मुख्यमंत्री निवास बगिया में दीपों से सजा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी झलक, महिलाओं व लाभार्थियों ने दीर्घायु की कामना कर मनाया जन्मदिन. श्रीराम मंदिर से प्रधानमंत्री आवास और उज्ज्वला योजना तक दीपों से बनाया गया आकर्षक मानचित्र. जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया में दीपों की रोशनी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की तस्वीर जीवंत कर दी। श्रीराम मंदिर से लेकर प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला और किसान सम्मान निधि तक योजनाओं को दीपों से आकर्षक मानचित्र के रूप में…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में सेवा संकल्प का भव्य आगाज! रणजीता स्टेडियम से गांव-गांव तक जगमगाए 5 लाख दीप, 1.40 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का एक दीया’
रणजीता स्टेडियम से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश, शहर से गांव तक जगमगाए दीप महाराजा चौक, गौरव पथ, बिरसा मुंडा चौक सहित प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन 1.40 लाख से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी जलाया ‘आशीर्वाद का एक दीया’ जशपुर : सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को संध्या समय 7 बजे जशपुर जिले में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से शहर से गांव तक जनभागीदारी का संदेश गूंजा। जिले में 5 लाख दीप प्रज्वलित करने के लक्ष्य के साथ आयोजित कार्यक्रम में…
Read Moreजशपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ का आगाज 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा महाअभियान, ‘आशीर्वाद कंडिया’ से पहले ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों तक ने किया श्रमदान
जशपुर जिले में ‘‘स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ का शुभारंभ जशपुरनगर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में स्वच्छता ही सेवा 2026‘‘ एवं ‘‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘‘ का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में अभियान के प्रथम दिवस आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘‘आशीर्वाद कंडिया‘‘ आयोजन के पूर्व स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,…
Read Moreफरसाबहार के सीमावर्ती किसानों को बड़ी सौगात : कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से घटेगी दूरी, बचेगा समय और परिवहन खर्च, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिल कर जताया आभार.
सीमावर्ती किसानों को बड़ी राहत, कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र की मिली स्वीकृति. फरसाबहार क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी. जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिल कर जताया आभार. जशपुर/कुनकुरी : ओडिशा सीमा से लगे जशपुर के फरसाबहार क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। ग्राम कोरंगामाल में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। केंद्र की स्वीकृति से कोरंगामाल समेत आसपास के गांवों के किसानों…
Read Moreआशीर्वाद का दीया’ से जशपुर में सेवा पखवाड़े का आगाज, युवाओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ लिया जनसेवा का संकल्प
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ जशपुर में शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा जशपुर : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज कार्यालय परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा का भी शुभारंभ किया गया, जो 17 सितंबर से 2…
Read Moreजशपुर में बैंकिंग सेवाओं को लेकर कलेक्टर का बड़ा निर्देश, सेवा संकल्प शिविरों में लगेगा बैंक मेला; मुद्रा लोन से जरूरतमंदों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा
बैंकिंग सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक सरलता से पहुंचाएं : कलेक्टर रोहित व्यास सेवा संकल्प शिविरों में बैंक मेला लगाकर मुद्रा लोन सहित अन्य ऋण योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि जमा करने एवं…
Read Moreवर्षों से अधूरी सड़क का अब होगा कायाकल्प, पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू; 125 करोड़ की परियोजना से बदलेगी आवागमन की तस्वीर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू 125 करोड़ की लागत से पूरा होगा लगभग 64 किलोमीटर अधूरा एनएच जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से जिले में पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच लंबे समय से अधूरे पड़े राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को अब गति मिली है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 64 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 24 माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग की अधूरी…
Read Moreन लाइन, न लंबा इंतजार—सेवा सेतु केंद्र से 3 दिन में समाधान, निवास प्रमाण पत्र मिलते ही खुश हुए पत्थलगांव के जगदीश कुमार
सफलता की कहानी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सेवा का नया रूप : सेवा सेतु केंद्र से 3 दिन में बना निवास प्रमाण पत्र, हितग्राही जगदीश कुमार ने दिया धन्यवाद जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। सेवा सेतु आईडी – सरल समाधान के माध्यम से आम नागरिकों को अब सरकारी सेवाएं घर के पास ही त्वरित गति से मिल रही हैं। लाइन की जगह ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों के समय और पैसे दोनों…
Read Moreजशपुर में दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, एक दिव्यांग होने पर 50 हजार और दोनों दिव्यांग होने पर मिलेगा 1 लाख रुपये का लाभ
दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन हेतु आवेदन आमंत्रित एक दंपति में एक दिव्यांग होने पर 50 हजार, दोनो दिव्यांग होने पर दिया जाएगा 01 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जशपुर : समाज कल्याण विभाग के द्वारा जानकारी दी गई है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित है। विवाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए विवाह के 6 माह के अन्दर आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य है जिसमें एक दंपति को 50 हजार रूपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि एवं दोनो दंपति दिव्यांग है तो 01 लाख रूपये एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान…
Read Moreनाटक के मंच से लोकतंत्र की पाठशाला, डोड़काचौरा ELC क्लब ने मतदाताओं को किया जागरूक; बिना लालच, निर्भीक और स्वतंत्र मतदान का लिया संकल्प
नुक्कड़ नाटक के द्वारा दिया मतदान का संदेश : अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर डोड़काचौरा में ईएलसी क्लब ने दिलाई निष्पक्ष मतदान की शपथ जशपुर :15 सितम्बर को प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा जशपुरनगर में मतदाता साक्षरता क्लब ईएलसी के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। ईएलसी के सदस्यों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए नाटक का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में एक-एक मत…
Read More