₹50 हजार के कर्ज के बदले 29 सप्ताह में वसूले ₹72,500, फिर भी नहीं थमी मांग! परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी सीमा यादव आखिरकार गिरफ्तार, घर से मिले ₹2.80 लाख और ब्याज के हिसाब की डायरियां!

अवैध रूप से ब्याज पर रकम देकर 40 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज वसूलने, ब्लैंक चेक एवं कोरे स्टाम्प पेपर रखकर धमकी देने वाली मुख्य आरोपी सीमा यादव गिरफ्तार, प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल थाना वैशाली नगर पुलिस द्वारा अवैध ब्याज वसूली के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी सीमा यादव को दिनांक 02.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को ब्याज पर रकम देकर 40 प्रतिशत प्रतिमाह तक ब्याज वसूलने तथा सुरक्षा के नाम पर ब्लैंक चेक एवं कोरे स्टाम्प पेपर रखने की शिकायत…

Read More

त्योहारों से पहले दुर्ग-भिलाई के बाजारों में प्रशासन का बड़ा एक्शन! 2 महीने में 27 बार चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 3,475 वाहन चालकों पर नो-पार्किंग का ई-चालान—अब दुकानदारों और वाहन चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम!

दुर्ग-भिलाई में यातायात पुलिस और नगर निगमों की संयुक्त कार्यवाही अतिक्रमण के विरुद्ध विगत 2 माह में 27 बार चला अभियान, आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल। दुर्ग एवं भिलाई नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही इंदिरा मार्केट, सराफा मार्केट, आकाशगंगा, जवाहर मार्केट एवं सिविक सेंटर सहित प्रमुख क्षेत्रों से हटाया गया अतिक्रमण। व्यापारियों के साथ बैठक कर वाइट मार्किंग, पार्किंग चिन्हांकन और सुगम यातायात व्यवस्था बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 3,475 वाहन चालकों के विरुद्ध…

Read More

नगर निगम चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार! संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर, वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी और जुआ-सट्टा से लेकर साइबर फ्रॉड तक पर सख्ती के SSP विजय अग्रवाल ने दिए निर्देश!

आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराधों पर नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर दुर्ग पुलिस की क्राइम मीटिंग आयोजित पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में आयोजित क्राइम मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी संकलित करने, कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़ रखने तथा आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लंबित अपराधों, महिला संबंधी शिकायतों,…

Read More

क्रिकेट के रोमांच की आड़ में WINBUZZ ऐप से चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार! मासिक वेतन पर रखे गए दो युवक गिरफ्तार, ₹4.93 लाख नकद, 18 मोबाइल, लैपटॉप और 22 ATM कार्ड जब्त; मुख्य सरगना की तलाश तेज!

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा (WINBUZZ) संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मासिक वेतन पर सट्टा चलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.93 लाख नगद सहित लाखों की सामग्री जब्त चौकी स्मृतिनगर एवं ACCU की संयुक्त पुलिस टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित होने की सूचना पर दबिश देकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा WINBUZZ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन किया जा रहा था तथा दोनों आरोपी मासिक वेतन पर सट्टा संचालन का कार्य करते थे। पुलिस ने आरोपियों…

Read More

शीतला तालाब के पास शराब बेचने की फिराक में घूम रहा था 42 वर्षीय आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा! 28 पाव देशी शराब जब्त, आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल!

ग्राम अंडा में अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर बिक्री करने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 28 पाव शराब कुल 5.040 बल्क लीटर, कीमत 2,240 रुपये जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना अंडा पुलिस द्वारा दिनांक 02.11.2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। ग्राम अंडा स्थित शीतला तालाब धराशा रोड पर अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रमोद निर्मलकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी…

Read More

इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का आदान-प्रदान करने वालों पर दुर्ग पुलिस का बड़ा प्रहार! NCRP की एक सूचना से खुलीं कई डिजिटल गतिविधियां, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 6 आरोपी गिरफ्तार!

साइबर टिपलाइन से मिली सूचना पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील सामग्री का ऑनलाइन आदान-प्रदान एवं अपलोड करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) की साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचना पर दुर्ग पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बाल यौन शोषण से संबंधित अश्लील सामग्री का आदान-प्रदान एवं अपलोड करने के मामलों में 06 आरोपी गिरफ्तार किए गए। साइबर सेल दुर्ग एवं संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने IP…

Read More

शराब बेचने की फिराक में बाइक से निकला युवक पुलिस के जाल में फंसा! रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 40 पाव देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त; आरोपी पहुंचा जेल!

आदतन शराब कोचिये पर रतनपुर पुलिस का लगातार प्रहार। आरोपी से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.2 लीटर कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया जप्त। आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा जेल। बिलासपुर : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निलेश…

Read More

स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़, हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचने का आरोप! सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को दबोचा, न्यायिक रिमांड पर भेजा!

नाबालिग के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार आरोपी को विविधत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया बिलासपुर : दिनांक 01-11-2026 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव का रहने वाला विजय मरावी आए दिन प्रार्थिया की नाबालिग लडकी को छेडछाड करता था जब भी  प्रार्थिया की लडकी स्कूल  जाती  थी तो विजय मरावी उसके हाथ को पकड़ कर खीच देता, कभी चुन्नी को खिचता था  तथा अनाप  सनाप बोलता है परन्तु पडोसी होने के कारण कुछ दिन में ठीक हो…

Read More

सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत के बाद गांव में बढ़ा आक्रोश, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस की त्वरित कार्रवाई! हिर्री पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश!

असामाजिक तत्व के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध हिर्री पुलिस द्वारा की गई त्वरित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही थाना हिर्री पुलिस द्वारा 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करके गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। बिलासपुर : ग्राम कुरेली विद्युत सब स्टेशन में मृतक सब स्टेशन आपरेटर अमन साहू के करेंट की चपेट में आने से मृत्यु होने के कारण आक्रोशित होकर कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु उमनि एवं वरिष्ठ…

Read More

स्थायी वारंटियों की तलाश में निकली पुलिस के हाथ लगा अवैध खनिज परिवहन का बड़ा मामला! काला पत्थर (फर्श) के दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक, बिल्हा पुलिस ने 4 माजदा वाहनों पर की कार्रवाई!

बिल्हा पुलिस द्वारा की गयी वैधानिक कार्यवाही। चोरी की माकुल संदेह पर वाहन व काला पत्थर (फर्श) की जप्ति। चालक द्वारा काला पत्थर (फर्श) के रायल्टी दस्तावेज पेश नही कर सके। 04 माजदा वाहनो की जप्ति। बिलासपुर : दिनांक 02.11.2026 को स्थायी वारंट की पतासाजी के दौरान झाल मोड मोड के पास 04 माजदा वाहन अवैध रूप से खनिज काला पत्थर (फर्श) ले जा रहे थे जिसे मौके पर माजदा वाहन को रूकवाकर पूछताछ किया जो वाहन मे लोड खनिज काला पत्थर के संबंध मे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर…

Read More