ऑनलाइन मैसेज से शुरू हो सकती है मानव तस्करी, पुलिस को नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की जरूरत! रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला, 139 प्रतिभागियों को रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास की दी गई जानकारी।

”मानव तस्करी विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न“ रायपुर : रायपुर दिनांक: 28.10.2026. नवीन अपराधिक कानूनों में पीड़ित/ पीड़िता/ केंन्द्रित पुलिसिंग को न्यायिक प्रक्रिया का अधार मान गया है। इसके अतिरिक्त मानः सर्वोच्य न्यायालय द्वारा मानव तस्करी के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गये है। इस परिपेक्ष्य में आज पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम के भापुसे के मार्गदर्शन में मानव तस्करी विषय पर एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत उप पुलिस महानिरीक्षक,…

Read More

पुरानी रंजिश में 64 वर्षीय महिला से गाली-गलौच और मारपीट का आरोप, बेटे को भी चापड़ से धमकाया! पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार किया जब्त।

पुरानी रंजिश को लेकर महिला एवं उसके पुत्र के साथ गाली-गलौच कर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी । विवाद के दौरान आरोपी ने अपने घर से चापड़नुमा लोहे का हथियार निकालकर मारने की धमकी दी । थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया घटना में प्रयुक्त चापड़नुमा लोहे का हथियार पुलिस ने किया जप्त । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । दुर्ग : दिनांक 28.10.2026 को प्रातः लगभग 06:00 बजे प्रार्थिया श्रीमती…

Read More

जशपुर में 7 परिवारों को मिलेगी ₹28 लाख की आर्थिक सहायता! हादसों में अपनों को खोने वाले परिजनों के लिए प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, हर परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये।

आरबीसी 6-4 के तहत 7 मृतकों के परिजनों को 28 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत जशपुर : कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जिले में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत 7 व्यक्तियों के निकटतम वारिसानों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फरसाबहार, पत्थलगांव, सन्ना एवं कुनकुरी क्षेत्र में नदी, बांध, डेम, तालाब एवं खेत की डबरी में डूबने तथा सर्पदंश से हुई मृत्यु के कुल 7 प्रकरणों में प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये के मान से कुल…

Read More

नर्सरी के पास गांजा बिक्री की फिराक में था 28 वर्षीय युवक, पुरानी भिलाई पुलिस ने दबोचा! हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी थाना पुरानी भिलाई का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के कब्जे से 1.150 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये है, जप्त किया गया। आरोपी ग्राम सिरसाकला, पुरैना चौक नर्सरी के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा था। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दुर्ग…

Read More

राहगीरों के बीच दहशत फैलाने का आरोप, हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार! तोरवा पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल।

तोरवा पुलिस की कार्यवाही धारदार चाकू लहराते अशांति माहौल बनाने वाले बदमाश गया जेल बिलासपुर : तोरवा पुलिस के द्वारा दिनांक 28.10.2026 को पेट्रोलिंग दौरान सूचना मिली चैकसे कालेज  मोड लालखदान के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लिये आने जाने वाले राहगिरो को चाकू दिखाते डरा धमका रहा है। सूचना पर तोरवा पुलिस के द्वारा त्वरित मौके पर तस्दीक कार्यवाही मौके पर घेराबंदी सिरफिरा बदमाश के कब्जे से एक धारदार चाकू कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी प्रकाश पासी निवासी लालखदान  तोरवा का होना पाया गया हैं। आरोपी के विरूद्ध…

Read More

ओडिशा से गांजा लाने के मामले में बड़ा फैसला, ट्रक चालक को 20 साल का सश्रम कारावास! उरला पुलिस के NDPS प्रकरण में अदालत ने लगाया ₹2 लाख का अर्थदंड।

थाना उरला  के NDPS के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया रायपुर : दिनांक 01.04.2025 को थाना उरला क्षेत्र स्थित रियल इस्पात कंपनी के गार्ड राजेश सिंह द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी में माल लोड करने आये ट्रक क्रमांक GJ 01 JT 4272 के चालक द्वारा टूल बॉक्स में 4 सफेद प्लास्टिक की बोरी में गांजा नुमा पदार्थ रखा हुआ है।सूचना पर थाना उरला  टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई। मौके पर ट्रक क्रमांक GJ…

Read More

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलने के मामले में छह गिरफ्तार! रायपुर में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद सभी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए।

नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने के वायरल वीडियो पर गोलबाजार पुलिस ने लिया संज्ञान, छह गिरफ्तार; न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए जेल रायपुर : नवीन मार्केट के पास जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना गोलबाजार पुलिस ने संज्ञान लेकर वीडियो की तस्दीक की। अब तक मामले में शामिल मनोज लालवानी निवासी ललिता चौक, बढ़ईपारा, थाना मौदहापारा, रायपुर; प्रदीप चौहान निवासी फूल चौक, थाना मौदहापारा, रायपुर; चंदू यादव निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर; रजत बावनकर निवासी फूल चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर; जयंत साहू…

Read More

हत्या-अपहरण के खुलासे से साइबर ठगी की रकम वापसी तक, रायपुर पुलिस के जांबाज सम्मानित! पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति पत्र।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा नॉर्थ जोन एवं ACCU के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित हत्या एवं अपहरण के मामलों का खुलासा, चोरी की संपत्ति की बरामदगी, अवैध हथियार की जब्ती तथा साइबर ठगी के पीड़ितों को राशि वापस दिलाने में उत्कृष्ट कार्य की सराहना नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा हत्या एवं अपहरण जैसे गंभीर मामलों का खुलासा, अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी, चोरी की घटनाओं का खुलासा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य…

Read More

डेंटल कॉलेज में रैगिंग पर पुलिस का सख्त संदेश, कानूनी कार्रवाई से लेकर बचाव तक की दी जानकारी! रायपुर कमिश्नरेट ने नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी पर भी किया जागरूक।

रायपुर कमिश्नरेट द्वारा श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस में एंटी रैगिंग कार्यशाला आयोजित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से किया संवाद रैगिंग के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी। नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, पिंक पेट्रोलिंग एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक। रायपुर : दिनांक 28.10.2026 को श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, रायपुर में रायपुर कमिश्नरेट द्वारा एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले एवं डीसीपी नॉर्थ…

Read More

अरपा नदी से रेत का अवैध परिवहन पड़ा भारी, आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास! बिलासपुर न्यायालय ने ₹26 हजार का जुर्माना भी लगाया।

रेत के अवैध परिवहन पर तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना कलेक्टर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में दर्ज प्रकरण पर न्यायालय ने सुनाया फैसला बिलासपुर : रेत के अवैध परिवहन के मामले में विशेष न्यायालय ने आरोपी को तीन वर्ष के कठोर कारावास और कुल 26 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यह प्रकरण दर्ज किया गया था।…

Read More