ईब-मैनी नदी संगम तट से श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर बगिया तक निकली कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब. सावन के अंतिम सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया जलाभिषेक. जशपुर/कुनकुरी : सावन के अंतिम सोमवार पर जशपुर के बगिया क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईब-मैनी नदी संगम तट से श्री फलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भी…
Read MoreCategory: जशपुर
कभी आर्थिक तंगी से जूझती थीं अंजू यादव, अब बनीं ‘लखपति दीदी’! स्व-सहायता समूह से मिली ताकत, बकरी पालन और फैंसी दुकान ने बदली पूरी जिंदगी
स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने और आय का स्थायी साधन जुटाने में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत बना। स्व-सहायता समूह के माध्यम से अंजू यादव को ऋण प्राप्त हुआ। इस…
Read Moreराजस्व प्रकरणों पर जशपुर कलेक्टर की सख्ती! नामांतरण, सीमांकन, बटांकन से लेकर क्षतिपूर्ति तक हर मामले का समय-सीमा में निराकरण अनिवार्य, लापरवाही पर नजर
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो और आम नागरिकों को समय पर राहत एवं…
Read Moreजशपुर की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव! कलेक्टर रोहित व्यास का फोकस स्मार्ट क्लास, जश लर्न-जश क्वेस्ट पर, 50 प्रतिभावान छात्र जाएंगे ISRO की एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग में
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित नवाचारों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों…
Read Moreजशपुर में बारिश ने पकड़ी रफ्तार! 85 दिनों में 6759.6 मिमी बरसा पानी, सामान्य वर्षा का 86.9% पूरा; मनोरा में आंकड़ा 137.9% पार
जशपुर : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 01 जून से 24 अगस्त 2026 तक 6759.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पिछले 10 वर्षों की इस अवधि की औसत वर्षा 7779.9 मिमी है। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य वर्षा का 86.9 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 24 अगस्त को जिले में कुल 174.8 मिमी वर्षा हुई। आज सबसे अधिक वर्षा बागबहार में 25.3 मिमी, सन्ना में 23.6 मिमी, दुलदुला में 22.0 मिमी और कांसाबेल में 21.2 मिमी दर्ज की गई।…
Read Moreगौ-वंश पर डंडे से हमला, मौत के बाद मांस काटने की तैयारी, ग्रामीण महिला की सूचना पर पंडरापाठ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार किए जब्त, न्यायालय के समक्ष किया जा रहा प्रस्तुत.
आरोपियों के विरुद्ध चौकी पंडरापाठ में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 व बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम सोनगेरसा का पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृत गौ-वंश सहित हत्या व मांस काटने में प्रयुक्त छुरी व डंडे को किया जप्त. नाम आरोपी – 1. विफा राम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सोनगेरसा चौकी पंडरापाठ जिला जशपुर छग, 2. उगीत रवि उम्र उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम गायबूडा चौकी पंडरा पाठ…
Read Moreजशपुर पुलिस का एक दिन में बड़ा रिकॉर्ड ! 14 थाना क्षेत्रों में 358 स्थानों पर पहुंचा साइबर जागरूकता संदेश, 30,444 सदस्य जुड़े, डीआईजी-एसएसपी ने युवाओं को दिए सुरक्षा और करियर मंत्र.
एक ही दिन में जशपुर पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड — जिले के सभी 14 थाना क्षेत्रों के 358 स्थानों पर पहुंचा साइबर जागरूकता का संदेश, 30,444 सदस्य जुड़े अभियान से. डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने NES कॉलेज में विद्यार्थियों को किया संबोधित — साइबर अपराधों से बचाव, ट्रैफिक नियमों के पालन एवं करियर मार्गदर्शन के दिए महत्वपूर्ण टिप्स, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार पाटनवार ने शासकीय गर्ल्स कॉलेज जशपुर में छात्राओं को किया जागरूक, “साइबर सेल्फी” अभियान से विद्यार्थियों एवं युवाओं को बनाया जागरूकता…
Read Moreस्ट्रीट फूड अब बनेगा और सुरक्षित: जशपुर के 200 विक्रेताओं को मिला फॉस्टेक प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र व हाईजीन किट से स्वच्छता पर जोर
जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण जशपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत के संवाद सभागार कक्ष में फुटपाथ और सड़क किनारे खाद्य व्यापार करने वाले 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को नि:शुल्क फॉस्टेक (खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन) प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम नेस्ले इंडिया एवं नासवी (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया) के सहयोग से आयोजित किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के अनुसार सभी खाद्य कारोबारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य…
Read Moreहौसले को बनाया ताकत, मेहनत को बनाया हथियार: सिम्मी कुजूर ने बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर, अब नए कारोबार से मजबूत करेंगी भविष्य
मेहनत और लगन से सिम्मी कुजूर ने बदली अपनी जिंदगी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी की रहने वाली सिम्मी कुजूर भी कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से उन्होंने ऋण प्राप्त किया और उस राशि का उपयोग…
Read Moreपदस्थापना में बड़ा बदलाव: IAS क्षितिज गुरभेले अब पत्थलगांव के नए SDM, घरघोड़ा की जगह मिली जशपुर में अहम जिम्मेदारी
क्षितिज गुरभेले की पदस्थापना में संशोधन, अब पत्थलगांव के नए एसडीएम जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री क्षितिज गुरभेले, भा.प्र.से. (2024) की पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पत्थलगांव, जिला-जशपुर के पद पर पदस्थ किया है। शासन के इस आदेश के बाद अब श्री गुरभेले पत्थलगांव अनुविभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। दरअसल, शासन द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी पूर्व आदेश में श्री क्षितिज गुरभेले को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला-रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया था।…
Read More