Category: होम

  • रामनवमी पर खरसिया पुलिस का सराहनीय कदम! 200 हेलमेट बांटकर दिया ‘जीवन बचाओ’ का संदेश—सड़क सुरक्षा अभियान में उमड़ा जनसमर्थन, नियमों के प्रति जागरूकता का अनोखा प्रयास

    रामनवमी पर खरसिया पुलिस का सराहनीय कदम! 200 हेलमेट बांटकर दिया ‘जीवन बचाओ’ का संदेश—सड़क सुरक्षा अभियान में उमड़ा जनसमर्थन, नियमों के प्रति जागरूकता का अनोखा प्रयास

    रामनवमी पर खरसिया पुलिस की अनोखी पहल — 200 हेलमेट वितरण कर दिया सुरक्षा का संदेश

    सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया प्रोत्साहित

    वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

    एसएसपी शशि मोहन सिंह — सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है, हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल की पहल पर रामनवमी पर्व के अवसर पर खरसिया पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम कुनकुनी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के बीच 200 हेलमेट का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री प्रभात पटेल ने उपस्थित वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जीवन के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण है। उन्होंने वाहन चालकों को भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, तेज गति से बचने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

    इस सामाजिक पहल में वेदांता कोल वाशरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए एसडीओपी श्री प्रभात पटेल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वेदांता वाशरी के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल (एलआर), अमन अग्रवाल (तोता) सहित सहयोगी सहकर्मी प्रकाश गोयल, आर.आर. साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — “सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है — हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं।”

  • रायगढ़ में महिला अपराधों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार, छेड़खानी करने वाला भी चंद घंटों में दबोचा—एसएसपी का सख्त संदेश, “महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं”

    रायगढ़ में महिला अपराधों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार, छेड़खानी करने वाला भी चंद घंटों में दबोचा—एसएसपी का सख्त संदेश, “महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं”

    लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    पूंजीपथरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी को चंद घटों में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

    महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता— एसएसपी शशि मोहन सिंह

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

    लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल

     थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो (67 वर्ष) द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के पश्चात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पीड़िता की निजता का ध्यान रखते हुए महिला पुलिस अधिकारी से बयान एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। तत्पश्चात आरोपी नरसिंह खलखो (67 वर्ष) को कल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    पूंजीपथरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

     इसी प्रकार थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में 26 मार्च को 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है। गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू आए दिन महिला को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी, आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और अशोभनीय हरकत की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 75, 75(1)(iv) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल प्रधान आरक्षक संजय यादव के हमराह स्टाफ आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया । पुलिस ने आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू (38 साल) को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

    “महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता में है । महिला संबंधी शिकायत पर त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।”

  • धरना बना दहशत का मैदान : महिला आरक्षक से मारपीट, वीडियो वायरल—पुलिस ने कसा शिकंजा, वीडियो बनाकर फंस गए आरोपी ! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का क्लिप वायरल, नौ पहुंचे जेल.

    धरना बना दहशत का मैदान : महिला आरक्षक से मारपीट, वीडियो वायरल—पुलिस ने कसा शिकंजा, वीडियो बनाकर फंस गए आरोपी ! महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का क्लिप वायरल, नौ पहुंचे जेल.

    तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय व्यवहार और लूटपाट की गंभीर घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया था।

    घटना के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में 7 आरोपी- मंगल राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, चिनेश खमारी, निवासी-ग्राम आमगांव, प्रेमसिंह राठिया, निवासी ग्राम आमगांव, कीर्ति श्रीवास, निवासी ग्राम आमगांव तथा वनमाली राठिया, निवासी ग्राम झरना, कन्हैया राठिया निवासी झरना,  चित्रसेन साहू निवासी झरना की पहचान हुई जो महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, अभ्रदता और लूटपाट में शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

    घटना की पृष्ठभूमि में गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान के विरोध में 12 दिसंबर 2025 से ग्रामीणों द्वारा सीएचपी चौक, लिबरा में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। 27 दिसंबर 2025 को जब पुलिस-प्रशासन मार्ग बहाल कराने पहुंचा, तब भीड़ उग्र हो गई और पुलिस बल पर हमला कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हुए। इसी दौरान महिला आरक्षक के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया गया। घटना दिनांक को अलग-अलग घटनाओं पर थाना तमनार में कुल 16 अपराध पंजीबद्ध किया गया जिनकी निष्पक्ष विवेचना हेतु अलग-अलग विवेचनाधिकारी नियुक्त किये गये हैं।

    महिला पुलिसकर्मी से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण में वायरल वीडियो की जांच हेतु एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर डीएसएपी सुशांतो बनर्जी द्वारा विशेष जांच की जा रही थी। जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं तहसीलदार के समक्ष पंचनामा के आधार पर वीडियो बनाने वाले आरोपी की पहचान संजय मेहर निवासी बिजना, तमनार के रूप में हुई, जो घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने साथी माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी निवासी नागरामुडा को भेजा था। माधव गुप्ता, जो पेशे से टीवी मैकेनिक है, ने उक्त वीडियो को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए माधव गुप्ता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    1. संजय मेहर पिता ललित मेहर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बिजना थाना तमनार

    2. माधव गुप्ता उर्फ माधो बीसी पिता डूलोमणी गुप्ता उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नागरामुडा थाना तमनार

    जब्ती — दो मोबाइल फोन.

  • नाबालिग के अपहरण से मचा हड़कंप! बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, ऋषिकेश से बरामद हुई बालिका—मुख्य आरोपी सहित सहयोगी युवती गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    नाबालिग के अपहरण से मचा हड़कंप! बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी, ऋषिकेश से बरामद हुई बालिका—मुख्य आरोपी सहित सहयोगी युवती गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    जांजगीर-चांपा : दिनांक 06.03.2026 की दरमियानी रात्रि को एक नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है की सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 137(2)bns कायम कर विवेचना पतासाजी में लिया गया था।

    नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिक बालिका को आरोपी नकुल कश्यप के कब्जे से ऋषिकेश से बरामद कर पूछताछ किए जाने से घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    गिरफ्तार आरोपी

    01. नकुल कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी झूलन थाना पामगढ़ (मुख्य आरोपी)

    02. भगा ले जाने में सहयोग करने वाले एक युवती भी गिरफ्तार

  • राहगीरों को बना रहा था निशाना, हाथ में कत्तानुमा हथियार लेकर मचा रहा था आतंक! पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, युवक गिरफ्तार—आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

    राहगीरों को बना रहा था निशाना, हाथ में कत्तानुमा हथियार लेकर मचा रहा था आतंक! पुलिस की फुर्तीली कार्रवाई, युवक गिरफ्तार—आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

    जांजगीर-चांपा : थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसो सेमरिया रोड में लोहे का धारदार हथियार (कत्तानुमा) लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

    निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृव में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपी: सागर प्रजापति उर्फ कौवा, पिता सनत प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़

    आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    सराहनीय योगदान:

    निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

     जांजगीर-चांपा पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

  • सुबह-सुबह घर में घुसे, दंपति को पीटा और लूटकर फरार! 81 हजार के मोबाइल लूट कांड में बड़ा खुलासा—फरार 2 आरोपी दबोचे गए, पुलिस की लगातार तलाश ने दिलाई बड़ी सफलता

    सुबह-सुबह घर में घुसे, दंपति को पीटा और लूटकर फरार! 81 हजार के मोबाइल लूट कांड में बड़ा खुलासा—फरार 2 आरोपी दबोचे गए, पुलिस की लगातार तलाश ने दिलाई बड़ी सफलता

    पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

    आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(5), 305 (ए), 3(5) BNS कायम कर भेजा गया गया न्यायिक रिमांड पर

    जांजगीर-चांपा : प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद शिवरीनारायण दिनांक 19.03.26 को सुबह 7:55 बजे अपने मकान से नीचे उतर कर नीचे का दरवाजा खोलकर अंदर गया उसी समय 8:00 बजे चार व्यक्ति दरवाजा के अंदर घुसा था मकान अंदर से दो मोबाइल एप्पल कीमती 80000 रूपये तथा एक नग सैमसंग कीपैड मोबाइल कीमती 1000 एवं काउंटर से अन्य सामान चोरी कर लिए थे प्रार्थी द्वारा चोरी करते देख विरोध करने पर चारों लड़को के द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को इसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट किये तीन लड़के भाग गए तो यह बाहर निकाल कर चिल्लाया तो एक व्यक्ति आया तब प्रियेश कुमार बर्मन निवासी केसला को पकड़ लिए वही उनके अन्य साथीगण जो मौका पाकर भाग गए है प्रार्थी का दो नग मोबाइल एप्पल व सैमसंग कीपैड कीमती 81000 रूपये को चोरी कर ले गया ।

     प्रकरण में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

     प्रकरण के आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू एवं श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी निवासी अकलतरा जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। दोनों आरोपी को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ घटना घटित करना जुर्म करना स्वीकार  किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

     गिरफ्तार आरोपी:

    1. रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू पिता सतीश निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14, नया थाना के बगल अकलतरा थाना अकलतरा

    2. श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी पिता कोमल सिन्हा उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

     उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, सउनि ,आर पी बघेल , प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक यशवंत पाटले  एवं, पुलिस सहायता केंद्र राहोद थाना  शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

  • बाइक चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब! उड़ीसा में खपाई जा रही थीं चोरी की गाड़ियां—06 दोपहिया वाहन बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क की आशंका

    बाइक चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब! उड़ीसा में खपाई जा रही थीं चोरी की गाड़ियां—06 दोपहिया वाहन बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क की आशंका

    पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मॉनिटरिंग में वाहन चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन।

    चोरी की जप्त दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा, गोलबाजार, मौदहापारा, पुरानी बस्ती एवं आजाद चौक में है अपराध पंजीबद्ध।

    दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 06 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।

    जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये।

    आरोपियान चोरी की वाहनों को खपाते थे उडीसा में।

    आरोपी कमलेश साहू पूर्व में भी दोपहिया वाहन चोरी तथा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।

    रायपुर : दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिटकी एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

    जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।      

    इसी तारतम्य में विशेष टीम को दिनांक 27.03.26 को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल होटल के पास 02 व्यक्ति मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कमलेश साहू एवं संतोष राजपूत उर्फ कालिया होना बताया। मोटर सायकल का दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मोटर सायकल को थाना टिकरापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

    चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 06 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।

    दोनों आरोपियों से जप्त चोरी की 06 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 140/26 धारा 305 बी.एन.एस., थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/26, थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 123/21 एवं 74/23, थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 94/26 तथा थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 58/26 का अपराध पंजीबद्ध है।

    आरोपी चोरी की वाहनों को उडीसा में ले जाकर बिक्री करते थे, जिसके संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

    दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 06 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

    आरोपी कमलेश साहू पूर्व में दोपहिया वाहन चोरी तथा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

    गिरफ्तार आरोपी

    01.    कमलेश साहू पिता स्व. बसंत साहू उम्र 39 वर्ष निवासी गंगानगर पाटीदार भवन के पास थाना खमतराई रायपुर।

    02.    संतोष राजपूत उर्फ कालिया पिता स्व. दिलीप राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गुरूमुख पेपर मील बारूद फैक्ट्री के पास थाना टिटलागढ़ जिला बलांगीर उड़ीसा। हाल पता – आमासिवनी गोयल अग्रवाल राईस मील के पास थाना मोवा रायपुर।

  • IDBI बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा! नकली एफडी और दस्तावेजों से ठगी का खेल—प्रिंटिंग दुकान से चल रहा था पूरा रैकेट, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    IDBI बैंक में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा! नकली एफडी और दस्तावेजों से ठगी का खेल—प्रिंटिंग दुकान से चल रहा था पूरा रैकेट, तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    रायपुर : दिनांक 05/03/2026 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार वर्मा पिता कमलनारायण वर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर ग्रामीण (छ.ग.) के रिपोर्ट पर से नामजद आरोपी राजा खुंटें पिता भक्तुराम खुंटें उम्र 35 साल पता जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) हाल ग्राम मौहदा थाना धरसींवा जिला रापुर ग्रामीण (छ.ग) के विरूद्ध अप.क. 124/2026 धारा 420 भा.द.वि.. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    जांच में घटना स्थल निरीक्षण, प्रार्थी व गवाहों के कथन जप्त दस्तावेजों जैसे एफ. डी. पेपर, बैंक का काउंटर पावती रसीद, म्युच्यल बाण्ड पेपर, एवं जप्त एफ.डी. पेपर का आई. डी. बी. आई. बैंक शाखा चरोदा से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट पर से मामले में अपराध धारा 467, 468, 471 जोड़ी गई है। आज दिनांक 27/03/2026 के 11.30 एवं 11.40 बजे सभी कानूनी प्रावधानो का पालन करते हुए मामले में संलिप्त अन्य 02 आरोपी (01) तोप सिंह वर्मा पिता स्व. समारूराम वर्मा उम्र 49 साल पता कुम्ही थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ.ग.) हाल संचालक वर्मा प्रिन्टर्स एण्ड कम्प्युटर दुकान धरसींवा जिला रायपुर एवं आरोपी (02) बलराम साहू पिता होरीलाल साहू उम्र 25 साल पता थाना धरसींवा जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपी –

    01. तोप सिंह वर्मा पिता स्व. समारूराम वर्मा उम्र 49 साल पता कुम्ही थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ.ग.) हाल संचालक वर्मा प्रिन्टर्स एण्ड कम्प्युटर दुकान धरसींवा जिला रायपुर

    02. बलराम साहू पिता होरीलाल साहू उम्र 25 साल पता थाना धरसींवा जिला रायपुर

  • ₹50 हजार के विवाद में खून से सनी साजिश! दिनदहाड़े घर के बाहर घात लगाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, तड़प-तड़प कर हुई मौत—पुलिस ने महज 2 घंटे में कातिल को दबोचकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    ₹50 हजार के विवाद में खून से सनी साजिश! दिनदहाड़े घर के बाहर घात लगाकर युवक के पेट में घोंपा चाकू, तड़प-तड़प कर हुई मौत—पुलिस ने महज 2 घंटे में कातिल को दबोचकर किया चौंकाने वाला खुलासा

    रायपुर : दिनांक 27.03.26 को दोपहर करीबन 02ः00 बजे थाना टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत रावतपुरा फेस 02 स्थित सांई मंदिर के पास किसी व्यक्ति द्वारा अजय अग्रवाल पिता मोहन अग्रवाल उम्र 34 वर्ष निवासी रावतपुरा फेस 02 टिकरापारा रायपुर के पेट में चाकू से वार कर दिया गया है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल रावतपुरा फेस 02 पहुंचकर घटना के संबंध में मृतक के परिवार के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक द्वारा चाकू लगने के बाद बताया गया था कि उसे डोमेश्वर देवांगन जो कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है, ने चाकू मारा है।

    जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डोमेश्वर देवांगन की पतासाजी करते हुये उसे पकड़कर पूछताछ करने पर डोमेश्वर देवांगन ने हत्या की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    आरोपी डोमेश्वर देवांगन ने मृतक का कंस्ट्रक्शन काम किया था एवं कार्य के पैसे को लेकर दोनों के मध्य विवाद था। आरोपी द्वारा काम के लिए 50000/- रूपये की मांग की जा रही थी जो मृतक उक्त रकम देने से मना कर रहा था। आज दिनांक 27.03.2026 को डोमेश्वर देवांगन पैसा लेने के लिए मृतक के घर गया था। पैसा नहीं मिलने पर वह मृतक के घर के बाहर कुछ देर इंतजार किया और मृतक के बाहर निकलने पर सब्जी काटने की चाकू से उसके पेट में वार किया जिससे अजय अग्रवाल की मृत्यु हो गई।

    आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध थाना टिकरापारा में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रहीं है।

    आरोपी का नाम – डोमेश्वर देवांगन पिता हेमलाल देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी शीतल तालाब के पास गली नंबर 3 चांगोरभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

    कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी टिकरापारा, निरीक्षक रवीन्द्र यादव थाना प्रभारी डी.डी.नगर, उपनिरीक्षक अतुलेश राय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना टिकरापारा से सउनि. शिव शंकर तिवारी, आर. राजेश सिंह, सुदर्शन सिंह, अरूण ध्रुव, दया कृष्ण शर्मा, विमलेश मालेकर, रवीन्द्र सिंह तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: 352 जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जनता को मिल रही है 80% तक सस्ती दवाइयां

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति: 352 जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जनता को मिल रही है 80% तक सस्ती दवाइयां

    संसद में गूंजी छत्तीसगढ़ की आवाज: आयुष दवाओं और जेनेरिक उत्पादों से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को मिल रहा है सीधा लाभ

    रायपुर में 42 केंद्रों सहित प्रदेश भर में 352 जन औषधि केंद्र संचालित; दवाइयों के खर्च में हो रही है भारी बचत

    बृजमोहन अग्रवाल ने आयुष दवाओं की बास्केट बढ़ाने और गुणवत्ता मानकों को और कड़ा करने पर दिया जोर

    रायपुर/नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता और रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सक्रिय प्रयासों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के समन्वय से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ है।

    श्री बृजमोहन द्वारा संसद में उठाए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर में यह तथ्य सामने आया है कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत छत्तीसगढ़ में अब 352 जन औषधि केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जिनमें अकेले रायपुर जिले में 42 केंद्र जनता की सेवा में समर्पित हैं।

    सस्ती और गुणवत्तापूर्ण आयुष दवाओं पर विशेष ध्यान

    श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में आयुष (आयुर्वेद) दवाओं की उपलब्धता और उनके मानकीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके परिणामस्वरूप, सरकार ने स्पष्ट किया है कि च्यवनप्राश, त्रिफला, शिलाजीत और अश्वगंधा जैसे महत्वपूर्ण आयुष उत्पाद अब जन औषधि केंद्रों पर बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सांसद जी की पहल पर, इन केंद्रों पर मिलने वाली दवाइयां ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 80% तक सस्ती हैं, जिससे आम नागरिक की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हुआ है।

    छत्तीसगढ़ के वन-संपदा और जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान

    सांसद श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ जैसे वन-समृद्ध और जनजातीय बहुल राज्यों में दवाओं की क्षेत्रीय असमानता को दूर करने की मांग की थी। उनके प्रयासों के फलस्वरूप, राज्य में एक मजबूत आईटी-सक्षम आपूर्ति श्रृंखला स्थापित की गई है, जिसमें पांच बड़े मालगोदाम और 41 वितरक शामिल हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक के दूरस्थ क्षेत्रों में भी जीवनरक्षक दवाओं की कमी न हो।

    गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

    संसद में श्री अग्रवाल द्वारा उठाए गए गुणवत्ता संबंधी चिंताओं पर सरकार ने आश्वस्त किया है कि जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाली प्रत्येक दवा का 100% परीक्षण एनएबीएल (NABL) मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाता है। केवल ‘डब्ल्यूएचओ-जीएमपी’ (WHO-GMP) प्रमाणित इकाइयों से ही दवाओं की खरीद की जा रही है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता की दवाइयां मिलना सुनिश्चित हुआ है।

    आम जनता को 40,000 करोड़ की बचत

    सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सस्ती दवा, अच्छी दवा’ का संकल्प आज छत्तीसगढ़ के हर घर तक पहुँच रहा है। देशभर में इस योजना से नागरिकों को लगभग 40,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है, जिसका एक बड़ा हिस्सा हमारे छत्तीसगढ़ के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के खातों में बचा है।”

    उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में वे प्रदेश में जन औषधि केंद्रों की संख्या और बढ़ाने तथा आयुष दवाओं की सूची को और विस्तृत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।