यदि किसी समस्या का नहीं हो रहा समाधान, डायल करे 1076 एक कॉल में दर्ज होगी शिकायत, मिलेगा समयबद्ध समाधान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 शुरू फोन करके अपनी समस्याओं को सीधे पहुंचाए सरकार तक कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश जशपुर : प्रदेशवासियों को उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विगत दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली 1076 का शुभारंभ किया। अब…
Read MoreCategory: जशपुर
महिला उत्पीड़न के मामलों पर जशपुर में बड़ी सुनवाई: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की मौजूदगी में 22 जून को 11 प्रकरणों पर होगी अहम सुनवाई, पक्षकारों को किया गया तलब
जशपुर में 22 जून को लगेगी राज्य महिला आयोग की न्यायपीठ, महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की होगी सुनवाई जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित जशपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई के लिए 22 जून 2026 को न्यायपीठ का आयोजन किया जाएगा। आयोग की गठित न्यायपीठ द्वारा प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनवाई 22 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष, जशपुर में आयोजित की…
Read Moreमाँ के सम्मान में रोपा लक्ष्मीतरु का पौधा, जशपुर के मातृत्व वन में दिखी अनूठी पहल: प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने कहा— हर पौधा बनेगा मातृत्व, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत प्रतीक
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, माता के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश जशपुर : जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान 8 जून को जशपुर मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अपनी माता के सम्मान में लक्ष्मीतरु का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का…
Read Moreबारिश से तरबतर हुआ जशपुर जिला: सामान्य वर्षा के आंकड़े की ओर बढ़ा मौसम का रुख, कांसाबेल में सबसे अधिक 36.2 मिमी और 10 जून को बगीचा में सबसे ज्यादा 9.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 144.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जून तक सामान्य औसत वर्षा 172.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 33.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 7.4 मिमी, मनोरा में 22.2 मिमी, कुनकुरी में 18.2 मिमी, दुलदुला में 1.5 मिमी, फरसाबहार में 18.4 मिमी, बगीचा में 14.7 मिमी, कांसाबेल में 36.2 मिमी, पत्थलगांव में 14.9…
Read Moreजशपुर में निर्माण कार्य नहीं होंगे प्रभावित! दो रेत खदानें चालू, भण्डारण की भी व्यवस्था
जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर “रेत नहीं मिलने से निर्माण पर लगा ब्रेक” के संबंध में खनिज शाखा ने जानकारी दी है। खनिज शाखा जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ग्राम साईटांगरटोली रकबा 3.000 हेक्टेयर एवं ग्राम बलुवाबहार रकबा 2.000 हेक्टेयर रेत खदान स्वीकृत होकर संचालित है। इसके अतिरिक्त ग्राम साईटांगरटोली में श्री आजम हुसैन तथा ग्राम बलुवाबहार में श्री एलबेस्तर को रेत भण्डारण स्वीकृत है। रेत खदानों तथा रेत भण्डारण क्षेत्र से जिले में रेत की आपूर्ति की जाती है।
Read More60 KM दूर वनांचल में विकास की नई धारा: पुटुकेला के हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीजल जीवन मिशन से बदली गांव की तस्वीर, 134 परिवारों को मिला नल से नियमित पेयजल
जशपुर : जशपुर जिला मुख्यालय से लगभग 60-70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पुटुकेला एक वनांचल क्षेत्र है, जो चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्राम में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं विकसित किया गया है। ग्राम में स्थापित 4 उच्च स्तरीय जलागारों के माध्यम से 134 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन द्वारा सभी परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पाइप लाइन नेटवर्क के जरिए घर-घर…
Read Moreकलयुगी बहू का खूनी खेल! घर में अकेली मिली सास को बसुला से उतारा मौत के घाट, पोते ने खोला हत्या का राज; कुनकुरी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
कुनकुरी : रिश्तों के कत्ल और पारिवारिक मूल्यों के पतन की एक बेहद दर्दनाक और रूह कँपा देने वाली घटना में जशपुर जिले के कुनकुरी न्यायालय ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है । माननीय न्यायालय ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या करने वाली कलयुगी बहू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा से दंडित किया है । यह फैसला समाज में पारिवारिक ताने-बाने को सुरक्षित रखने और अपराध के प्रति कड़ा संदेश देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।…
Read Moreआमजन की आवाज सीधे कलेक्टर तक: जनदर्शन में राजस्व, सड़क, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई, अधिकारियों को जवाबदेही के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ : अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण…
Read Moreडिजिटल आंगनबाड़ी मॉडल ने जीता प्रभारी सचिव का दिल: मोबाइल पर हिंदी-अंग्रेजी में ऑनलाइन कार्य करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को देख हुए प्रभावित, बच्चों के आधार कार्ड, टीकाकरण और कुपोषण मुक्ति के दिए निर्देश
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव जशपुर : जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों और पौष्टिक भोजन की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी श्री योगेश भगत और अन्य अधिकारी…
Read Moreरील से दिया जीवन रक्षा का संदेश, पुलिस ने किया सम्मान: सड़क सुरक्षा थीम आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार, हेलमेट और प्रमाण-पत्र प्रदान, युवाओं से सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील
जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक रीलों के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को…
Read More