Category: जशपुर

  • KPL चैप्टर 4 में अब शुरू होगा असली महासंग्राम: MI और PBKS की टक्कर से गूंजेगा कुनकुरी, RR-CSK के बीच करो या मरो की जंग में हर गेंद लिखेगी नया इतिहास

    KPL चैप्टर 4 में अब शुरू होगा असली महासंग्राम: MI और PBKS की टक्कर से गूंजेगा कुनकुरी, RR-CSK के बीच करो या मरो की जंग में हर गेंद लिखेगी नया इतिहास

    लीग चरण का समापन PBKS और SRH की धमाकेदार जीत के साथ

    कुनकुरी : नगर के खेल मैदान में कई दिनों से चल रहा क्रिकेट का महाकुंभ अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। KPL चैप्टर 4 के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब आज से शुरू होने जा रहा है प्लेऑफ का हाई-वोल्टेज महासंग्राम। पूरे नगर में क्रिकेट का जुनून चरम पर है। मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, क्योंकि अब हर मैच करो या मरो की जंग में बदल चुका है। चार मजबूत टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी और एक छोटी सी गलती भी टीमों के सपनों को तोड़ सकती है।

    क्वालिफायर-1 में MI और PBKS के बीच होगी टाइटल की पहली जंग

    आज का पहला मुकाबला Qualifier-1 के रूप में खेला जाएगा, जहां शानदार फॉर्म में चल रही कुनकुरी इंडियंस (MI) और दमदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में पहुंची कुनकुरी किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने लीग चरण में बेहतरीन खेल दिखाया है और अब दोनों की नजरें सीधे फाइनल के टिकट पर टिकी हैं।

    MI की टीम जहां अपने विस्फोटक बल्लेबाजों और संतुलित गेंदबाजी के दम पर मैदान में उतरेगी, वहीं PBKS कप्तान पंकज राम की आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के भरोसे जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।

    एलिमिनेटर में RR और CSK के बीच करो या मरो की भिड़ंत

    दिन का दूसरा मुकाबला Eliminator के रूप में खेला जाएगा, जिसमें कुनकुरी रॉयल्स (RR) और कुनकुरी सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

    RR की टीम अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम और शानदार गेंदबाजी के दम पर मैदान में उतरेगी, जबकि CSK की टीम मन्नू मेहरा और रघु सिंह जैसे खिलाड़ियों से एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में चौकों-छक्कों और आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिल सकता है।

    लीग चरण का समापन PBKS और SRH की धमाकेदार जीत के साथ

    गुरुवार को खेले गए लीग मुकाबलों में KUNKURI KINGS PBKS ने रॉयल चैलेंजर कुनकुरी RCB को 9 विकेट से हराकर अपनी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया। कप्तान पंकज राम ने मात्र 9 गेंदों में 34 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। गेंदबाजी में अरुण कुमार सन्यासी और पंकज राम ने 3-3 विकेट झटककर RCB की पूरी टीम को सिर्फ 48 रन पर समेट दिया।

    इसके जवाब में PBKS ने मात्र 2.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। रोहित एक्का और प्रितेश चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    वहीं दूसरे मुकाबले में SUNRISERS KUNKURI SRH ने Kunkuri Capitals DC को 6 विकेट से हराकर लीग चरण का समापन जीत के साथ किया। आशिष ने 16 गेंदों में 34 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मोहम्मद अनवर के 40 रन DC को जीत नहीं दिला सके। राहुल गुप्ता, समीम शेख और शेन अली खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए SRH की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    बढ़ते रोमांच के बीच इनामी राशि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश

    KPL चैप्टर 4 में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता को ₹51,000, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को ₹21,000 एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यही वजह है कि हर खिलाड़ी मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।

    “Man of the Match” पुरस्कार साक्षी वस्त्रालय राहुल गुप्ता के सौजन्य से दिया जा रहा है।
    Orange Cap पुरस्कार नमोकार मोबाइल द्वारा प्रायोजित है।
    “Man of the Series” पुरस्कार संतोष गुप्ता द्वारा ₹3000 एवं आकर्षक ट्रॉफी के साथ प्रदान किया जाएगा।

    आयोजन समिति की मेहनत से चमक रहा KPL का मंच

    KPL चैप्टर 4 का सफल आयोजन KPL चेयरमैन CA बिनीत कुमार जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी एवं KPL 2026 अध्यक्ष चेतन गुप्ता “चिंटू” के नेतृत्व में लगातार भव्य रूप से किया जा रहा है। समिति सदस्य विवेक बजाज, प्रकाश राणा, आशीष सिंह चंकी, राजा बाघवार, अर्जू नागेशिया एवं लिंकन केरकेट्टा आयोजन को सफल बनाने में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    कमेंट्री में सुनील राय, रवि चौहान, नितीश शर्मा, राहुल बजाज, राकेश सिंह, ओम गुप्ता एवं विनय संवाशी दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। स्कोरिंग की जिम्मेदारी सारांश सिंह गन्नू एवं समीम शेख निभा रहे हैं। अंपायरिंग में आशीष नायक, प्रीतम महंत, मयूर गर्ग, अभिषेक झा, अरविंद नांदे एवं सुधीर सिन्हा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    अब पूरे कुनकुरी की नजरें आज के प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां हर चौका, हर विकेट और हर रन इतिहास रच सकता है।

  • “जनभागीदारी: सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जशपुर के सुदूर गांवों में पहुंची सरकारी योजनाएं, पहाड़ी कोरवा समुदाय को मिला राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति व आयुष्मान कार्ड का लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण व आधार अपडेट सहित कई सेवाओं का हुआ त्वरित समाधान

    “जनभागीदारी: सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जशपुर के सुदूर गांवों में पहुंची सरकारी योजनाएं, पहाड़ी कोरवा समुदाय को मिला राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति व आयुष्मान कार्ड का लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण व आधार अपडेट सहित कई सेवाओं का हुआ त्वरित समाधान

    जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत ग्रामवासियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

    जशपुर : भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जशपुर विकास खंड के ग्राम बाला छापर मनोर विकास खंड के ग्राम करदना, टांगरडीह, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम,राजाआमा , कुकुरभूखा, बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली अ,और दुलदुला विकास खंड के ग्राम मयूरचुंदी आदि अन्य गांवों में शिविर लगाया गया।

    जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का राशनकार्ड बनाकर दिया गया लोगों का पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।

    अधिकारियों द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और ग्रामवासियों को केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। और उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

  • जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर रोहित व्यास की मौजूदगी में गांव-गांव की समस्याओं का त्वरित समाधान, 417 जनजातीय ग्रामों को जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ वितरित, महिला समूहों को ऋण सहायता व छात्रों को मिला सम्मान

    जशपुर: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर रोहित व्यास की मौजूदगी में गांव-गांव की समस्याओं का त्वरित समाधान, 417 जनजातीय ग्रामों को जोड़ते हुए योजनाओं का लाभ वितरित, महिला समूहों को ऋण सहायता व छात्रों को मिला सम्मान

    सुशासन तिहार 2026: ग्राम पंचायत भेलवां के शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर हुआ समस्याओं का निराकरण

    सुशासन तिहार का उद्देश्य संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ गांव स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना : कलेक्टर श्री रोहित व्यास

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को फरसाबहार जनपद के ग्राम भेलवां में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भेलवां, तुमला, जामटोली, अंबाकछार, डोंगादरहा, डुमरिया, गंझियाडीह, जोरंडाझरिया, कोल्हेनझरिया, कुल्हारबुडा, कुम्हारबहार, माटीपहाड़छर्रा, महुवाडीह, सागजोर एवं हथीबेड सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया। इसके साथ ही जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत शिविर का भी आयोजन हुआ। शिविर में पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, श्री घनश्याम यादव, श्रीमती कौशल्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

     इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ गांव के समीप ही लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने बताया कि गैर-विवादित राजस्व प्रकरण जैसे फौती नामांतरण, आपसी सहमति से बंटवारा आदि का निराकरण ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा। ग्रामीण सचिवालय लगने के दिन संबंधित सचिव एवं पटवारी उपस्थित रहकर आवेदनों का समाधान करेंगे। कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि पहले तहसीलदार के आदेश के द्वितीय अपील संभागायुक्त कार्यालय में की जाती थी, लेकिन अब यह अधिकार कलेक्टर को हस्तांतरित कर दिया गया है। इससे लोगों को अंबिकापुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ई-ऑफिस एवं बायोमेट्रिक आधार अटेंडेंस प्रणाली लागू की गई है, जिससे समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित हो रहा है।

     उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, अपार आईडी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजनाएं, श्री रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, पीएम किसान एवं फसल बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शासन की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितने भी आवेदन हैं, उनका समाधानकारक निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। और जो भी आवेदन तत्काल समाधान करने योग्य है, उसका तत्काल उनका निराकरण भी किया जाएगा। साथ ही जितने भी निर्माण कार्य से संबंधित आवेदन आए हैं, उनको शासन को अवगत कराया जाएगा।

    स्कूल में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को मिला सम्मान

     शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं विकासखंड फरसाबहार के कक्षा दसवीं एवं 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। भेलवा शिविर अंतर्गत 10 संकुल शामिल हुए जिसमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल आते हैं जिनमें से कुल 36 छात्र छात्राओं को संकुल स्तर पर उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान, कक्षा आठवीं से मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान ,कक्षा दसवीं से धनेश्वरी दास, संकुल केंद्र भेलवा से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान चंद्रिका बारिक एवं कक्षा आठवीं से सनम नाग, संकुल केंद्र तेलाइन से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान ऋषभ चौहान एवं कक्षा आठवीं में मनोज कुमार , संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त सूर्यकांत ,कक्षा आठवीं से महासोमानंद एवं कक्षा दसवीं से फूलेता यादव एवं कक्षा 12वीं से नीरज वैद्य, संकुल केंद्र गंझीयाडीह से कक्षा पांचवी में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान ,कक्षा आठवीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर कक्षा दसवीं से अमनदीप सिंह एवं कक्षा 12वीं से हरजीत सिंह, महुआडीह से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा ,कक्षा आठवीं में पूनम बाई, संकुल केंद्र कुम्हारबहार से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा, कक्षा आठवीं से टीया यादव को कक्षा दसवीं से गीतावली पैकरा, संकुल केंद्र तुमला से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो कक्षा आठवीं से अनामिका पैकरा कक्षा दसवीं से रितु यादव कक्षा बारहवीं से नेहा चौहान को, संकुल केंद्र सागजोर से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हर्षिता नायक कक्षा आठवीं में देवराज साने एवं कक्षा दसवीं में सरस्वती गहिर को, संकुल केंद्र डुमरिया से कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान हेतु प्रतिभा खलखो एवं आठवीं में गुलशन कुमार पैकरा को सम्मानित किया गया ।

     हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

    शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में ही 23 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए गए। इसके अलावा 33 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, 14 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी तथा 4 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए। इसी प्रकार 22 हितग्राहियों को आम एवं लीची के पौधे वितरित किए गए। महिला स्व-सहायता समूहों को भी ऋण सहायता प्रदान की गई, जिसमें आशा स्व-सहायता समूह को 1.50 लाख रुपये, आस्था स्व-सहायता समूह एवं रितु स्व-सहायता समूह को 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। साथ ही दिलेश्वरी बाई को मुद्रा लोन के तहत एक लाख की की ऋण सहायता राशि वितरित की गई।

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत ट्रांसेक्ट वॉक आयोजित

    ग्राम भेलवां में आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने ट्रांसेक्ट वॉक में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि जिले के 417 धरती आबा ग्रामों एवं पीएम जनमन ग्रामों में व्यापक स्तर पर जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव का सम्मान करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद, हितग्राही संतृप्तिकरण शिविर एवं विभिन्न विभागों द्वारा सेवा प्रदाय गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

  • जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने फरसाबहार में 39.74 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश, आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से होगा क्षेत्र का कायाकल्प

    जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने फरसाबहार में 39.74 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश, आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से होगा क्षेत्र का कायाकल्प

    जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने फरसाबहार में निर्माणाधीन विद्यालय, छात्रावास एवं निर्मित शासकीय आवासों का किया निरीक्षण

    गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    भवनों में पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकासखंड में निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास तथा हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी भवनों में पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस अवसर पर एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    कलेक्टर श्री व्यास ने निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ समय-सीमा का पालन अत्यंत आवश्यक है। लगभग 6.07 हेक्टेयर क्षेत्र में 39.74 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल मैदान, छात्रावास, कक्षा-कक्ष, निःशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तकें एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुलभ भवन, ई-लर्निंग, कैरियर मार्गदर्शन तथा जीवन कौशल विकास जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

    पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के समीप निर्माणाधीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। लगभग 1.91 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे 50 सीटर छात्रावास के पूर्ण होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह छात्रावास विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। छात्रावास में भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का निरीक्षण

    कलेक्टर श्री व्यास ने फरसाबहार में हाउसिंग बोर्ड के तहत निर्मित शासकीय आवासों का भी निरीक्षण किया। ये आवास एफ, जी एवं एच श्रेणी में निर्मित किए गए हैं। एफ श्रेणी के अंतर्गत 6 आवास, जी श्रेणी के अंतर्गत 8 आवास तथा एच श्रेणी के अंतर्गत 6 आवास बनाए गए हैं। उन्होंने सभी आवासों में पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि शासकीय कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने किया निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण, अंतिम चरण में पहुंचा कार्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का मिलेगा विस्तार, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने किया निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण, अंतिम चरण में पहुंचा कार्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का मिलेगा विस्तार, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

    अंतिम चरण में निर्माण कार्य, आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ होंगी उपलब्ध

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित मरीजों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि अस्पताल प्रारंभ होते ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सहज रूप से मिल सकें।

     चिकित्सालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। इसमें नवजात शिशुओं एवं बच्चों के उपचार के साथ-साथ गर्भवती माताओं के लिए भी ऑपरेशन सहित आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएँगी। वर्तमान में चिकित्सालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

    कलेक्टर ने भेलवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने एक्स-रे कक्ष, ओपीडी, वैक्सीन सेंटर, लैब तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • जशपुर: सुशासन तिहार 2026 के तहत 23 मई को बड़ाकरौंजा में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा त्वरित निराकरण, प्रशासन ने की अधिकतम भागीदारी की अपील

    जशपुर: सुशासन तिहार 2026 के तहत 23 मई को बड़ाकरौंजा में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा त्वरित निराकरण, प्रशासन ने की अधिकतम भागीदारी की अपील

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

     इसी क्रम में 23 मई 2026 को जशपुर जनपद के ग्राम बड़ाकरौंजा में शिविर लगाए जाएंगे। इस शिविर में बड़ाकरौंजा, नीमगांव, रातामाटी, पैकू, पीड़ी, बघिमा, गलौण्डा, टेकूल, तुरीलोदाम, झरगांव, गिरांग, घोलेंग, देवीडड़गांव, जशपुर और जुरगुम के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

     सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।

  • जशपुर: प्राकृतिक आपदा में दो परिवारों को बड़ी राहत, आकाशीय बिजली और डूबने से हुई जनहानि पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये स्वीकृत, कुल 8 लाख की सहायता से प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई

    जशपुर: प्राकृतिक आपदा में दो परिवारों को बड़ी राहत, आकाशीय बिजली और डूबने से हुई जनहानि पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये स्वीकृत, कुल 8 लाख की सहायता से प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई

    जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

     अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तपकरा के ग्राम झरन निवासी बसंत राम विश्वकर्मा की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती मुनिका बाई विश्वकर्मा को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार तहसील कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पकरीकछार निवासी धनेश राम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पार्वती बाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

  • कुनकुरी विकासखंड के बेहराखार में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन, 171 टीकाकरण, 110 पशुओं को औषधि वितरण एवं 36 हितग्राहियों को लाभान्वित कर PVTG परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    कुनकुरी विकासखंड के बेहराखार में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन, 171 टीकाकरण, 110 पशुओं को औषधि वितरण एवं 36 हितग्राहियों को लाभान्वित कर PVTG परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनाने किया गया प्रोत्साहित

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग जिला जशपुर एवं BAIF Development Research Foundation की हाई इम्पैक्ट मेगा वाटर परियोजना छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए (PVTG) ग्राम बेहराखार, विकाखण्ड कुनकुरी में पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन 20 मई 2026 को किया गया।

    शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ आजीविका उन्नयन एवं विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है ।

    शिविर के दौरान बकरियों में 171 टीकाकरण एवं 171 कृमिनाशक दवा पान कराया गया। साथ ही 110 पशुओं को आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। कुल 36 हितग्राही शिविर से लाभान्वित हुए साथ ही बिरहोर समुदाय से 12 बैकयार्ड कुक्कूट के आवेदन प्राप्त हुए।

    शिविर में बेहराखार के बिरहोर PVTG समुदाय को आजीविका संवर्धन हेतु पशुपालन गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पशुपालन विभाग एवं परियोजना दल द्वारा पशुपालन के माध्यम से आय वृद्धि पोषण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशुपालन प्रबंधन रोग नियंत्रण, नियमित टीकाकरण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

    ग्राम बेहराखार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 21 मई 2026 को कलिबा सुशासन तिहार में श्रीमती अनिता सिंह  जिला पंचायत सदस्य श्री उपेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं श्री अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में संबधितों को कुक्कुट वितरण किया गया।

  • जशपुर ब्रेकिंग : 23 करोड़ की सड़क परियोजना में बड़ा एक्शन: काम शुरू न करने पर ठेकेदार के 5 लाख जब्त, अब नई एजेंसी बनाएगी पमशाला-सरईटोला मार्ग

    जशपुर ब्रेकिंग : 23 करोड़ की सड़क परियोजना में बड़ा एक्शन: काम शुरू न करने पर ठेकेदार के 5 लाख जब्त, अब नई एजेंसी बनाएगी पमशाला-सरईटोला मार्ग

    जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘23 करोड़ से बननी है 11 कि.मी. सड़क, 8 माह बाद भी काम शुरू नहीं‘‘ के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है।

     कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पमशाला से सरईटोला पहुंच मार्ग पी.एम.जी.एस.वाई. भाग-2 अंतर्गत वर्ष 2017-18 में स्वीकृत था। इसका निर्माण 13 अगस्त 2019 को पूर्ण हुआ एवं 5 वर्ष संधारण अवधि 13 अगस्त 2024 को समाप्त होने पर 06 जनवरी 2025 को लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव को हस्तांतरित किया गया।

     जनप्रतिनिधियों की मांग पर मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट में 11.50 कि.मी. लंबाई की सड़क व पुल-पुलिया के लिए 08 सितम्बर 2025 को राशि रूपए 2396.94 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति तथा 24 सितम्बर 2025 को राशि रूपए 2322.58 लाख की तकनीकी स्वीकृति जारी कर निविदा आमंत्रित की गई। निविदा में मेसर्स केपकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड जशपुर को न्यूनतम दर 20.11 कम एस.ओ.आर. को शासन द्वारा स्वीकृत करते हुए अनुबंध करते हुए स्वीकृति पत्र 01 जनवरी 2026 को जारी किया गया तथा 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा कर अनुबंध करने हेतु लेख किया गया। परन्तु निविदाकार द्वारा निर्धारित समयावधि में अनुबंध नहीं करने के कारण एन.आई.टी. की कंडिका के तहत् ठेकेदार द्वारा जमा अमानत राशि रूपए 5.00 लाख शासन के पक्ष में राजसात करते हुए पुनः निविदा आमंत्रण की गई। निविद 18 मार्च 2026 को खोली गई।

     ठेकेदार मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन को 13.97 प्रतिशत कम दर पर कार्य प्राप्त हुआ। 18 मई 2026 को ठेकेदार को अनुबंध स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है। 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा होने के पश्चात अनुबंध कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

     पुनर्निर्माण में पुरानी डामर सतह उखाड़ी जाएगी। इस दौरान गड्ढों को मुरुम तथा जी.एस.बी. मटेरियल से समतल कर आवागमन सुगम रखा जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि मार्ग की स्थिति पीडब्ल्यू डी में हस्तांतरण से पहले ही खराब थी। निर्माण पश्चात नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

  • दुलदुला में सिकल सेल जागरूकता अभियान: योग, स्वास्थ्य परामर्श और जांच के जरिए मरीजों को दी गई स्वस्थ जीवन की नई सीख

    दुलदुला में सिकल सेल जागरूकता अभियान: योग, स्वास्थ्य परामर्श और जांच के जरिए मरीजों को दी गई स्वस्थ जीवन की नई सीख

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल संबंध में लोगों को दी गई जानकारी

    जशपुर : जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी के साथ-साथ Peer Support Meeting का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल से योग चिकित्सक डॉ कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था से सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रामाणिक, स्टाफ नर्स रीतू मंडल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला से बीएमओ (प्रभार) डॉ अंजली निराला एवं सिकल सेल नोडल डॉ दीपिका उपस्थित रहे। बैठक में 22 मरीज एवं परिजनों सहित कुल 40 लोग शामिल हुए।

    कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य की देखभाल, उचित खानपान एवं संतुलित दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं योग चिकित्सक द्वारा अनुलोम–विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं तिर्यक ताड़ासन जैसे योगाभ्यास कराए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

    साथ ही सिकल सेल से बचाव एवं जागरूकता हेतु शादी से पहले सिकल कुंडली मिलान, नियमित जांच एवं समय पर दवा सेवन करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।