समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बिजली बिल की समस्या का निराकरण एवं बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी विकासखण्डों में 26 दिसम्बर 2022 से 01 फरवरी 2023 तक शिविर का आयोजन कर लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बगीचा विकासखण्ड के कोदोपारा, हर्राडीपा, बगीचा और जशपुर विकासखण्ड के आरा में विद्युत विभाग…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर : सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सड़क दुर्घटना में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम दुर्गापारा निवासी स्व. रामप्रसाद की अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त होने से 22 मार्च 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कमला हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण, शिकायत जांच, जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिल सुधार, वन अधिकार पट्टा, स्वास्थ्य उपचार के लिए सहयोग सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने सम्बंधित अधिकारियों…
Read Moreजशपुर: असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत कुमारी प्रियंका व साक्षी को विभाग द्वारा प्रदान की गई सहायता राशि
सहायता राशि मिलने से संकट से मिली राहत-कुमारी प्रियंका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिको के उत्थान एवं कल्याण की दिशा में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को लाभान्वित किया जा रहा हैं। योजना का लाभ मिलने से हितग्राहियों के साथ ही उनके परिजनों को भी संबल मिल रहा है। श्रम विभाग के असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राही मीना सन्यासी की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिसानो को एक लाख की सहायता राशि मिलने से …
Read Moreजिला चिकित्सालय जशपुर में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों हेतु विशेष शिविर का आयोजन 05 जनवरी को, रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश जैन देगें अपनी सेवाएं
थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया और रक्त से संबंधित बिमारियों वाले मरीज शिविर का ले सकेगें लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के विशेष प्रयास से जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों के उपचार हेतु 05 जनवरी 2023 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बाल्को मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर निलेश जैन उक्त तिथि को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अपनी सेवाएं देगें। शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की जांच…
Read Moreजनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से जशपुर जिले में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु किया जा रहा सतत प्रयास, आंगनबाड़ी केंद्र में सहायता राशि से कुपोषित बच्चों को दूध अंडा जैसे ऊपरी पोषण आहार प्रदान करने के लिए कहा
गम्हरिया सरपंच विलियम कुजूर ने अपने पंचायत में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु एक हजार की दी सहायता राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिले में कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु सतत प्रयास किया जा रहा है। जिले के अधिक कुपोषण स्तर वाले पंचायतो में जनजागरूकता लाने के लिए कुपोषित बच्चों के गृह भेंट कर उन्हें समझाईश देने के साथ ही सुपोषण चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। चौपाल में महिला बाल विकास विभाग की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि…
Read Moreनए साल का अनोखा स्वागत,पीत वस्त्रों से सराबोर हुआ नगर, गायत्री परिवार ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, झूमते गाते भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : जशपुर जिले के बगीचा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई जिसमें भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गई इसके साथ ही लगभग ढाई हजार मात्र शक्तियों ने अपने सिर पर कलश धारण किया वही देव कन्याओं ने वेद पुराण उपनिषद रामायण गीता को धारण कर पूरे नगर में शक्ति का संचार किया|। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से…
Read Moreविधायक जशपुर ने जिला प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदा जनहानि के तहत निकट वारिसान को 4 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत ने जिला प्रशासन की ओर से आर बी सी 6/4 के तहत प्राकृतिक आपदा आग से जलने से असामयिक जनहानि होने से निकटतम वारिसाना को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका स्व० तिजोवती भगत पति स्व० गंगाराम भगत ग्राम पोड़ी लोदाम, तहसील व जिला जशपुर (छ0ग0) के निकटतम वारिस मृतक के पुत्री अनुसिया भगत, कलावती भगत, पुत्र अशोक भगत, गौतम कुमार भगत सभी के स्व० गंगाराम भगत, जाति उरांव, निवासी ग्राम…
Read Moreभूपेश कैबिनेट ने लिये लूटखसोट के फैसले, कर्मचारियों का पैसा उड़ाना चाहती है कांग्रेस सरकार- गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की सरकार के कैबिनेट के कुछ फैसले आए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी साथियों को उलझा कर न्यू पेंशन स्कीम, ओल्ड पेंशन स्कीम के बीच में उनके राशि के दुरुपयोग करने की योजना बना रहे हैं। इनके दो ही उद्देश्य हैं। 14 परसेंट राशि कर्मचारियों के खाते में स्टेट इमप्लायर के रूप में प्रत्येक महीने जो दिया जाता था, उसे न देना पड़े और दूसरा 2004 से 2022 तक 18 सालों में राज्य सरकार…
Read Moreविकास के नए आयाम गढ़ रहा है कुनकुरी विधानसभा, 2023 में लाएगा नई उजियारा : नए अंदाज नई सोंच के विधायक यू. डी. मिंज के विकास के पैमाने पर खरे उतर रहे, जन सरोकारों के मुद्दे, लोगों के स्वस्थ की चिंता और बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में किया काम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिसम्बर का महीने समाप्त हो रहा है वर्ष 2023 के नए सफऱ में चलने को है कांग्रेस सरकार बनने के बाद चार साल हो गए , नए अंदाज नई सोंच लेकर विधायक बने फिर उसे अपनी सार्थकता से उन्होंने जनता की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया, उन्होंने बताया कि विधायक क्या होता, जन सरोकारों के मुद्दे हो या क्षेत्र के लोगों की स्वस्थ की चिंता या बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण की बात हो या किसानों महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में काम करने की बात…
Read More