जशपुर : कलेक्टर ने जिला संग्रहालय का किया निरीक्षण, संग्रहालय का उन्नयन कर उससे युवाओं को जोड़ने दिए निर्देश

जशपुर, 20 नबम्बर 2024/  कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय एवं स्नेह भवन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने संग्रहालय में जशपुर की संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संग्रह की सराहना की और संग्रहालय प्रभारी को जिले के वैभवशाली इतिहास से उन्हें परिचित कराने हेतु अभियान चलाने को कहा। उन्होंने जिला संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए पुरातत्व विभाग से समन्वय कर इसे नए रूप में विकसित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति को अच्छे से उजागर किया जा सके इसके लिए स्थानीय जनजातीय…

Read More

जशपुर : सड़क निर्माण के समय डायवर्सन संकेतकों के ना लगाने पर ठेकेदारों पर होगी कार्यवाही, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनकर शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय में आने हेतु कलेक्टर ने दिए निर्देश लर्निंग लायसेंस निर्माण हेतु कॉलेजों में लगाये जाएं शिविर – कलेक्टर जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें कलेक्टर ने सड़क नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही, सड़कों पर दुर्घटना कम करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही जिले में दुर्घटना…

Read More

जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन, बिरसा मुण्डा के जीवन एवं आदिवासी पारंपरिक व्यंजन, आदिवासी संसाधन, रंगोली, चित्रकला का किया गया प्रदर्शन

आदिवासी घरो में उपयोग किए जाने वाली सूपा, घुंघू, कुमनी, बांस की टोकरी, छिन्द की चटाई, तीर-कमान, हंसुआ, झुमकी और टंगिया संसाधनों को भी दिखाया गया जशपुर 20 नवंबर 2024/ राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली एवं आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर के निर्देशानुसार 15 से 26 नवंबर 2024 तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् जनजातीय गौरव दिवस में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  इसी क्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने जिले की निर्माण एजेंसियों की ली समीक्षा बैठक, लंबित निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

जशपुर, 20 नवंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों द्वारा प्रगतिगत कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निर्माण विभागों के अधिकारियों से विभागवार उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विभागीय कार्यों के प्रगति की जानकारी निरन्तर गूगल सीट में अपडेट करने के साथ सभी लंबित कार्यों को समय…

Read More

जशपुर : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला प्रबंध समिति एवं विभिन्न पदों पर हुआ निर्वाचन, रक्तदान एवं सदस्यता हेतु चलाया जाएगा वृहद अभियान

जशपुर, 20 नबम्बर 2024/ मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला प्रबंध समिति के सदस्यों का चयन किया गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित जिला प्रबंध समिति के सदस्यों की प्रथम बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिसमें जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार को सोसाइटी के चेयरमैन के रूप में अपर कलेक्टर को वाइस चेयरमैन एवं जिला कोषालय अधिकारी को कोषाध्यक्ष एवं जिला समन्वयक रेडक्रॉस को राज्य प्रबंधन…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत डुमरिया में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली आपूर्ति पुनः हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर 20 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर  ग्राम पंचायत डुमरिया, तहसील फरसाबहार में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।  ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत डुमरिया के मुहल्ला पाले पखना गबिया टोला का ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर यहां तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।  ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुर 20 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बालाझार निवासी राजनाथ का तालाब के पानी में डुबने से 19 अगस्त 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी फुलिता बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : मिलेट और खाद्य प्रसंस्करण पर कार्यशाला हुआ आयोजित, जिले के स्व सहायता समूह की 42 महिलाओं को मिलेट और खाद्य प्रसंस्करण के बारे में दी गई जानकारी

जशपुर 20 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में महिला सशक्तिकरण के दिशा में अभिनव पहल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् महिलाओं की समूहों को स्व-सहायता समूह के रूप में गठित कर विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत सभागार में बाजरा प्रसंस्करण एवं खाद्य प्रसंस्करण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनआरएलएम के अधिकारियों और…

Read More

जशपुर : फरसाबहार में अवैध रूप से परिवहित लगभग 63 बोरी अवैध धान किया गया जप्त 

राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने वाहन जप्त कर की कार्यवाही जशपुर 20 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम के द्वारा जप्त कर कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर फरसाबहार नायब तहसीलदार, तपकरा टीआई, फूड इंस्पेक्टर…

Read More

कुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय ने आयोजित की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने बढ़ाई अपनी समझ कुनकुरी: लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी ने एक बार फिर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कर क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डेढ़ घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता और ज्ञान का परीक्षण किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों जैसे जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन, भौतिकी, भूगोल और…

Read More