मुद्रा लोन से प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी : सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी, गांव की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत जशपुर : अपने दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती प्रीति गुप्ता महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास झलकता है। वह उत्साह से बताती है कि मुद्रा लोन की मदद से वह अपना व्यापार खड़ा कर पाई है। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रीति ने बताया कि उन्हें 01 लाख रुपए मुद्रा लोन…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के पर्यटन स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा: पुलिस पेट्रोलिंग और जांच बैरियर की होगी व्यवस्था, महिला आयोग सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा— महिलाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं
महिला सुरक्षा पर जीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी : प्रियवंदा सिंह जूदेव पर्यटन स्थलों पर पुलिस पेट्रोलिंग होगी शुरू श्रीमती जूदेव ने एसएसपी डा लाल उम्मेद सिंह से की चर्चा जशपुर : जिले में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने शुक्रवाऱ को एसएसपी डा लाल उमेद सिंह से चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता सूची में महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहले है। इसलिए इस पर गंभीरता…
Read Moreकुनकुरी टावर आत्महत्या कांड में बड़ा खुलासा: प्रेम संबंध में धोखा और कथित दुष्प्रेरणा के आरोप में शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल
कुनकुरी आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम गिरफ्तार युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जशपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व एक युवती गुप्त रूप से थाना कुनकुरी परिसर में प्रवेश कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी, जहां उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में युवती और आरोपी रविशंकर राम के बीच पूर्व…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर से हरित संदेश: प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को बताया हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए किया गया प्रेरित जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया से गूंजा हरित संदेश: कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड बच्चों संग किया पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में हुआ पौधरोपण मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम…
Read Moreयुवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच: स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, कौशल्या साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, RRR लुड़ेग ने रचा जीत का इतिहास
स्व. ओम प्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, RRR लुड़ेग बनी विजेता मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया सम्मानित जशपुर : स्व. ओम प्रकाश साय की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन ग्रामीण एवं ओपन नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता बंदरचुवा का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 ग्रामीण एवं 16 ओपन टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला RRR लुड़ेग और डोडकाचौरा, जशपुर के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RRR लुड़ेग की…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस पर दुलदुला के वेस्ट पार्क से गूंजा हरित संदेश: श्रमदान, वृक्षारोपण और रीसाइक्लिंग नवाचारों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक उदाहरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेस्ट पार्क में गूंजा हरित संदेश दुलदुला में स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प वेस्ट मटेरियल से बनी आकर्षक कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र जशपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत दुलदुला में विकसित वेस्ट पार्क परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वेस्ट…
Read Moreजब समाज जागा तो प्रकृति मुस्कुराई: कुनकुरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर जन-जागरण की अनूठी मिसाल, प्रभात फेरी और पौध वितरण के साथ लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
जन-जागरण के जरिए दिया ‘हरियाली‘ का संदेश, संभाग और अंचल के प्रमुख पदाधिकारियों सहित ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति कुनकुरी : बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में प्रकृति को सहेजने और धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ उत्तर छत्तीसगढ़ भाग के कुनकुरी अंचल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अत्यंत उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अंचल और संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने…
Read Moreजशपुर में आकाशीय बिजली का कहर: एक ही झटके में चार बकरियों की मौत, पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान, विभाग ने शुरू की कार्रवाई
आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत पर पोस्टमार्टम, पंचनामा कर की जा रही है आगे की कार्यवाही पशु चिकित्सा सेवा विभाग ने पशुपालकों को सावधानी बरतने की दी सलाह जशपुर : जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंदईबहार के छिरोटोली में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से चार बकरियों की मौके पर ही मौत की घटना की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने बताया कि इस घटना में पशुपालकों को आर्थिक क्षति हुई…
Read Moreआत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सरस्वती पैंकरा: ₹93 हजार की सब्सिडी से मिली दो उन्नत नस्ल की गायें, दूध उत्पादन के दम पर परिवार को आर्थिक मजबूती और नई पहचान
सरस्वती पैंकरा उन्नत नस्ल की गाय पालन से बनी आत्मनिर्भर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम अंबाधार की श्रीमती सरस्वती पैंकरा बिहान योजना के अंतर्गत करुणा स्व-सहायता महिला समूह की सक्रिय सदस्य हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाली सरस्वती ने समूह से जुड़कर अपनी जीवन दिशा को बदला है। राज्य शासन की पशुपालन प्रोत्साहन योजना के तहत…
Read More