जशपुर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माने की कार्रवाई

जशपुर : वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की प्राकृतिक वंश वृद्धि एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3 की उपधारा 2 के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस अधिनियम के तहत जशपुर जिले के अन्तर्गत समस्त तालाबों एवं जल स्त्रोतों में जिनका संबंध नदी नालों से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर को छोड़कर, सभी प्रकार…

Read More

जशपुर के नीमगांव ने रचा जल संरक्षण का नया मॉडल, 2587 कंटूर ट्रेंच और 30 सोक पीठ से बढ़ा भूजल स्तर, सालभर पानी से लबालब डबरियां बनीं किसानों की संजीवनी

जशपुर नगर के ग्राम नीमगांव में जल संरक्षण की अनोखी पहल सोक पीठ, कंटूर ट्रेंच डबरी संरचनाओं से बढ़ा रहा है जल संचयन की क्षमता नीमगांव में 2587 बनाया गया कंटूर ट्रेंच जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जशपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत नीमगांव में एक अनोखी पहल देखने को मिली । मनरेगा और जन भागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण एवं भू जल संवर्धन के लिए विभिन्न नवाचार आधारित…

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत की ‘स्वच्छता’ का काला सच : स्वच्छ भारत मिशन की उड़ रही धज्जियां, NH के किनारे बनाया कचरे का ‘डंपिंग यार्ड’ ; बदबू, प्रदूषण और बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

नगर पंचायत कार्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर खुलेआम डंप हो रहा शहर का कचरा SLRM सेंटर की योजना बनी सफेद हाथी, योजना की आड़ में लाखों रुपये महीने का भ्रस्टाचार कुनकुरी : शासन-प्रशासन की नाक के नीचे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं, इसका जीता-जागता और शर्मनाक उदाहरण देखना हो तो नगर पंचायत कुनकुरी का रुख कीजिए। यहाँ स्वच्छता के नाम पर हर महीने लाखों रुपये के सरकारी बजट की बंदरबांट तो हो रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि पूरा नगर पंचायत प्रशासन घोर…

Read More

करोड़ों के नशा नेटवर्क का खुलासा : जंगल में भागे तस्कर, घेराबंदी कर दबोचे गए, कार से निकली नशीली इंजेक्शनों की खेप, झारखंड से जशपुर होकर पहुंच रही थी नशे की सप्लाई ! जंगल में छिपे पाँच तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में.

कार के माध्यम से झारखंड की ओर से जशपुर के रास्ते से अंबिकापुर की ओर नशीले इंजेक्शन की तस्करी में सम्मिलित पाँच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मितान टीम के सहयोग से ग्राम हाथीसार (किनकेल) के जंगल से दबोचे गये 03 आरोपी, 01 फरार आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया, साथ ही नशीली इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाला आरोपी मो. शमशेर खान तिगरा (झारखंड) से गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से कुल नशीला इंजेक्शन Rexogesic (buprenorphine Injection 865 ML)  एवं Avill (Pheniramine Maleate Injection –  1200 शीशी कुल 12850 ML कीमती रूपये 81,150/-…

Read More

जशपुर की कृषि रणनीति को मिली देशभर में पहचान: केंद्र सरकार ने ‘जशपुर मॉडल’ को बताया किसान हितैषी, आय वृद्धि, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण के नवाचारों की हुई प्रशंसा

पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल की हुई सराहना कृषकों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण और खरीफ तैयारियों पर विशेष जोर केंद्र सरकार ने जिले की कार्ययोजना को बताया प्रभावी जशपुर : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों, कृषि विकास कार्यों एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भारत सरकार द्वारा सराहना की गई है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री…

Read More

जशपुर में 11 जून को होगी बी.एड. और बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा: 12 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, निष्पक्ष आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

11 जून को जशपुर में बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्यवेक्षक नियुक्ति जशपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षाओं को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र क्रमांक 1901 से 1912 तक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।  बी.एड. प्रवेश परीक्षा हेतु…

Read More

जशपुर शिक्षा विभाग में पदोन्नति का तोहफा: लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

भृत्य से सहायक ग्रेड-03 पद पर पदोन्नति से कर्मचारियों में खुशी की लहर कर्मचारियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया जशपुर : जिला प्रशासन की पहल से शिक्षा विभाग संवर्ग टी एवं ई अंतर्गत लंबे समय से भृत्य के पद पर सेवारत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्री अभिषेक कुमार 08 जून 2026 को पदोन्नति आदेश वितरित किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास जशपुर…

Read More

अब जशपुर से सीधे इजराइल तक रोजगार का रास्ता: वृद्धजन और दिव्यांग देखभाल के 3500 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिलेगा आकर्षक वेतन और अंतरराष्ट्रीय करियर का अवसर

जशपुर जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए इजराइल में रोजगार का सुनहरा अवसर, 3500 पदों पर होगी भर्ती दो वर्षीय अनुबंध पर मिलेगी नौकरी, लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन जशपुर : जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। जिला रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार इजराइल में वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए 3500 पदों पर भर्ती की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को दो वर्ष की अनुबंध अवधि के लिए रोजगार प्रदान किया जाएगा…

Read More

जल जीवन मिशन को स्थायी सफलता देने की तैयारी: कलेक्टर रोहित व्यास ने सरपंचों, सचिवों और पंप ऑपरेटरों को दिया प्रशिक्षण, ग्राम पंचायतों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत सरपंच, सचिव एवं पंप ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं संधारण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार, जशपुर में सरपंचों, सचिवों एवं पंप ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

Read More

जशपुर के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया नालंदा परिसर का निरीक्षण, 2 एकड़ में बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का काम तेज

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जशपुर मुख्यालय में बन रहे नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया 2 एकड़ में 11 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है हाइटेक नालंदा लाइब्रेरी विघार्थियों को 24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट, कम्प्यूटर,ई लाइब्रेरी, कैंटिन और पार्किंग की भी मिलेंगी सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर में विघार्थियों के लिए नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने विगत दिवस 8 जून 2026 को जशपुर जिले…

Read More