समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री करने पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पूरे जिले में अभियान चलाया गया जिसके तहत् जिले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के 06 एवं आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् 01 एवं 36(च) के तहत् 01 कुल 08 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है थाना डभरा के अपराध क्र. 186/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी नंदलाल सिदार उम्र 29 वर्ष निवासी ओड़ेकेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000/- जप्त…
Read MoreCategory: होम
ग्रामीण के घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे नगदी रकम दस हजार रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को थाना नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी मुन्ना राम के कब्जे से चोरी किया हुआ नगदी रकम रू. 1000 /- (एक हजार रू.) बरामद, शेष रकम को खर्च करना बताया, थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 57/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.05.2022 को प्रार्थी मिरधा राम उम्र 32 साल निवासी कलिया मोहल्ला बनखेता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.2022 की दरम्यानि रात्रि में अज्ञात आरोपी इसके घर के अंदर प्रवेश कर पेटी में रखा नगदी…
Read Moreसेवानिवृत्त डी.आई.जी. टी. एक्का को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने दी शुभकामनाएं
32 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए श्री एक्का समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री टी. एक्का को सेवानिवृत्ति उपरांत भाव-भीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री एक्का 32 वर्षों से पुलिस विभाग की सेवा उपरांत अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 मई 2022 को सेवानिवृत्त हुए।इन्हें वर्ष 2014 में भारतीय पुलिस सेवा से नवाजा गया। विदाई कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि श्री एक्का के अनुभवों और कार्य प्रणाली से…
Read Moreगोधन न्याय योजना की धीमी प्रगति पर चार नगर पालिका अधिकारियों को नोटिस, कलेक्टर ने की राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने पर चार नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने समय-सीमा की बैठक में बोदरी, बिल्हा, तखतपुर एवं कोटा में योजना के अंतर्गत अत्यंत धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। डॉ. मित्तर ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चारों नगर पालिका अधिकारियों को पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। कलेक्टर…
Read Moreराशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मई महीने में सामान्य एवं अतिरिक्त चावल के साथ-साथ अप्रैल महीने का प्रति सदस्य 5 किलो के मान से अंत्योदय एवं प्राथमिकता कार्डधारियों को चावल वितरण करने के निर्देश राशन दुकानों को दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त आबंटित चावल वितरण की जांच खाद्य निरीक्षकों द्वारा की गई। जांच में राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर 23 दुकानों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही…
Read Moreस्वयं की पत्नी के भागने का जिम्मेदार अपनी बहन को ठहराते हुए वाद-विवाद झगड़ा बढ़ जाने के कारण गुस्से में टांगी से गर्दन में वार कर उतारा दिया मौत के घाट जाने पूरा मामला…..!
बहन की हत्या करने वाला आरोपी 48 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार, चैतमा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मई 2022 को प्रार्थिया बसंती बाई पिता मंगलू राम पांडे निवासी लाल मिट्टी पारा तेलसरा चौकी चैतमा ने मौके पर चैतमा पुलिस के समक्ष प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि इसकी बहन गीता पंडो की लड़की निर्मला दोपहर करीब 2:00 बजे घर आकर बताई की मां को मामा चैतराम टांगी से मारपीट कर रहा है. सूचना पर बसंती बाई मृतिका…
Read Moreमोदी सरकार को कोयला माल ढुलाई के मुनाफा से मतलब, रेल यात्रियों की परेशानियों से कोई लेना-देना – धनंजय सिंह ठाकुर
छत्तीसगढ़ के यात्री ट्रेनों को बंद कर मोदी भाजपा सरकार रेल यात्रियों को प्रताड़ित कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के बंद ट्रेनों को शुरू कराने में असफल भाजपा सांसदों को घेरते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार कोयला ढुलाई के मुनाफाखोरी में मदमस्त होकर छत्तीसगढ़ के यात्री ट्रेनों को बंद करके रेल यात्रियों को प्रताड़ित कर रही है। बीते कई माह से आरक्षित टिकटों को अचानक रद्द कर अपने घरेलू कामकाज और पारिवारिक कार्यक्रमों से सुख दुख में शामिल…
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा मोदी सरकार के किसान विरोधी षडयंत्रों पर पर्दा डालने का असफल प्रयास – सुरेंद्र वर्मा
छत्तीसगढ़ के लाखों पात्र हितग्राहियों के किसान सम्मान निधि रोकने और हजारों किसानों से रिकवरी पर केंद्रीय कृषि मंत्री मौन रहे खाद्य सब्सिडी के बजट में 35 हजार करोड़ की कटौती, उर्वरक आपूर्ती में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा, कब मिलेगा लागत पर 50 प्रतिशत लाभ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्रीय कृषि मंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत की उम्मीद थी पर मिला कुछ नहीं। मोदी सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के 10 लाख से अधिक किसान…
Read Moreमोदी सरकार 8 साल में वादा निभाने में नाकाम : वर्षो की कड़ी मेहनत से खड़ी की गई भारत की संपत्तियों को ‘‘औने-पौने दामों में बेचना’’ मोदी सरकार का सबसे बड़ा ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ काम – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्च में विफल और नकारा साबित हुई है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने 27.50 लाख करोड़ कमाए। पिछले 60 दिनों में (21 मार्च से 21 मई 2022 के बीच) 10 रू. प्रति लीटर डीजल की कीमत बढ़ाई और 7 रू. प्रति लीटर कम कर दी। पेट्रोल की कीमत 60 दिन में 10 रू. प्रति लीटर बढ़ाई और 9.50 प्रति लीटर कम कर दी। इस प्रकार जनता को बेवकूफ बना भाजपाई वाहवाही…
Read Moreरसायनिक खाद का उत्पादन, वितरण और वितरण केंद्र सरकार का दायित्व : केन्द्र सरकार खाद देने में नाकाम – आर.पी. सिंह
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा है कि राज्य के द्वारा मांगे गए 7 लाख 50 हजार मीट्रिक टन रासायनिक खाद में केंद्र के द्वारा 45 प्रतिशत कटौती कर दी थी और अब आगामी खरीफ सीजन में भी नियमित सप्लाई बाधित की जा रही है। रेलवे का रैक नहीं दिया जा रहा है। विदित हो कि संघीय व्यवस्था के तहत रसायनिक खाद का उत्पादन, वितरण और वितरण केंद्र सरकार का दायित्व है। भाजपाई स्थानीय गोठानों में छत्तीसगढ़ के ही महिला स्व-सहायता समूह की बहनों के…
Read More