जशपुर के 6 जनजातीय गांवों में खुलेगा पर्यटन का नया दरवाजा! PM-JUGA से 30 होमस्टे मंजूर, 1.80 करोड़ की परियोजना से स्थानीय परिवारों को मिलेगा रोजगार और कमाई का सीधा मौका

जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी बगीचा-मयाली-जशपुर क्षेत्र के 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे, स्थानीय परिवारों को पर्यटन से मिलेगा सीधा रोजगार और आय के नए अवसर जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जशपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ में जनजातीय पर्यटन को नई ऊंचाई देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (PM-JUGA) के अंतर्गत जशपुर जिले…

Read More

स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं! जशपुर में जारी हुई जरूरी एडवाइजरी, बच्चों-बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता की सलाह

H1N1/स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह जशपुर : छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में H1N1/स्वाइन फ्लू के प्रकरण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दुर्ग, बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा ने जिलेवासियों से संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की…

Read More

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर! छात्रवृत्ति का लाभ लेने का मौका, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, कक्षा पहली से 12वीं तक के पात्र छात्रों को मिलेगा सीधा आर्थिक लाभ

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन 30 सितंबर तक एनसीपी पोर्टल के माध्यम से कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन जशपुर : जिले में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद…

Read More

बगिया में गूंजा गणपति बप्पा मोरया! मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से विराजे गणपति महाराज, कौशल्या साय ने की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति महाराज, विधि-विधान से हुआ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का स्थापना एवं पूजन-अर्चन जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई। गणपति महाराज के विराजने से बगिया में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की।…

Read More

बंद पेंशन से परेशान बुजुर्ग ने लगाई सीएम हेल्पलाइन पर गुहार, शिकायत पहुंचते ही हरकत में आया प्रशासन और फिर शुरू हो गई वृद्धावस्था पेंशन

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, फिर शुरू हुई बुजुर्ग की वृद्धा पेंशन जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा निवासी बुजुर्ग श्री त्रिपुआरी शर्मा के लिए भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का माध्यम बनी। श्री त्रिपुआरी शर्मा की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उम्रदराज…

Read More

मांदर की थाप पर झूमा जशपुर, गोरिया में दिखी लोक संस्कृति की अद्भुत तस्वीर! 22 गांवों के करमा दलों ने बिखेरा रंग, कौशल्या साय की मौजूदगी ने बढ़ाया उत्साह

लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश लेकर गोरिया में सजा करमा का रंग अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग में 22 गांवों के दलों ने दी प्रस्तुति मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बढ़ाया उत्साह जशपुर : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में रविवार को गोरिया में एकादशी करमा नृत्य अभ्यास वर्ग का भव्य आयोजन किया गया। लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता के इस आयोजन में क्षेत्र के 22 गांवों के…

Read More

जशपुर में 17 सितंबर से गूंजेगा सेवा और जनभागीदारी का संकल्प! एक महीने तक स्वास्थ्य, स्वच्छता, रक्तदान, पौधारोपण समेत होंगे जनकल्याण कार्यक्रम; 17 सितंबर को हर घर जलेगा एक दिया

सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी  से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुर : नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत  ने जिलेवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय कार्यक्रमों तक…

Read More

जशपुर के घोलेंग में हुनर को मिली नई उड़ान! टेक्सटाइल प्रशिक्षण से महिलाओं और युवाओं के हाथों में आया रोजगार का कौशल, हैंडलूम उत्पादों से आत्मनिर्भरता की राह मजबूत

हुनर को मिल रही नई उड़ान: घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह मजबूत जशपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले की पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की मांग से जोड़ने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं और युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। इसी कड़ी…

Read More

चिकित्सा शिक्षा का नया युग, एमबीबीएस में 41 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला; चराईडांड में ₹359 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज का स्थायी भवन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 41 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी जशपुरनगर : आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से  चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। निर्धारित 50 सीटों में से प्रथम चरण में 41 नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों ने प्रवेश ले…

Read More

जशपुर में अपराधियों की अब खैर नहीं! DIG-SSP ने खोला एक्शन का मोर्चा, NDPS के पूरे नेटवर्क से गुंडा-बदमाशों तक पर कसेगा शिकंजा—त्योहारों से पहले पुलिस हाई अलर्ट

DIG & SSP जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराध एवं पुराने प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण पर जोर, आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की अभी से तैयारी के निर्देश, विजिबल पुलिसिंग, सरप्राइज चेकिंग एवं गुंडा-बदमाशों की नियमित निगरानी. NDPS मामलों में End-to-End Investigation एवं पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये,, साइबर अपराध पर त्वरित कार्रवाई एवं साइबर जागरूकता अभियान को गति देने के निर्देश, यातायात नियमों के पालन, सघन वाहन जांच एवं हेलमेट जागरूकता पर विशेष जोर, जशपुर : पुलिस…

Read More