महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की समझाइश लंबित अपराध एवम शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा दिनांक 03.12.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग लिया गया , जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे । क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि जिले में कानून का भय दिखना चाहिए , गुंडे एवं बदमाश प्रकृति के लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की…
Read MoreCategory: होम
डायल 112 के कर्मचारियों ने फांसी के फंदे पर लटके हुए युवक को बचाया , मिला ” COP OF THE MONTH ” का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार
निरीक्षक रूपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी मिला सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अधिकारी कर्मचारी को प्रोत्साहित करने हेतु ” कॉप ऑफ द मंथ ” पुरस्कार देने की घोषणा की गई है । संतोष सिंह द्वारा पदस्थापना के समय से ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है , इसी कड़ी में माह नवंबर 2022 में पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य…
Read Moreबच्चों ने ड्रोन टेक्नोलॉजी को समझा और स्वयं उड़ाना भी सीखा : छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर में ड्रोन पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ रीजनल साईस सेन्टर में 29 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2022 तक पाँच दिवसीय हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन रीजनल साईस सेन्टर के महानिदेशक डॉ. एस कर्मकार ने किया। कार्यशाला में बच्चों ने ड्रोन उड़ाने और उसकी टेक्नालॉजी सहित उनके उपयोग की जानकारी ली। बच्चों ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी भविष्य की टेक्नोलॉजी है। हमने साईंस सेंटर की सहायता से सिर्फ परिचित ही नहीं हुए, बल्कि उसे स्वयं उड़ाकर भी देखा। साईंस सेंटर की यह कार्यशाला विज्ञान के नवीन…
Read Moreछत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक जाएंगे अहमदाबाद : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक अहमदाबाद जाएंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इन बच्चों को चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन के समापन पर बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई है। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार, ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता…
Read Moreकांग्रेस भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव जीतकर 4 साल में उपचुनाव में 5वीं जीत का रिकॉर्ड बनाएगी – धनंजय सिंह ठाकुर
भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में कांग्रेस की शिक्षिका प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत होगी, भाजपा की प्रत्याशी बलात्कारी ब्रह्मानंद की करारी हार होगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने प्रचंड जीत का दावा किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव की मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के आदिवासी हितैषी एवं कांग्रेस संगठन के रीति नीति सिद्धांतों पर अपने मोहर लगाने का मन बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सावित्री मंडावी के लिए जो निरंतर…
Read Moreभूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम बेरोजगारी 0.1 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ सरकार रोजगार देने में सबसे आगे- वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सेंटर फार मानिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के जारी किये गये ताजा रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 0.1 प्रतिशत होने पर प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि बेरोजगारी दर मात्र 0.1 रह गई है और रोजगार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे है। छत्तीसगढ़ में बीते पौने चार साल के भीतर अनेक ऐसे नवाचार हुए हैं। जिनसे शहर से लेकर गांव तक हर हाथ को काम मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Read Moreईडी की कार्यवाही भाजपा की राजनैतिक हताशा – सुशील आनंद शुक्ला
मोदी सरकार नान घोटाला, चिटफंड घोटाला का ईडी से जांच क्यों नहीं करवा रही? जहां विरोधी दल से भाजपा मुकाबला नहीं कर पाती वहां ईडी, सीबीआई को भेजती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव पर ईडी द्वारा की गयी कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा की राजनैतिक हताशा बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को दुरूपयोग…
Read Moreचुनावी प्रचार-प्रसार के खत्म होते ही भाजपा ने की प्रेसवार्ता : सरकार खुद जानती है कि ये विधेयक नहीं टिकने वाला है : बृजमोहन अग्रवाल
उप चुनाव के बीच जनता को छलने के लिए लाया गया है विधेयक : बृजमोहन अग्रवाल सीएम के सामने महिला पत्रकार के साथ कांग्रेस नेताओं ने छेड़छाड़ की मगर वे चुप रहे: बृजमोहन अग्रवाल ED की कार्रवाई ने साबित कर दिया कि देश में छत्तीसगढ़ की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, भानुप्रतापपुर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आज चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया। प्रचार-प्रसार थमते ही भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर के प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, आदिवासी…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष की पत्रकार वार्ता का पीसीसी अध्यक्ष ने दिया जवाब : कांग्रेस ने हर वर्ग के लिये आरक्षण का रास्ता बनाया तो भाजपा बौखला गयी है – कांग्रेस
भाजपा की नीयत सही है तो आरक्षण विधेयक को केंद्र से 9वीं अनुसूची में शामिल कराने करें पहल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा पत्रकार वार्ता में आरक्षण पर सवाल खड़ा किये जाने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा की खीझ बताया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पारित करवा कर भारतीय जनता पार्टी के आरक्षण विरोधी मंसूबे पर पानी फेर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने तमाम प्रयास किया कि विधेयक विधानसभा में पारित न हो इसके लिये…
Read Moreकमिश्नर श्री धावड़े ने तीन जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीजापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री फगेश सिन्हा, दंतेवाड़ा जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ कल्पना ध्रुव और कोंडागांव जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार जोशी से स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि कमिश्नर श्री धावड़े द्वारा पिछले दिनों ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान मनरेगा अन्तर्गत वन अधिकार पट्टा धारियों के भूमि पर अब तक स्वीकृत हितग्राही मूलक कार्यो, देवगुड़ी मातागुड़ी घोटूल मृतक…
Read More