कुनकुरी में कांग्रेस का तीखा प्रहार: प्रयागराज में शंकराचार्य के कथित अपमान को बताया “धर्म, संविधान और धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला”…. देखें प्रेस वार्ता का विडिओ…!

कुनकुरी में कांग्रेस का तीखा हमला, प्रयाग घटना को बताया “धर्म और संविधान पर सीधा आघात” कुनकुरी : प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ हुए कथित अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कुनकुरी में एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू. डी. मिंज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष वाल्टर कुजूर, सेवादल जिलाध्यक्ष इरफान आलम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा, महेश त्रिपाठी, मोनू अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने…

Read More

कोनपारा धान खरीदी केंद्र घोटाला : MP से कोरबा तक चला ‘छुपने का खेल’, नाम बदलकर-सिम बदलकर भागता रहा करोड़ों की अनियमितता का आरोपी, आखिर जशपुर पुलिस ने 6.55 करोड़ के धान घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार.

आरोपी अत्यंत शातिर किस्म का है, FIR दर्ज होते ही दमोह (मध्य प्रदेश) में काफी दिनों तक छिपा था. जशपुर पुलिस के काफी दबाव में आकर विकास नगर कुसमुंडा (कोरबा) में छिप कर रहने के दौरान आया पुलिस की गिरफ्त में. आरोपी ने अपने अन्य पाँच साथियों के साथ उक्त अनियमितता को दिया था अंजाम. प्रत्येक बार दूसरे के नाम से मोबाईल सिम निकालकर इस्तेमाल करता था, परंतु उसकी चालाकी काम नहीं आई. मामले में संलिप्त रहे फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार, कुल…

Read More

जशपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत का मॉडल: बिना किसी परेशानी के बिक रहा धान, समय पर तौल-बारदाना और पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों में संतोष, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती

जशपुर : किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का बेच रहे धान, खरीदी केन्द्र की व्यस्था से किसान है खुश, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुचारू रूप से जारी है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा…

Read More

जशपुर में बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई: महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया

महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बाल विवाह रूकवाया गया जशपुर : महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीम को सूचना मिली की ग्राम-बस्ता,पोस्ट- लोखंडी, जिला जशपुर में नाबालिक बालिका का विवाह कराया जा रहा था जिसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बाल विवाह रोका गया तथा परिजनों को समझाइस दिया गया कि 18…

Read More

कृषक कौशल विकास योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: जशपुर की 25 महिला पशु पालक बकरी पालन प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए समेती रायपुर रवाना

कृषक कौशल विकास योजना : महिला स्व सहायता समूह के 25 महिला पशु पालकों होगा क्षमता विकास बकरी पालन प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान समेती रायपुर के लिए हुए रवाना जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग द्वारा पत्थलगांव में विगत दिवस 18 जनवरी को महिला स्व सहायता समूह के कुल 25 महिला पशु पालकों को कृषक कौशल विकास योजना अंतर्गत बकरी पालन प्रशिक्षण सह भ्रमण के लिए राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान समेती रायपुर भेजा गया।  प्रशिक्षण सह…

Read More

नगरीय निकायों में सख्ती का संदेश: बकाया जलकर नहीं जमा करने पर कटेंगे नल कनेक्शन, अवैध कनेक्शन एक माह में वैध नहीं हुए तो होगी कार्रवाई – कलेक्टर रोहित व्यास

बकाया जलकर जमा नहीं करने पर काटे जाएंगे नल कनेक्शन, अवैध नल कनेक्शन वैध नहीं कराया तो होगी कार्रवाईः कलेक्टर रोहित व्यास लकड़ी के उपयोग से भोज्य पदार्थ बनाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के निर्देश, एलपीजी एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को कहा बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की होगी कार्रवाई कलेक्टर ने नगरीय निकायों की लिए समीक्षा बैठक जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में नगरपालिका और नगरपंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर नगरीय निकायों में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत…

Read More

मुख्यमंत्री के जशपुर दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर रोहित व्यास ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर सख्त निगरानी और अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर करें कार्रवाई दिव्यांग हितग्राहियों को शासन की योजना का लाभ देने के दिए निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और आगामी 24 और 25 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोतबा, मयाली में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री कोतबा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण…

Read More

सरगुजा ओलम्पिक 2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार : संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने ली संभागस्तरीय समीक्षा बैठक, पंजीयन में तेजी और व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

सरगुजा ओलम्पिक 2026 : सरगुज़ा संभागायुक्त ने आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में ली संभागस्तरीय बैठक, पंजीयन कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश जशपुर : सरगुजा ओलम्पिक 2026 के आवश्यक तैयारियों पर सरगुज़ा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से संभागस्तरीय बैठक ली। जिला कलेक्टरेट कार्यालय अम्बिकापुर के एनआईसी कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के डायरेक्टर श्रीमती तूलिका सलाम, कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत,संभागस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वर्चुअल रूप से सरगुज़ा सम्भाग के समस्त जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सम्बंधित…

Read More

धान माफिया पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: झारखंड से छत्तीसगढ़ ला रहे ट्रैक्टर और ट्रक से 230 क्विंटल अवैध धान जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को

जप्त धान की कीमत लगभग 5 लाख 29 हजार रुपए मात्र मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने धर दबौचा धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर, अब तक सरहदी क्षेत्रों से लाए जा रहे 2600 क्विंटल से अधिक धान को पकड़ चुकी है जशपुर पुलिस जशपुर : छत्तीसगढ़ में चालू धान खरीदी के सीजन में सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे धान बिचौलियों पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर है, उन्हें रोकने हेतु जिला…

Read More

जशपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया तेज ; 22 से 30 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार व कौशल परीक्षा का आयोजन

जशपुर : स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में भर्ती हेतु विषयवार साक्षात्कार व कौशल परीक्षा तिथि निर्धारण की गई है। निर्धारित तिथि अनुसार 22 से 30 जनवरी 2026 तक स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर एवं रणजीता स्टेडियम में अभ्यर्थियों को मेरिट क्रमानुसार प्रातः 9.00 बजे से 09.15 बजे से विषयवार दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार व कौशल परीक्षा की कार्यवाही प्रारंभ की जावेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 गुना पात्र सूची में सम्मिलित अभ्यर्थी नियत तिथियों को प्रातः 9.00 बजे तक निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।

Read More