Category: होम

  • रेलवे ब्लॉक का बड़ा असर! 4 मई को बिलासपुर–टिटिलागढ़ पैसेंजर रद्द—गर्डर लॉन्चिंग कार्य से यात्रियों की यात्रा पर अचानक ब्रेक

    रेलवे ब्लॉक का बड़ा असर! 4 मई को बिलासपुर–टिटिलागढ़ पैसेंजर रद्द—गर्डर लॉन्चिंग कार्य से यात्रियों की यात्रा पर अचानक ब्रेक

    सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक के फलस्वरूप बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी

    बिलासपुर : पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग/डि-लांचिंग कार्य हेतु ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से संबंधित गाड़ी संख्या 58213/58214 बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर दिनांक 04 मई 2026 को रद्द रहेगी |

  • रेलवे का मेगा ब्लॉक, सफर पर बड़ा असर! निपनिया–भाटापारा सेक्शन में RUB निर्माण के चलते 3 और 6 मई को कई ट्रेनें रद्द—यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

    रेलवे का मेगा ब्लॉक, सफर पर बड़ा असर! निपनिया–भाटापारा सेक्शन में RUB निर्माण के चलते 3 और 6 मई को कई ट्रेनें रद्द—यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डर लॉन्चिग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

    बिलासपुर : अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है | उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

     विवरण इस प्रकार हैः-

     रद्द होने वाली गाडियां :-

    👉     दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉 दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉 दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 04 मई 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 04 मई 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

     बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-

    👉     दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 एवं 06 मई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

  • गर्मी की भीड़ में राहत की खबर! दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया अतिरिक्त कोच—मई-जून में सफर होगा ज्यादा आरामदायक और सुनिश्चित

    गर्मी की भीड़ में राहत की खबर! दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया अतिरिक्त कोच—मई-जून में सफर होगा ज्यादा आरामदायक और सुनिश्चित

    बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 03 मई से 31 मई 2026 तक तथा हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन में दिनांक 04 मई से 01 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी |  इसकी उपलब्धता से इस गाड़ी में अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा प्राप्त होगी।

  • रेलवे का बड़ा ब्लॉक, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! 3 और 10 मई को इस रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द—ROB निर्माण ने थाम दी रफ्तार

    रेलवे का बड़ा ब्लॉक, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! 3 और 10 मई को इस रूट की कई मेमू ट्रेनें रद्द—ROB निर्माण ने थाम दी रफ्तार

    बोरीडांड-अम्बिकापुर सेक्शन में रोड ओवरब्रिज (ROB)-172 एवं रोड ओवरब्रिज (ROB)-195 के डी-लॉन्चिंग हेतु ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक के फलस्वरूप इस मार्ग की कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

    बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों को गति देते हुए बोरीडांड-अम्बिकापुर खंड के कटोरा-बैकुंठपुर रोड के मध्य स्थित रोड ओवरब्रिज क्रमांक (ROB)-172 एवं शिवप्रसाद नगर–कटोरा के मध्य स्थित रोड ओवरब्रिज क्रमांक (ROB)-195 पर डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लिया जाएगा । यह कार्य बोरीडांड–सूरजपुर रोड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप इस मार्ग की कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | विवरण इस प्रकार है –

     रद्द होने वाली गाडियां :-

    👉     दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को शहडोल से चलने वाली गाडी संख्या 68749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाडी संख्या 68758 अम्बिकापुर-अनूपपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अनूपपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को मनेन्द्रगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 68757 मनेन्द्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

    👉     दिनांक 03 मई एवं 10 मई 2026 को अम्बिकापुर से चलने वाली गाडी संख्या 68750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

  • कुनकुरी में क्रिकेट का महायुद्ध! KPL चैप्टर 4 में हर गेंद पर पलट रही बाज़ी—रॉयल्स का कहर, RCB की तूफानी वापसी ने मचाया सनसनी

    कुनकुरी में क्रिकेट का महायुद्ध! KPL चैप्टर 4 में हर गेंद पर पलट रही बाज़ी—रॉयल्स का कहर, RCB की तूफानी वापसी ने मचाया सनसनी

    कुनकुरी : कुनकुरी की धरती पर क्रिकेट का ऐसा ज्वार उमड़ा है कि हर शाम अब एक नई जंग, एक नया रोमांच और एक नई कहानी लिखी जा रही है। कुनकुरी प्रीमियर लीग (KPL) चैप्टर 4 ने खेल को सिर्फ मुकाबलों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे जुनून, प्रतिष्ठा और सम्मान की लड़ाई बना दिया है। मैदान पर उतरते ही खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत झोंक दे रहे हैं, जहां हर गेंद पर किस्मत पलट रही है और हर ओवर में मैच का रुख बदल रहा है। दर्शकों की धड़कनें तेज हैं, सांसें थमी हुई हैं और नजरें सिर्फ एक ही चीज पर टिकी हैं—कौन बनेगा आज का हीरो?

    1 मई को खेले गए मैच नंबर 12 और 13 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह टूर्नामेंट हर दिन नए रोमांच और शानदार प्रदर्शन की कहानी लिख रहा है। मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़, हर चौके-छक्के पर गूंजती तालियां और हर विकेट पर उठता शोर इस बात का संकेत था कि कुनकुरी अब पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है।

    मैच नंबर 12 में कुनकुरी कैपिटल्स (DC) और कुनकुरी रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला गया, जहां रॉयल्स की टीम ने पूरी तरह अपना दबदबा कायम रखा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेना उनके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। कैपिटल्स की पूरी टीम 10 ओवर में महज 62 रन पर सिमट गई। आफताब अंसारी (18 रन) और कप्तान कैश (15 रन) ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। समीर कुमार यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया, वहीं प्रेमांशु पांडा ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स टीम ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। अर्जू नागेसिया इकबाल ने नाबाद 30 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 8.4 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दिला दी, जिससे रॉयल्स की टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत नजर आया।

    इसके बाद मैच नंबर 13 में कुनकुरी सुपर जायंट्स (LSG) और कुनकुरी चैलेंजर्स (RCB) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें RCB ने दमदार वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 10 ओवर में 90 रन बनाए, जिसमें दिनेश चंद्र ने नाबाद 52 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक यादव ने 23 रन का योगदान दिया। हालांकि, RCB के गेंदबाज अतुल पैंकरा ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी रही, लेकिन कप्तान रोहित ने 15 गेंदों में 44 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया। उनके साथ आसिफ खान ने 24 रन बनाकर शानदार साझेदारी निभाई। RCB ने महज 7.5 ओवर में 96 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

    पूरे टूर्नामेंट का संचालन बेहद व्यवस्थित और प्रभावशाली तरीके से किया जा रहा है। चेयरमैन सीए बिनीत जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी और अध्यक्ष चेतन “चिंटू” गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन समिति शानदार कार्य कर रही है। समिति सदस्य आशीष सिंह, विवेक बजाज, राजा और लिंकन केरकेट्टा भी लगातार सहयोग देकर इस आयोजन को सफल बना रहे हैं।

    मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मयूर गर्ग, राकेश कर्माली, प्रीतम महंत, अरविंद नांदे और रोहित चौहान द्वारा निभाई जा रही है, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देकर खेल की गरिमा को बनाए रखा। स्कोरिंग की जिम्मेदारी शमीम शेख और सारांश सिंह “गन्नू” ने संभाली, जबकि कमेंट्री टीम में सुनील राय, राहुल बजाज, चेतन (चिंटू) गुप्ता, राहुल गुप्ता, ओम गुप्ता, रवि चौहान, राकेश सिंह और चंकी सिंह ने अपने जोशीले अंदाज से दर्शकों को हर पल से जोड़े रखा।

    कुल मिलाकर, KPL चैप्टर 4 अब हर दिन नए रोमांच, शानदार प्रदर्शन और कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ रहा है। खिलाड़ियों की खेल भावना, दर्शकों का उत्साह और आयोजन की भव्यता इस लीग को खास बना रही है। अंत में आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की है, ताकि यह क्रिकेट महोत्सव इसी तरह उत्साह और गरिमा के साथ आगे बढ़ता रहे।

  • परंपरा से तकनीक तक : संस्कृत का ‘वैज्ञानिक रहस्य’ हुआ उजागर ! डिजिटल युग में फिर से चमकी पाणिनिप्रक्रिया, विद्वानों ने बताया संस्कृत का वैश्विक भविष्य.

    परंपरा से तकनीक तक : संस्कृत का ‘वैज्ञानिक रहस्य’ हुआ उजागर ! डिजिटल युग में फिर से चमकी पाणिनिप्रक्रिया, विद्वानों ने बताया संस्कृत का वैश्विक भविष्य.

    पाणिनीय शोध संस्थान के सभागार में आज “पौष्पी पाणिनिप्रक्रिया का विश्वपरिचय एवं विद्वत्सम्मान” विषयक परिचर्चा का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रातः 10:30 बजे आरम्भ हुए इस कार्यक्रम ने संस्कृत जगत के विद्वानों, छात्रों और संस्कृति प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान किया।

    कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक बटुकों के मंत्रोच्चारण और माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंगलाचरण की पवित्र ध्वनि ने वातावरण को आध्यात्मिकता से परिपूर्ण कर दिया। संस्थान की अध्यक्षा प्रो० पुष्पा दीक्षित ने वाचिक स्वागत करते हुए अतिथियों का अभिनन्दन किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि प्रो० श्रीनिवास वरखेड़ी (कुलपति, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली), सारस्वत आतिथि प्रो० राधावल्लभ त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय) तथा संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमर अग्रवाल (वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मन्त्री, छत्तीसगढ़ शासन) का पुष्पगुच्छ एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद प्रो० पुष्पा दीक्षित ने विषय प्रवर्तन करते हुए पाणिनिप्रक्रिया की वैश्विक प्रासंगिकता पर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने बताया कि पाणिनि का व्याकरण आधुनिक भाषाविज्ञान और कम्प्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स तक में उपयोगी है।

    प्रो० ब्रजभूषण ओझा (वाराणसी) और प्रो० विष्णुकान्त पाण्डेय (जयपुर) को पण्डितराज विद्वत्सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके बाद प्रो० राधावल्लभ त्रिपाठी द्वारा रचित ग्रन्थ “संस्कृत की विदुषियाँ एवं महिलायें” का लोकार्पण हुआ। यह ग्रन्थ संस्कृत साहित्य में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करता है।

    संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने संस्कृत भाषा की महत्ता और शिक्षा जगत में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रो० राधावल्लभ त्रिपाठी ने सारस्वत उद्बोधन में संस्कृत की वैज्ञानिकता और विश्व में उसकी स्वीकार्यता पर गहन विचार प्रस्तुत किए। वहीं प्रो० ब्रजभूषण ओझा और प्रो० विष्णुकान्त पाण्डेय ने विद्वत्सम्बोधन में पाणिनीय व्याकरण की सूक्ष्मताओं और उसके आधुनिक परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें संस्कृत अध्ययन की चुनौतियों और अवसरों पर विचार रखे गए। मुख्य अतिथि प्रो० श्रीनिवास वरखेड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत भाषा और पाणिनीय परम्परा को आधुनिक तकनीकी साधनों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में संस्कृत को पुनः प्रतिष्ठित करना सम्भव है।

    कार्यक्रम के अंत में श्री चन्द्रप्रकाश वाजपेयी (सचिव, पाणिनीय शोध संस्थान) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुये सभी अतिथियों, विद्वानों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया एवं डॉ. अभिजित् दीक्षित द्वारा मंच का कुशल संचालन किया गया।

  • सुशासन तिहार 2026 का भव्य आगाज: विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचा प्रशासन—पहले ही दिन सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान, जनता में भरोसे की नई लहर

    सुशासन तिहार 2026 का भव्य आगाज: विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव-गांव पहुंचा प्रशासन—पहले ही दिन सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान, जनता में भरोसे की नई लहर

    प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन

    मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी

    अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज एक मई से सुशासन तिहार 2026 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

    अभियान के प्रथम दिवस प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया, जहां मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनते नजर आए। यह पहल वास्तव में राज्य के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाने की छत्तीसगढ़ सरकार की  प्रतिबद्धता को पूरा करने का प्रभावी माध्यम है।

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रिसदा में आयोजित शिविर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां प्राप्त 573 आवेदनों में से लगभग 47 प्रतिशत का मौके पर ही निराकरण किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण किया गया और आवेदकों से संतुष्टि फीडबैक भी लिया जाए।

    कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास में आयोजित शिविर में 332 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 103 का तत्काल समाधान किया गया। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

    इसी क्रम में रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित शिविर में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कई हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। दिव्यांग हितग्राही श्री योगेश यादव को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। शिविर में हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी।

    शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा वन-स्टॉप समाधान केंद्र के रूप में स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, उज्ज्वला योजना, कृषि उपकरण, मत्स्य पालन सामग्री सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिजिटल एक्स-रे जैसी सुविधाओं की उपलब्धता ने ग्रामीणों को त्वरित राहत दी।

    सुशासन तिहार के माध्यम से न केवल शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा औचक निरीक्षण के माध्यम से जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।

  • छत्तीसगढ़ की बेटी ने देशभर में लहराया परचम: कांकेर की कृतिका टेकाम बनी 10वीं CBSE में एकलव्य विद्यालयों की ऑल इंडिया टॉपर—97% अंकों के साथ रचा इतिहास, विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    छत्तीसगढ़ की बेटी ने देशभर में लहराया परचम: कांकेर की कृतिका टेकाम बनी 10वीं CBSE में एकलव्य विद्यालयों की ऑल इंडिया टॉपर—97% अंकों के साथ रचा इतिहास, विष्णुदेव साय ने दी बधाई

    छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि

     कांकेर एकलव्य की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में की टॉप

     10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मेंहासिल की प्रथम स्थान

     राज्य में संचालित 11 एकलव्यविद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत

     मुख्यमंत्री विष्णु देव सायऔर मंत्री श्री नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी कृतिका टेकामने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल कीहै। होनहार छात्रा कृतिका ने संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्शआवासीय विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।इस बड़ी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृतिका को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांकेर की होनहार छात्रा कृतिका टेकाम को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर के एकलव्य विद्यालयों मेंप्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल कृतिका के परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षाऔर जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों कीसफलता का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यमसे राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वेराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

     मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियोंको शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कांकेर की छात्रा कृतिका टेकाम को सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीयअंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण मिल रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शनकर रहे हैं। मंत्री श्री नेताम ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

     गौरतलब है कि सीबीएसई द्वारा हाल ही में शैक्षणिक सत्र2025-26 हेतु 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की छात्रा कु. कृतिका टेकाम देशभर के एकलव्य विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल की है।

     आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा नेबताया कि कृतिका टेकाम कांकेर जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेंरहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। संपूर्ण देश में संचालित लगभग 750 एकलव्य आदर्शआवासीय विद्यालयों में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेशके साथ-साथ आदिम जाति विभाग को भी गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही अन्यविद्यार्थियों द्वारा भी अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त किया गया है। प्रदेश में संचालित75 एकलव्य विद्यालयों में से हाई स्कूल स्तर पर 71 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं।

     इनमें 11 एकलव्य विद्यालयों द्वारा शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम अर्जित किया गया।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संचालित कुल 75 एकलव्य आदर्श आवासीयविद्यालयों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षाके साथ-साथ उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाताहै। इसी का परिणाम है कि शिक्षण सत्र 2025-26 में चौथी एकलव्य विद्यालयों कीराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के दल द्वाराउत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने बताया कि इसी प्रकार भारत सरकार,पंचायती राज, मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता मेंएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा जिला-गरियाबंद को देश में संचालित800 विद्यालयों में से राष्ट्रीय विजेता चुना गया। गरियाबंद के चयनित इनविद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तरपर सम्मानित किया गया, साथ ही इस विद्यालय को एक करोड़ रूपए की उपहार राशि प्रदान कीगई है।

  • अवैध रेत खनन पर सख्त प्रहार: सचिव पी. दयानंद की कलेक्टरों को दो टूक चेतावनी—सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशों में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, जीरो टॉलरेंस नीति से मचेगा हड़कंप

    अवैध रेत खनन पर सख्त प्रहार: सचिव पी. दयानंद की कलेक्टरों को दो टूक चेतावनी—सीएम विष्णुदेव साय के निर्देशों में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, जीरो टॉलरेंस नीति से मचेगा हड़कंप

    सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार

    खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक

    प्रदेश में रेत की आपूर्ति में न हो कमी, स्वीकृत खदानों से क्षमता अनुरूप उत्पादन कर आम जनता को उचित दर पर उपलब्ध कराएं रेत

    खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही साय सरकार

    पीएम आवास के हितग्राहियों के लिए रॉयल्टी मुक्त रेत आपूर्ति का कड़ाई से हो पालन, इसकी आड़ में न हो अवैध गतिविधि

    रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और पारदर्शिता के अपने संकल्प के अनुरूप कार्य करते हुए खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व क्षति और अवैध गतिविधि से जुड़े किसी भी मामले में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों को उचित दरों पर रेत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

     मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनिज विभाग लगातार सक्रिय है और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव सह खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने 30 अप्रैल 2026 को प्रदेश में रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों—रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर, बलरामपुर और कांकेर—के कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर खदानों के संचालन की गहन समीक्षा की।

    बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रदेश में रेत की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी स्वीकृत रेत खदानों से उनकी क्षमता के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित किया जाए और आम जनता को रेत उचित दरों पर उपलब्ध हो। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को रॉयल्टी मुक्त रेत उपलब्ध कराने के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इसकी आड़ में अवैध खनन को बढ़ावा न मिले।

     खनिज सचिव श्री दयानंद ने रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए पाया कि गरियाबंद, कांकेर और जांजगीर-चांपा जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक नीलामी की गई है, जबकि धमतरी, बिलासपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कलेक्टरों को तत्काल अधिक से अधिक खदानों की नीलामी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव ने यह भी निर्देशित किया कि नीलाम किए गए घाटों की खनन योजना और पर्यावरण स्वीकृति की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए और इसकी साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही अवैध खनन वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर सतत कार्रवाई की जाए तथा शिकायतों और मीडिया में प्रकाशित खबरों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

     उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि खनिज विभाग के केंद्रीय उड़नदस्ता दल को किसी जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई करनी पड़ रही है, तो यह संबंधित जिला प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है कि वे इस मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी इस तरह की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जता चुके हैं।

     बैठक के अंत में खनिज सचिव श्री पी. दयानंद ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।प्रदेश के किसी भी जिले में यदि अवैध खनन कार्य चल रहा हो और वहाँ ड्रोन सर्वे से अथवा केन्द्रीय उड़न दस्ता के दल द्वारा जाँच में अवैध उत्खनन का साक्ष्य पाया जाता है तो जिला कलेक्टर व खनिज अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं ज़िम्मेदार होंगे ।

  • किसानों के खाते में सीधे पहुंचा सम्मान: रामविचार नेताम ने 3556 बीज उत्पादकों को 8.2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की सौगात—आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में बड़ा कदम

    किसानों के खाते में सीधे पहुंचा सम्मान: रामविचार नेताम ने 3556 बीज उत्पादकों को 8.2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की सौगात—आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में बड़ा कदम

    कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण

    बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता हेतु एकजुट होकर काम करने की जरूरत: कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम

    रायपुर : कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 3556 बीज उत्पादक किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 का 8 करोड़ 01 लाख 97 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में ऑनलाईन अंतरित किया। यह राशि मंडी निधि के तहत हितग्राहियों को प्रदाय किया गया। इस मौके पर प्रदेश के सैकड़ों किसान प्रक्रिया केंद्रों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। मंत्री श्री नेताम ने बीज उत्पादक किसानों से चर्चा कर गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए उनका हौसला बढ़ाया साथ ही निगम के एक वर्ष के उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार विशेष रूप से उपस्थित थीं।

    कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने अथक मेहनत एवं परिश्रम से बीज उत्पादन किया है। उनके इस मेहनत का फल उन्हें मिले इस उद्देश्य से प्रोत्साहन की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित किया गया। उन्होंने किसानों को धान के अलावा दलहन-तिलहन एवं मिलेट्स और सब्जी-भाजी व अन्य आय मूलक फसलें लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरमी के दिनों में धान की खेती से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी अधिक लगता है। हमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धान की जगह किसानों को दलहन-तिलहन की खेती करनी चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। वहीं पानी की खपत भी कम होती है।

    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि बीज की गुणवत्ता पर सरकार की साख जुड़ी होती है। उन्होंने बीज उत्पादक किसानों को ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन बीज उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश किसानों के लगन और मेहनत से बीज उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। सरकार की प्रतिबद्धता किसानों के लिए प्राथमिकता पर है। उन्होंने मिल-जुलकर छत्तीसगढ़ को कृषि उत्पादक राज्यों के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

    बीज निगम के अध्यक्ष श्री चन्द्रहास चंद्राकर ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में निगम द्वारा समय पर बीज उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जा रहा है। आगे भी प्रयास रहेगा कि समय पर किसानों के मेहनत का सम्मान हो। उन्होंनें कहा कि हमारी सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीद कर देश में किसानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस मौके पर किसानों की ओर से कुछ मांगे भी रखी, जिसका मंत्री श्री नेताम ने गंभीरता के साथ विचार करने का आश्वासन दिया। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।

    मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कवर्धा, अंबिकापुर और रायपुर जिले के किसानों से चर्चा कर हालचाल जाना। किसानों ने वर्ष 2024-25 प्रोत्साहन राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मंत्री श्री रामविचार नेताम और निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।