पटाखा दुकानों में जरा सी लापरवाही भी बन सकती है बड़े हादसे की वजह! दुर्ग प्रशासन ने व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश, फायर एक्सटिंग्विशर से लेकर पार्किंग और सुरक्षा गार्ड तक की व्यवस्था अनिवार्य, अधिकारियों ने मैदान का किया निरीक्षण

दीपावली पर्व पर पटाखा दुकानों की सुरक्षा एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त बैठक, व्यापारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्नि सुरक्षा, जनसुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक दुकान में रेत से भरी बाल्टी, पानी एवं अग्निशमन…

Read More

पंचायत के लेनदेन का हिसाब मांगना सचिव को पड़ा भारी! गुस्से में पंच ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर पंचायत भवन में भी मचाई तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं पंचायत भवन में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ग्राम पंचायत कुम्हली में सामान्य बैठक के दौरान पंचायत संबंधी लेनदेन की जानकारी मांगने पर आरोपी ने सचिव के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की थी। आरोपी द्वारा सचिव को जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी। आरोपी ने ग्राम पंचायत भवन स्थित सरपंच-सचिव कक्ष के दरवाजे को लात मारकर तथा खराब सबमर्सिबल मोटर पंप से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया…

Read More

पार्किंग को लेकर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, घर में घुसकर महिला-बच्चों समेत परिजनों से मारपीट और धारदार हथियार से हमला! सुपेला पुलिस ने फरार अमित और उमेश साव को दबोचा, अब तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

वाहन खड़ा करने से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट एवं धारदार हथियार से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी जा चुका है न्यायिक रिमांड पर दिनांक 26.08.2026 को वाहन खड़ा करने से मना करने की बात पर आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के, डंडे एवं धारदार हथियार से हमला किया गया था। घटना की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस…

Read More

दुर्ग की सड़कों पर पुलिस की सख्ती का दिखने लगा असर! ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट पर निगरानी से सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा 27.52% घटा, एक महीने में 14,526 वाहन चालकों पर कार्रवाई

ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर यातायात पुलिस की सख्त निगरानी का असर, सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 27.52% की कमी, एक माह में 14,526 वाहन चालकों पर कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनहानि कम करने के उद्देश्य से जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर विशेष फिक्स चेकिंग पॉइंट स्थापित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत एक माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 14,526 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन…

Read More

बैल को मुंह बांधकर नागपुर के कत्लखाने ले जाने का था आरोप, घटना के बाद फरार हुआ चालक आखिरकार पकड़ाया! दुर्ग पुलिस ने राजनांदगांव से दबोचा, पहले ही गिरफ्तार हो चुका था वाहन परिचालक

पशुवध के उद्देश्य से बैल का अवैध परिवहन करने के मामले में फरार वाहन चालक गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया दिनांक 21.09.2026 को महिन्द्रा जीतो प्लस वाहन क्रमांक CG 06 GZ 4506 में एक लाल रंग के बैल को अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। वाहन में बैल का मुंह बांधकर उसे छावनी से सुपेला होते हुए नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। प्रकरण में वाहन के परिचालक त्रिलोक पटेल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका…

Read More

ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार! BDG बिग डैडी गेम का मास्टरमाइंड महाराष्ट्र से गिरफ्तार, व्हाट्सएप-टेलीग्राम और क्रिप्टो करेंसी के जरिए चल रहा था लाखों का अवैध कारोबार

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतराज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार मास्टरमाइंड आरोपी को महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार पूर्व में 6 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार हाई टेक सट्टा रैकेट का खुलासा पारंपरिक जुए की बजाय मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल और USDT (क्रिप्टो डिजिटल करेंसी) के माध्यम से हो रहे वित्तीय लेन देन का हुआ पर्दाफाश। दूसरे राज्य के कनेक्शन का खुलासा होने पर आरोपी की की गई गिरफ्तारी आरोपी के बैंक खाता  के रुपये को कराया गया फ्रिज सख्त कानूनी कार्यवाही छत्तीसगढ़ जुआ…

Read More

धरदेही की धनवार बस्ती में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! 20 डिब्बों में छिपाकर रखा गया 500 किलो महुआ लहान बरामद, मौके पर ही किया गया नष्ट

पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस की अवैध महुआ शराब पर प्रभावी कार्यवाही रेड कार्यवाही के दौरान लावारिश हालत में 500 किलो महुआ लहान मिलने पर मौके पर किया नष्ट जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 03 नवंबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र राहौद, खरौद पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्राम धरदेही की धनवार बस्ती में…

Read More

सूरजपुर की महिलाओं को मिली सुरक्षा और न्याय की नई ताकत! अब शिकायतों के लिए नहीं लगाने होंगे भटकाव के चक्कर, महिला थाना शुरू होते ही एसआई पुष्पा तिर्की को मिली पहली प्रभारी की जिम्मेदारी

सूरजपुर में महिला थाना का हुआ शुभारंभ, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण। एसआई पुष्पा तिर्की बनीं जिले की पहली महिला थाना प्रभारी, महिलाओं को अब अपनी शिकायतों के लिए मिलेगी विशेष सुविधा। सूरजपुर : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में सूरजपुर जिले को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। सोमवार, 02 नवम्बर 2026 को जिले में नवीन महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कोतवाली थाना परिसर में स्थापित…

Read More

मुख्यमंत्री के आगमन से जशपुर में दिखा उत्साह! सांसद, विधायक सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

पुलिस लाइन जशपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज पुलिस लाइन जशपुर हेलीपेड में आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जुदेव  प्रबल प्रताप सिंह जुदेव,सुनील गुप्ता, भरत सिंह, कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा कलेक्टर रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Read More

छत्तीसगढ़ी माटी की महक पर झूमे लोग, अभिजीत के नगमों ने जगाई पुरानी यादें! राज्योत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोककला, पंडवानी, पंथी और सूफी संगीत का दिखा अद्भुत संगम

छत्तीसगढ़ी माटी की महक, पंडवानी की गाथा और बॉलीवुड गीतों की गूंज के साथ राज्योत्सव की यादगार सांस्कृतिक संध्या अंतिम दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक अभिजीत के सदाबहार नगमों के साथ सुनील सोनी के छत्तीसगढ़ी गीतों ने बांधा समां उषा बारले की पंडवानी में जीवंत हुई लोकगाथाओं की परंपरा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति के विविध रंगों से सजा राज्योत्सव शिल्प ग्राम मंच पर पंथी, कथक, आदिवासी लोकनृत्य, जसगीत, सूफी संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अंतिम दिन नवा रायपुर का राज्योत्सव मेला मैदान…

Read More