Category: जशपुर

  • जशपुर में सख्ती: रोहित व्यास का बड़ा आदेश—20 अप्रैल से बिना हेलमेट और सीट बेल्ट कलेक्टोरेट में नो एंट्री, नियम तोड़ने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी चालान कार्रवाई

    जशपुर में सख्ती: रोहित व्यास का बड़ा आदेश—20 अप्रैल से बिना हेलमेट और सीट बेल्ट कलेक्टोरेट में नो एंट्री, नियम तोड़ने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर होगी चालान कार्रवाई

    जशपुर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश

    यातायात नियमों का उलंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की जाएगी कारवाई

    सोमवार 20 अप्रैल से सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आने पर ही कलेक्टोरेट में दिया जाएगा प्रवेश

    जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वाहन चलाते समय और कलेक्टोरेट कार्यालय आते और वापस घर जाते समय  हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे।

    उन्होंने आगामी सोमवार से 20 अप्रैल 2026 से सभी अधिकारीयों और कर्मचारीयों को कार्यालय आने के समय में दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर ही प्रवेश करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • जशपुर में गूंजा ‘सड़क सुरक्षा’ का संदेश : पुलिस एवं प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, हेलमेट और सीट बेल्ट को बनाएं आदत, कलेक्टर की अपील के साथ शहर में निकली रैली.

    जशपुर में गूंजा ‘सड़क सुरक्षा’ का संदेश : पुलिस एवं प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली, हेलमेट और सीट बेल्ट को बनाएं आदत, कलेक्टर की अपील के साथ शहर में निकली रैली.

    जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित जनप्रतिनिधि अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के साथ हेलमेट जागरूकता रैली पुलिस लाईन से निकाली गई। जिसमें पूरे शहर का भ्रमण कर रैली का पुलिस लाईन में समापन किया गया।

    हेलमेट जागरूकता रैली में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी सम्मिलित हुए, उनके द्वारा भी लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया।

    नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत ने हेलमेट जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए जिससे हम आने वाली दुर्घटना से बच सकते हैं। हम सबको जिम्मेदारी लेनी होगी तभी दूसरे लोग भी देखकर हेलमेट लगाएंगे।

    कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं। उन्होंने कहा कि हम लागातार प्रयास कर रहे है कि सड़क दुघर्टना में कमी आये, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को कार्यालय आते समय या कहीं और अन्य जगह जा रहे हैं तो हेलमेट और सीट-बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

    उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों की आदत रहती है कि कुछ दूरी तक तो ही जाना है हेलमेट नहीं लगाएंगे तो चलेगा कुछ नहीं होगा दुर्घटना बता कर नहीं आती है अचानक आती है। उन्होंने कहा कि हम सामने वाले की मनोदशा को नहीं जानते हैं कि वह किस मन से गाड़ी चला रहा है, शराब सेवन करके की किसी टेंशन में तो नहीं है। इसकी जानकारी हमें नहीं रहती है। हमको हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आदत को दिनचर्या में शामिल करना होगा जैसे सुबह की हमारी दिनचर्या होती है उसी प्रकार।

    उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को गाड़ी न सौंपे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलाने दें अपने बच्चों को और सभी को यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा है।

    पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और पुलिस के जवानों को भी दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी इससे देखकर सीख लेंगे और वे खुद भी हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने लगेंगे उन्होंने सभी को हेलमेट जागरूकता रैली में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

  • जशपुर से डिजिटल क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत स्तर पर 375 अटल डिजिटल केंद्रों का शुभारंभ किया, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग, योजनाओं और बिल भुगतान की सुविधा

    जशपुर से डिजिटल क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत स्तर पर 375 अटल डिजिटल केंद्रों का शुभारंभ किया, ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग, योजनाओं और बिल भुगतान की सुविधा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का किया लोकार्पण, ग्रामीणों को गांवों में मिल रही बैंकिंग सुविधाएं

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 375 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत मौजूद रहे।

       अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के  तहत पंचायत स्तर पर बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर या ब्लॉक मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने बताया कि इन अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से  ग्रामीण अब अपने गांव में ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इसमें पैसे निकालना, जमा करना तथा नए बैंक खाते खोलना भी सहज हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजनाएं एवं आयुष्मान भारत कार्ड जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल और सुलभ हो गई है, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों की स्थापना से ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। अब उन्हें शहर आने-जाने में होने वाले खर्च और समय की चिंता नहीं करनी पड़ती, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल युग से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे न केवल डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।

    इसके साथ ही इन केंद्रों में बिजली एवं पानी के बिलों का भुगतान भी स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकता है, जिससे आमजन को और अधिक सुविधा मिल रही है।

       इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के  अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुनकुरी श्रीमती सुशीला साय, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, पीएमजीएसवाई के प्रमुख अभियंता श्री के. के.कटारे, अधीक्षक अभियंता श्री सोहन चंद्रा, कार्यपालन अभियंता श्री सानुज घृतलहरे, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यगण, सरपंचगण, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री नरेश नंदे, श्री ओमप्रकाश सिन्हा ,श्री मनीष अग्रवाल, श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।  

  • सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान: विष्णु देव साय ने ‘धरोहर पत्रिका’ द्वितीय संस्करण का किया विमोचन, जशपुर की आदिवासी संस्कृति, खान-पान और परंपराओं को मिला राष्ट्रीय मंच

    सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान: विष्णु देव साय ने ‘धरोहर पत्रिका’ द्वितीय संस्करण का किया विमोचन, जशपुर की आदिवासी संस्कृति, खान-पान और परंपराओं को मिला राष्ट्रीय मंच

    मुख्यमंत्री ने धरोहर पत्रिका द्वितीय संस्करण का किया विमोचन, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत खान पान पर आधारित पत्रिका

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में जशपुर के आदिवासी संस्कृति खान पान,रहन सहन,लोक नृत्य और पारंपरिक पकवानों पर आधारित समृद्ध सांस्कृतिक विरासत खान पान धरोहर पत्रिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया।

    इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा सरगुजा आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • जशपुर से ग्रामीण विकास की ऐतिहासिक शुरुआत: विष्णु देव साय ने 2225 करोड़ की लागत से 774 सड़कों का किया शिलान्यास, 2426 किमी सड़क नेटवर्क से बदलेगा गांवों का भविष्य

    जशपुर से ग्रामीण विकास की ऐतिहासिक शुरुआत: विष्णु देव साय ने 2225 करोड़ की लागत से 774 सड़कों का किया शिलान्यास, 2426 किमी सड़क नेटवर्क से बदलेगा गांवों का भविष्य

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 774 सड़कों का किया शिलान्यास एवं शुभारभ

    2225.44 करोड़ रुपए की लागत से 2426.875 किलोमीटर सड़कों का किया जाएगा निर्माण

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत राज्य स्तर पर स्वीकृत फेस-04 की 774 सड़कों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। कुल 2426.875 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों के निर्माण पर 2225.44 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इनमें से जशपुर जिले में कुल 77 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 197.26 किलोमीटर और लागत 196.20 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिला मुख्यालय स्थित वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपए देने की घोषणा की।

     मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के अंतर्गत 2,225 करोड़ रुपये की लागत से 774 सड़कों का एक साथ भूमिपूजन किया गया है। लगभग 2,427 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से 781 बसाहटों को बारहमासी पक्की सड़क सुविधा प्राप्त होगी, जिससे ग्रामीण जनजीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, उसी वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की भी शुरुआत की। वे जमीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने ग्रामीण भारत की जरूरतों को गहराई से समझा और यह योजना उनकी संवेदनशील सोच का परिणाम है। आज यह योजना दूरस्थ गांवों को जोड़ते हुए ग्रामीण जीवन की जीवनरेखा बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के विकास का दूसरा महत्वपूर्ण चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया है। पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है, जिससे अधिकांश बसाहटें अब सड़क संपर्क से जुड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर से विशाखापट्टनम तथा रायपुर से जशपुर होते हुए धनबाद तक सड़क निर्माण कार्य जारी है। इससे जशपुर से रायपुर की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

     मुख्यमंत्री ने सहकारिता क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है। इससे प्रदेश में समितियों की संख्या बढ़कर 2,573 हो गई है। ये समितियां बहुउद्देश्यीय सोसायटी के रूप में कार्य करते हुए किसानों को खाद, बीज, अल्पकालीन ऋण जैसी सुविधाएं उनके गांव के निकट उपलब्ध कराएंगी, साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया भी सरल होगी। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। होली से पूर्व 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरण होने से किसानों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने नागरिकों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इससे वास्तविक स्थिति का आकलन संभव होगा और विकास कार्यों की सटीक योजना बनाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत प्रदेशभर में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा 757 करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के चलते छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे अब प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य संभव हो पाएंगे।

     उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि आज जिस 774 सड़कों का शिलान्यास किया गया है, इसका काम कल से शुरू हो जाएगा। इस सड़कों को 500 दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में सड़कों के निर्माण में काफी तेजी आई है। इन वर्षों में लगभग 1300 से अधिक सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया किन पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय इलाकों में भी सड़कों के निर्माण द्रुत गति से किया जा रहा है। आने वाले समय में यह इलाका भी तेजी से मुख्यधारा में जुड़ जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अवैध धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू किया है। इस कानून में शामिल कड़े प्रावधानों के माध्यम से निश्चित रूप से अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

     इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में माध्यम योजना फेस 04 अंतर्गत 3065 बारहमासी सड़क विहीन बसाहटो का चिन्हांकन किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 04, बैच-2 में 1000 बसाहटो हेतु 2684 किमी. लम्बाई की 975 सड़को का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किये गये हैं। शेष 1284 बसाहटो के डीपीआर तैयार किये जा रहे हैं जिसकी स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस 04 बैच 3 में भारत सरकार को प्रेषित किया जावेगा। भारत सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह (PVTG) के विकास हेतु प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (PM-JANMAN) के तहत भारत सरकार द्वारा 2902 किमी. लम्बाई की 807 सड़कें एवं 123 वृहद पुल हेतु कुल राशि रु. 2477 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इन सड़कों से 871 PVTG बसाहटें लाभान्वित होगी। अब तक 1735 किमी. लंबाई की 356 सड़कें पूर्ण की जा चुकी है। इन पूर्ण सड़कों से 356 PVTG बसाहटें बारहमासी सड़कों से जुड़ चुकी हैं। इस प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत योजना प्रारंभ से अब तक कुल 47,847 कि.मी. लम्बाई की 10119 सड़को एवं 581 वृहद पुल हेतु कुल राशि रूपये 21122 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें से अब तक 42,250 कि.मी. लम्बाई की 8713 सड़कें एवं 444 वृहद पुल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।

     इस अवसर पर पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुनकुरी श्रीमती सुशीला साय, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारीक, कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, पीएमजीएसवाई के प्रमुख अभियंता श्री के. के.कटारे, अधीक्षक अभियंता श्री सोहन चंद्रा, कार्यपालन अभियंता श्री सानुज घृतलहरे, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यगण, सरपंचगण, श्री कृष्ण कुमार राय, श्री नरेश नंदे, श्री ओमप्रकाश सिन्हा ,श्री मनीष अग्रवाल, श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

    जशपुर में 196.20 करोड़ लागत के 77 सड़कों का होगा निर्माण

    जशपुर जिले में 197.26 किलोमीटर लंबाई के कुल 77 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी लागत 196.20 करोड़ रुपए है। इनमें जशपुर विकासखंड में 5 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।जिसकी कुल लंबाई 18.93 किमी और लागत 17.41 करोड़ रुपए है। इसी तरह मनोरा विकासखंड में 7 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 17.60 और लागत 20.00 करोड़ है। दुलदुला विकासखंड में 9 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 29.19 और लागत 30.96 करोड़ रुपए है।। कुनकुरी विकासखंड में 13 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 29.91 किमी और लागत 33.78 करोड़ रूपए है। फरसाबहार में 10 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 27.58 किमी और लागत 29.20 करोड़ रुपए है। बगीचा विकासखंड में 7 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 17.64 किमी और लागत 15.86 करोड़ रुपए है। कांसाबेल में कुल 6 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 16.83 किमी और लागत 14.15 करोड़ रुपए है और पत्थलगांव में 20 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 39.58 किमी और लागत 34.80 करोड़ रुपए है।

  • पूर्व विधायक स्व. जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि देने कोमड़ो पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना और दी श्रद्धांजलि

    पूर्व विधायक स्व. जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि देने कोमड़ो पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना और दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक स्व. श्री जगेश्वर राम भगत को दी श्रद्धांजलि

    जनसेवा को समर्पित उनके जीवन को किया नमन

    ग्राम कोमड़ो में उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

    जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय श्री जगेश्वर राम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कोमड़ो स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री जगेश्वर राम भगत का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया। इस दौरान इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह सहित आमजन मौजूद रहे।

  • आवासीय सुरक्षा को नई सौगात: विष्णु देव साय ने पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, जशपुर में दिखी खुशी की झलक

    आवासीय सुरक्षा को नई सौगात: विष्णु देव साय ने पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, जशपुर में दिखी खुशी की झलक

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चाबी सौंपा गया।

    इनमें दुलदुला विकास खंड के ग्राम लोरो श्रीमती सरस्वती बाई, ग्राम बंगुरकेला के श्री राजेश सिंह, जशपुर विकास खंड के ग्राम सारूडीह श्री जागेश्वर मनोरा विकास खंड के ग्राम करदना श्री समकुमार राम , और श्री सुरेश राम को चाबी सौंपा गया।

    इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा आईजी श्री दीपक कुमार झा कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • जशपुर से जल क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 500 नए तरिया निर्माण की रखी नींव, मनरेगा से 13 हजार से अधिक डबरी निर्माण, गांव-गांव बढ़ेगा जल संरक्षण और आजीविका

    जशपुर से जल क्रांति की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 500 नए तरिया निर्माण की रखी नींव, मनरेगा से 13 हजार से अधिक डबरी निर्माण, गांव-गांव बढ़ेगा जल संरक्षण और आजीविका

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

    जल संरक्षण से गांवों में बढ़ेगी समृद्धि

    आजीविका डबरी और नए तरिया से किसानों व ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ

    जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। अभियान के अंतर्गत “नवा तरिया, आय के जरिया” के तहत प्रदेश में 500 नए तरिया (तालाब) के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इससे जल संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि और कृषि कार्यों के लिए सिंचाई सुविधा में सुधार होगा। इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य किए जाएंगे।

    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत इस महाअभियान के तहत प्रदेशभर में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 15 अप्रैल 2026 तक 13,000 से अधिक डबरी निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि अभियान की गति और प्रभावशीलता को दर्शाती है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह सहित भारी से संख्या में आमजन मौजूद रहे।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि जल ही जीवन और विकास का आधार है। ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ अभियान के माध्यम से हम गांव-गांव में जल संरक्षण को जन आंदोलन बना रहे हैं। इससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजीविका डबरी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़ा उत्पादन, सब्जी उत्पादन और वृक्षारोपण जैसे विविध आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। ग्रामीण स्तर पर इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए दीवार लेखन, बैनर, ग्राम सभाओं में जागरूकता अभियान तथा क्यूआर कोड के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी व्यापक प्रचार किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आजीविका डबरी से जुड़े कार्यों में स्व सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। हितग्राही परिवार की महिला सदस्य का नाम नागरिक सूचना पटल में अंकित किया जा रहा है, जिससे महिलाओं की अधिकारिता और भागीदारी मजबूत हो सके।

     इसके तहत उन्नत तकनीक आधारित योजना निर्माण और ग्राम सभा की स्वीकृति के आधार पर कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से यह अभियान ग्राम पंचायतों के समग्र विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा। “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया” महाअभियान जशपुर सहित पूरे प्रदेश में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाते हुए ग्रामीणों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में उभर रहा है।

  • जशपुर में बुजुर्गों के लिए आदर्श केंद्र की शुरुआत: विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने ‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभ कर दिया सम्मान, योग–स्वास्थ्य–मनोरंजन से सजेगा वरिष्ठ नागरिकों का जीवन

    जशपुर में बुजुर्गों के लिए आदर्श केंद्र की शुरुआत: विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने ‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभ कर दिया सम्मान, योग–स्वास्थ्य–मनोरंजन से सजेगा वरिष्ठ नागरिकों का जीवन

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ

    बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला

    धार्मिक किताब, शॉल श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर सुविधा से सुसज्जित केंद्र

    योग, स्वास्थ्य, मनोरंजन और कौशल विकास की मिलेगी एक ही छत के नीचे सुविधा

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित किए गए ‘सियान गुड़ी’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर हौंसला बढ़ाया। साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बुजुर्गों के साथ शतरंज खेलकर बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठजन काफी खुश नजर आए। साथ ही राज्य सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए विकसित किए गए सियान गुड़ी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने बुजुर्गों को फूड बास्केट वितरित किए तथा धार्मिक किताब एवं शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर समाज में बुजुर्गों के सम्मान और उनकी देखभाल के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र का निरीक्षण करते हुए यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक आदर्श पहल बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन वर्तमान में समाज तेजी से बदल रहा है। एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति, रोजगार के लिए युवाओं का पलायन और व्यस्त जीवनशैली के कारण कई बुजुर्ग दिन के समय अकेलेपन और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अकेलापन केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन्हीं चुनौतियों के समाधान के लिए ‘डे-केयर सेंटर – सियान गुड़ी’ की परिकल्पना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान, आत्मीयता और सक्रिय जीवन का नया केंद्र बनेगा, जहां वे सुरक्षित वातावरण में दिन व्यतीत कर नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री रामप्रताप सिंह, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग के कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठजन मौजूद रहे।

    बुजुर्गों के सर्वांगीण विकास केंद्र के रूप में विकसित सियान गुड़ी –

    जशपुर में रणजीता स्टेडियम के पीछे भागलपुर रोड स्थित निर्मित यह सियान गुड़ी केंद्र बुजुर्गों के लिए डे-केयर यूनिट के रूप में विकसित किया गया है। सियान गुड़ी का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बहुआयामी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां योग, प्राणायाम, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियां, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, बेसिक दवाओं की उपलब्धता, टेली कंसल्टेशन, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, फिजियोथैरेपी और व्यायाम की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी एवं पारिवारिक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। उपेक्षा या दुर्व्यवहार की स्थिति में नेशनल हेल्पलाइन नंबर 14567 तथा राज्य स्तरीय सियान हेल्पलाइन नंबर 155326 से समन्वय स्थापित कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सुविधाओं की दृष्टि से सियान गुड़ी को अत्याधुनिक रूप दिया गया है। यहां बाधारहित वातावरण, व्हील चेयर सुविधा, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, जेंडर पृथक एवं दिव्यांग अनुकूल शौचालय, सामूहिक गतिविधियों के लिए विशाल हॉल, पुस्तकालय एवं शांत रीडिंग कॉर्नर, टीवी, रेडियो, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण डेस्क, मासिक चिकित्सकीय परामर्श, फिजियोथैरेपी कॉर्नर तथा टेलीमेडिसिन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस केंद्र में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग, व्यायाम, चाय-नाश्ता, भोजन, मनोरंजन, जीवन कौशल एवं पुनः कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह चर्चा, कानूनी एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विविध कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सियान गुड़ी के माध्यम से राज्य सरकार ने बुजुर्गों के जीवन को सम्मानजनक, सक्रिय और खुशहाल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

  • जशपुर की महिलाओं को तकनीक से सशक्त बनाने की पहल: विष्णुदेव साय ने ‘ड्रोन दीदी’ योजना के तहत सौंपे ड्रोन और सॉयल टेस्टिंग मशीन, आधुनिक कृषि से बढ़ेगी आय और आत्मनिर्भरता

    जशपुर की महिलाओं को तकनीक से सशक्त बनाने की पहल: विष्णुदेव साय ने ‘ड्रोन दीदी’ योजना के तहत सौंपे ड्रोन और सॉयल टेस्टिंग मशीन, आधुनिक कृषि से बढ़ेगी आय और आत्मनिर्भरता

    जशपुर जिले की महिलाएं ड्रोन दीदी योजना से आर्थिक विकास की भरेगी उड़ान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं को ड्रोन प्रदान कर आर्थिक उन्नति करने का दिया संदेश

    जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम जशपुर में  जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया  और “लखपति दीदी” पहल के अंतर्गत ड्रोन दीदी एवं उन्नत सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान की गई।

    इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

      उल्लेखनीय है कि ग्रामीण महिलाओं के आय संवर्धन के साथ उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाना है।

    पूर्व में किसानों को मिट्टी की सही स्थिति की जानकारी के अभाव में उर्वरकों का अनुमानित उपयोग करना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ती थी, उत्पादन प्रभावित होता था तथा भूमि की उर्वरता भी धीरे-धीरे कम होती थी। सॉयल टेस्टिंग मशीन के माध्यम से अब कम समय में मिट्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पैरामीटर्स की सटीक जांच संभव हो रही है, जिससे  संतुलित उर्वरक उपयोग,भूमि गुणवत्ता में सुधार एवं फसल उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है।