जशपुर, 13 सितम्बर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले में विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से मॉडल विलेज एक्शन प्लान बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक जिला मास्टर ट्रेनर को एक विकासखंड के एक गांव में विलेज एक्शन प्लान बनाने के लिए चयनित किया गया है । इसी कड़ी में जिला मास्टर ट्रेनर तथा ब्लॉक मास्टर ट्रेनर दल द्वारा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्वयं निर्धारित प्रक्रिया अपना कर विलेज एक्शन प्लान बनाने का कार्य किया गया। इसके द्वारा उन्हें ग्राम…
Read MoreCategory: जशपुर
सौतेली माँ की बेरहमी से हत्या, बेटे को उम्रकैद – कुनकुरी कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
न्याय की रफ्तार : BNS लागू होने के बाद जशपुर जिले में पहली बड़ी सजा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन ने सौतेली माँ हत्याकांड में सुनाया सख्त आदेश कुनकुरी, 13 सितम्बर 2025। जशपुर जिले के कुनकुरी में न्यायपालिका ने त्वरित न्याय की ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद हत्या जैसे गंभीर अपराध के मामले में महज़ छह माह के भीतर फैसला सुनाते हुए अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश,…
Read Moreजशपुर में भावुक पल: दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने हाथों से सुधारी, बच्चे की मासूम मुस्कान ने छू लिया सबका दिल
दिव्यांग बच्चे की बिगड़ी ड्रेस को मंत्री ने किया सुधारा, बच्चे ने दी प्यारी सी मुस्कान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से की चर्चा मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नशामुक्ति केंद्र का भी किया निरीक्षण जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान वे जशपुर पहुंची। जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का निरिक्षण किया। उन्होंने यहां के बच्चों से मुलाकात की एवं…
Read Moreजशपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई और पोषण पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग हुई समीक्षा बैठक विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ सफाई और बच्चों के सफाई के प्रति करें जागरूक: मंत्री श्रीमती राजवाड़े जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न…
Read Moreरजत जयंती महोत्सव पर जशपुर जिले में श्रम विभाग के शिविर: 12 से 19 सितम्बर तक 16 ग्राम पंचायतों में होगा श्रमिक पंजीयन और नवीनीकरण
जशपुर जिले के लगभग 16 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों का किया जाएगा निःशुल्क पंजीयन जशपुर, 12 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 12 से 19 सितम्बर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें जिले के लगभग 16 ग्राम पंचायतों में श्रमिक पंजीयन शिविर 10 से 05 बजे तक लगाया जाएगा। इनमें 12 सितम्बर को ग्राम पंचायत कुकुरभुका और गोढ़ीकला, 13 सितम्बर को ग्राम पंचायत लोरो और चटकपुर, 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत घटमुण्डा और नारायणपुर,…
Read Moreजशपुर दौरे पर मंत्री राजवाड़े: बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों संग की मुलाकात, दत्तक ग्रहण केंद्र में नन्हें मासूमों को गोद में लेकर दुलारा
महिला बाल विकास मंत्री ने महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण संबंधित विभागीय संस्थाओं में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, आवासीय संस्थाओं में भोजन, शयन आदि व्यवस्थाओं का किया अवलोकन जशपुर, 12 सितंबर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सरगुजा संभाग के दौरे पर शुक्रवार को जशपुर पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विधि से संघर्षरत बालकों हेतु रहने, भोजन, बिस्तर, सीसीटीवी, पेयजल आदि की व्यवस्था…
Read Moreमहिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जशपुर दौरा: रूपसेरा और लोदाम आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, बच्चों संग बिताए भावुक पल
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े सरगुजा संभाग के दौरे पर : जशपुर जिले के रूपसेरा और लोदाम आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री राजवाड़े जशपुर, 12 सितम्बर 2025/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इन दिनों विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीक़त देखने सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जशपुर जिले के ग्राम रूपसेरा और लोदाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।…
Read Moreजशपुर के सभी थाना परिसरों में होगा भर्ती कैंप, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार और प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
जिले के सभी थाना पसिरों में भर्ती शिविर का आयोजन 12 से 26 सितम्बर तक एसआईएस लिमिटेड के द्वारा 400 सुरक्षा जवान और 100 कैश सर्विस के उम्मीदवारों का किया जाएगा चयन जशपुर, 12 सितम्बर 2025/ एस. आई. एस. लि. द्वारा जशपुर जिले में 13 से 26 सितम्बर 2025 तक भर्ती की जायेगी। भर्ती हेतु 13 से 26 सितम्बर तक क्रमशः कांसाबेल थाना, फरसाबहार थाना, पत्थलगांव थाना, बागीचा थाना परिसर, तपकरा थाना परिसर, बागबहार थाना परिसर, तुमला थाना परिसर, कुनकुरी थाना परिसर, नारायणपुर थाना परिसर, दुलदुला थाना परिसर, आस्था थाना…
Read Moreतसर पालन में जशपुर की नई पहचान, 60 से अधिक किसानों ने सीखा कोकून कटाई, ग्रेडिंग और आधुनिक सेरीकल्चर तकनीकें
मेरा रेशम मेरा अभिमान अंतर्गत जशपुर जिले में आयोजित किए गए कार्यक्रम, भेलवा, बिहावल और पुगराबहार में तसर कोकून उत्पादन से संबंधित पहलुओं की गई चर्चा जशपुर, 12 सितम्बर 2025/ राष्ट्रीय अभियान मेरा रेशम मेरा अभिमान के अंतर्गत विगत दिवस 11 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें भेलवा में कोकून की कटाई एवं संभाल पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सही समय पर कटाई, कोकून की छंटाई, माला बनाना तथा ग्रेडिंग जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग…
Read Moreजशपुर: विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा सोलर ऊर्जा का संदेश
विधायक श्रीमति गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना यह रथ पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शहरों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को योजना की देगा जानकारी जशपुर, 12 सितंबर 2025/ विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमति गोमती साय ने अपने निज निवास स्थान ग्राम मुण्डाडीह में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शहरों और गांवों में भ्रमण कर…
Read More