बस संचालकों में मचा हड़कंप! छत्तीसगढ़ में सुरक्षा मानकों पर कड़ा शिकंजा, सैकड़ों वाहनों की जांच; अवैध बदलाव, फिटनेस और परमिट में गड़बड़ी मिलने पर चालान, लाइसेंस-परमिट निलंबन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला रायपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर एक विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान अब तक लगभग 350 वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है। नियमों की अनदेखी और विभिन्न अनियमितताएं पाए…

Read More

फर्जी दस्तावेज, रेडियोएक्टिव पैकिंग और करोड़ों की ठगी : सरगुजा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, ‘रेडियोएक्टिव खजाने’ का लालच देकर तीन करोड़ से अधिक की ठगी, देशभर में तलाश के बाद गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी.

फर्जी दुर्लभ सामान, रेडियो एक्टिव पैकिंग व बेचने के नाम पर करोड़ों रूपये की ठगी. आरोपीगण द्वारा प्रार्थी से षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से 3,08,78000/-रूपये (तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये) कि की गई ठगी. थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपीगण के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने करोड़ों रुपये की हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्लभ और रेडियोएक्टिव वस्तुओं की खरीद-बिक्री का झांसा देकर फर्जी दस्तावेजों और रिपोर्टों के माध्यम से…

Read More

शराब बिक्री में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: उड़नदस्ता जांच में खुलासा, विक्रेता पर केस दर्ज और वृत्त प्रभारी आबकारी अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज

आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग मामले में कार्रवाई रायपुर : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गंडई स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त ने गंडई वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर को कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता और कमजोर निगरानी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में शराब विक्रेता के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज…

Read More

शराब दुकान में ओवररेटिंग का खेल पकड़ा गया: 20 रुपये अधिक वसूली पर विक्रेता पर केस, आबकारी उप निरीक्षक तत्काल निलंबित

अधिक दर पर शराब बिक्री मामले में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित फाफाडीह शराब दुकान में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई विक्रेता के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज रायपुर : राजधानी रायपुर की फाफाडीह स्थित विदेशी मदिरा दुकान में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री का मामला पकड़ में आने पर विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, और संबंधित क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक कौशल किशोर सोनी को कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने  के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित…

Read More

केशकाल घाट बायपास पर बड़ा अपडेट: निरीक्षण के 6 दिन बाद ही एक्शन मोड में सरकार, 308 करोड़ की परियोजना से बस्तर की कनेक्टिविटी बदलेगी तस्वीर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे में केशकाल में निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश, विभाग ने आज कार्यादेश किया जारी 308 करोड़ की लागत से बन रहा केशकाल घाट बायपास, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने 5 जून को रुट का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के दिए थे निर्देश रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बस्तर दौरे के दौरान अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। उन्होंने केशकाल बायपास के कार्यों में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके…

Read More

अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर! सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में मौके पर जारी हुआ फ्री लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

सुशासन तिहार 2026 : जनसमस्या निवारण शिविर में घनश्याम दास साहू को मिला नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस घर के समीप मिली परिवहन विभाग की सुविधा, समय और धन दोनों की हुई बचत सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंच रही शासकीय सेवाएं रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।राजनांदगांव जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से…

Read More

छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला, राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह का कार्यकाल फरवरी 2027 तक बढ़ाया गया

आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि फरवरी 2027 तक बढ़ाई गई रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-क के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों तथा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त (सेवा शर्ते) नियम, 2002 के नियम 5 के द्वितीय परंतुक के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस, 1983 बैच) की सेवा अवधि में वृद्धि की गई है। श्री सिंह को विभागीय अधिसूचना 01 जून 2024…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दौरे में खुली नल-जल योजना की पोल, ग्रामीणों की शिकायत पर कोंडागांव और दंतेवाड़ा के दो EE को नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बस्तर प्रवास का असर, नल जल योजना से पानी नहीं मिलने की शिकायतों पर दो ईई से मांगा स्पष्टीकरण श्री साव के बस्तर प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने की थी शिकायत, अधिकारियों पर जताई थी नाराजगी रायपुर : जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल योजनाओं से पानी नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने कोंडागांव और दंतेवाड़ा के कार्यपालन अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। उप मुख्यमंत्री…

Read More

छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार! संसदीय समिति की बैठक में निर्यात बढ़ाने और व्यापारिक अवसरों के विस्तार पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की रायपुर में बैठक आयोजित कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में व्यापार अवसरों पर व्यापक चर्चा रायपुर : राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समिति के 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर एवं भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन विषय…

Read More

भारत-अमेरिका व्यापार को नई रफ्तार देने की तैयारी, रायपुर में संसदीय समिति की बड़ी बैठक, निर्यातकों के लिए ऋण, बीमा और वित्तीय सहायता पर मंथन

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन हेतु वित्तीय एवं बीमा संस्थाओं से चर्चा राज्यसभा सांसद सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में निर्यातकों को वित्तीय सहायता, ऋण और बीमा सुविधाओं के विस्तार पर रायपुर में विचार-विमर्श रायपुर : राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में आज रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। बैठक में…

Read More