आकाशीय बिजली से बचाव के लिए जिला प्रशासन की अपील, बारिश और गरज-चमक के दौरान बरतें विशेष सावधानी प्रभावित व्यक्ति को तुरंत 108 एम्बुलेंस या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं जशपुर : वर्षा ऋतु के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि मौसम खराब होने, तेज गरज-चमक या बिजली कड़कने की स्थिति में लापरवाही न करें और तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। गरज-चमक…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में जनजातीय अधिकारों की गूंज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सुनीं समस्याएं; हर वैध मामले में कार्रवाई का भरोसा
जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध : डॉ. आशा लकड़ा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जनजातीय समुदाय के प्रमुखों के साथ हुई बैठक डॉ. लकड़ा ने कहा सभी वैध मामलों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा सुनिश्चित जशपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. लकड़ा ने जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से उनकी…
Read Moreजशपुर में शिक्षा पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, छात्रावास-स्कूल का औचक निरीक्षण; सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए – कलेक्टर श्री व्यास कलेक्टर ने दुलदुला में छात्रावास और स्कूल का किया निरीक्षण अनुपस्थित विद्यार्थियों के पालकों से स्वयं फोन पर की बात पेयजल, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज दुलदुला विकासखंड का दौरा कर प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दुलदुला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों को…
Read Moreजशपुर प्रशासन का मानवीय कदम, कुएं में डूबे युवक के पिता को मिलेगी 4 लाख रुपये की राहत राशि
जशपुर : अपर कलेक्टर जशपुर ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पैकू निवासी स्व. अंकित राम की कुआं के पानी में डूबने से 19 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता विजय राम हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreग्रामीण भारत को बड़ी सौगात: अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, जशपुर में VB-GRAM-G मिशन का शुभारंभ
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAM-G) का किया शुभारंभ जिला पंचायत सभागार में वीबी-ग्राम-जी अंतर्गत जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित ग्रामीण विकास के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी नई मजबूती : विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मुक्कारावारिपल्ले ग्राम से विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ किया। इस…
Read Moreजशपुर : सरकारी योजना का मिला साथ, सीमांत किसान ने रबी की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी
सफलता की कहानी : गेहूं की पैदावार कम लागत में ज्यादा मुनाफा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग द्वारा कृषकों को उचित मार्गदर्शन और खरीफ के साथ-साथ रबी फसल की खेती से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसानों को अच्छी आमदनी मिल सके। मनोरा विकासखण्ड ग्राम सोगड़ा निवासी कीना राम खरीफ फसल के साथ-साथ रबी फसल की खेती करके अतिरिक्त लाभ ले रहे हैं। कृषक श्री कीना…
Read Moreजशपुर में झमाझम बारिश, सामान्य वर्षा का 52.6% पूरा; मनोरा में एक दिन में सर्वाधिक 31.8 मिमी बारिश
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 02 जुलाई 2026 तक 1042.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 1980.1 मिमी हुई है। जिले में अब तक सामान्य का 52.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। बीते दिवस जिले में 123.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 107.7 मिमी, मनोरा में 196.1 मिमी, कुनकुरी में 119.5…
Read Moreमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात! कुनकुरी में बन रहा 250 सीटर अत्याधुनिक नालंदा परिसर, महानगर जैसी मिलेगी पढ़ाई की सुविधा
मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से कुनकुरी के सलिया टोली में 250 सीटर सर्व सुविधायुक्त नालंदा परिसर का किया जा रहा निर्माण कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर सर्व सुविधायुक्त नालंदा परिसर निर्माण का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विगित वर्ष 21 जून 2025 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में भूमिपूजन किया था।…
Read Moreसमुद्र में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों को राहत, जशपुर प्रशासन ने ₹4 लाख की सहायता स्वीकृत
जशपुर : अपर कलेक्टर जशपुर ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6 क्रमांक 4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बांसबहार निवासी स्व. संदीप साय पैकरा का भटकल कर्नाटक में मछली मारने के दौरान समुद्र में डूबने से 27 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी सविता पैकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर में खाद्य कारोबारियों के लिए बड़ी राहत, एफएसएसएआई शिविर में 15 लाइसेंस मौके पर जारी
जशपुर में एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति-पंजीयन शिविर आयोजित, 67 आवेदन प्राप्त, 15 को मौके पर जारी जशपुर : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 30 जून को जिला पंचायत सभागार में एफएसएसएआई अनुज्ञप्ति-पंजीयन शिविर लगाया गया। इसमें किराना, होटल, ढाबा, डेयरी, फल-सब्जी विक्रेता, मेडिकल शॉप, मटन-चिकन दुकान, राइस मिल, कैटर्स व सड़क किनारे ठेला लगाने वाले कारोबारी शामिल हुए। शिविर में नई अनुज्ञप्ति, बदलाव व नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रही। डेढ़ करोड़ तक कारोबार पर पंजीयन शुल्क 100 रुपये और डेढ़ से पचास करोड़ तक पर अनुज्ञप्ति शुल्क 5000 रुपये वार्षिक…
Read More