चैत्र रामनवमी महापर्व पर जशपुर की बगिया बनी आस्था का महासागर, विष्णुदेव साय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया महायज्ञ में आहुति, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की दिव्य प्रार्थना

मुख्यमंत्री निवास बगिया में रामनवमी महायज्ञ के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना जशपुर : चैत्र रामनवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में आयोजित चार दिवसीय श्री रामनवमी महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।दूसरे दिन के धार्मिक अनुष्ठानों के तहत पूजन, हवन, आरती, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया…

Read More

गृह ग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: हेलीपैड पर जनसैलाब के बीच हुआ आत्मीय स्वागत, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, डीएफओ शशिकुमार सहित सभी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Read More

वनांचल विकास को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग के 12.49 किमी सुदृढ़ीकरण हेतु 8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, आवागमन से लेकर व्यापार तक मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार जशपुर-सन्ना मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति वनांचल क्षेत्र में सड़क विकास से आवागमन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर-सन्ना मार्ग के विभिन्न हिस्सों के मजबूतीकरण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण से विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा। राज्य शासन…

Read More

सदी पार कर चुके सोहद राम को मिली सम्मान की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर हुआ पूरा

100 साल के बुजुर्ग सोहद राम चक्रेश को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जशपुर : कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत टांगरगाँव के 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्री सोहद राम चक्रेश के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) किसी सहारे से कम नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर, जब कदम साथ नहीं देते, तब एक सुरक्षित और मजबूत घर उनके लिए सुकून की छांव बन गया है। वर्ष 2024-25 में मिले इस आवास ने उनके कच्चे घर की असुरक्षा को खत्म कर उन्हें एक सम्मानजनक जीवन…

Read More

मनरेगा कार्य में गड़बड़ी पर कार्रवाई: निजी भूमि के बजाय शासकीय भूमि पर मिला कुआं निर्माण, निरीक्षण के बाद बदलेगा स्थान, पहाड़ी कोरवा बस्ती को मिलेगी बेहतर जल सुविधा

जशपुर : बगीचा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सार्वजनिक कुओं निर्माण कार्य गरांज ग्राम पंचायत महनई के संबंध में “यू-ट्यूब चैनल एवं समाचार-पत्र में प्रकाशित विडीयों एवं खबर” दिनांक 25.03.2026 के संबंध में। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत महनई में सार्वजनिक कुओं निर्माण कार्य, गरांज पहाड़ी कोरवा बस्ती में स्वीकृत हुआ था। उक्त कार्य का ग्राम पंचायत एवं उपरोक्त विषयानुसार शिकायत प्राप्त होने पर दिनांक 25.03.2026 को स्थल का निरीक्षण किया गया जिसका विवरण निम्नानुसार है- ग्राम पंचायत महनई के…

Read More

गंभीर मरीजों को अब मिलेगा जिले में ही बेहतर इलाज: जशपुर जिला अस्पताल में अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक लगभग तैयार, कुनकुरी में नई स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों को राहत

जशपुर में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिल रही नई मजबूती जिला चिकित्सालय में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण अंतिम चरण में कुनकुरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण प्रगति पर जशपुर : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में नवीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ…

Read More

खतरनाक ढलान पर 700 मीटर सड़क बनेगी सुरक्षित: दमेरा मार्ग पर गार्डवॉल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रिया में, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

जशपुर : लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ढलान वाली 700 मीटर सड़क पर साइड गार्डवॉल नहीं बनाई, चालाक से चूक हुई तो सीधे खाई में गिरेगी गाड़ी के संबंध में जशपुर से दमेरा होकर चराईडांड़ मार्ग में ढलान वाली 700 के संबंध में वर्तमान में सड़क सुरक्षा अंतर्गत गार्डवॉल का प्राक्कलन तैयार प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल अंबिकापुर की ओर प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होने उपरांत कार्य प्रारंभ कर निश्चित समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा एवं बजट…

Read More

16 वर्षों बाद पूरी तरह डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज: जशपुर में फील्ड ट्रेनरों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण, स्व-जनगणना की भी सुविधा

जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न : 23 से 25 मार्च तक मंत्रणा सभाकक्ष में दिया गया प्रशिक्षण जशपुर : जनगणना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ हो चुकी है प्रत्येक जिले से 2 मास्टर ट्रेनर रायपुर जिले में उपस्थित होकर प्रशासनिक अकादमी में 9 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विभिन्न जिलों में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है इसी तारतम्य में जशपुर जिले में भी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च…

Read More

जशपुर में रोमांचक बचाव अभियान: तिलडेगा गांव में हाथियों ने घर को घेरा, वन विभाग की टीम ने जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग दंपत्ति को सुरक्षित निकाला

हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया : पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली जशपुर : जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की तत्परता से दो बुजुर्गों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।डीएफओ जशपुर श्री शशिकुमार ने बताया कि 24 मार्च 2026 की दरम्यानी रात को 11 हाथियों का एक दल कक्ष क्रमांक पी.एफ. 959 नंदनझरिया क्षेत्र में सारसमार एवं नंदनझरिया होते…

Read More

भूमिहीन मजदूरों के लिए बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 495 करोड़ से अधिक राशि सीधे खातों में की अंतरित, जशपुर के 7 हजार से ज्यादा हितग्राही हुए लाभांवित—हर परिवार को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना : मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभांवित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम जशपुर : दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों…

Read More