अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जशपुर प्रवास—होम-स्टे, देशदेखा साहसिक पर्यटन और जश्क्राफ्ट को बताया स्थानीय आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट मॉडल

अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रहे जशपुर जिले में प्रवास, होम-स्टे, साहसिक पर्यटन एवं जश्क्राफ्ट की सराहना जशपुर : देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्री एवं भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला का 04 फरवरी 2026 को जशपुर जिले के अंतर्गत होम-स्टे ग्राम केरे तथा प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा में प्रवास संपन्न हुआ। शुभांशु शुक्ला ने वनमण्डल जशपुर द्वारा प्रायोजित देशदेखा क्लाइम्बिंग कम्पनी के सदस्यों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को साहसिक खेलों एवं पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने, सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से…

Read More

जिला कार्यालय की कार्य व्यवस्था और आमजन की सुविधा बनाए रखने कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा फैसला—जशपुर कलेक्ट्रेट एवं 100 मीटर परिधि में धारा 163 के तहत तीन माह की निषेधाज्ञा लागू

जिला कार्यालय की कार्य व्यवस्था बनाए रखने निषेधाज्ञा लागू कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने धारा 163 के तहत जारी किए सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जिला कार्यालय जशपुर एवं उसके 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू जशपुर : जिला कार्यालय जशपुर में बिना पूर्व सूचना विभिन्न समूहों के अचानक प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने अथवा भीड़ के रूप में पहुंचने से नियमित शासकीय कार्य प्रभावित होने तथा आम नागरिकों को असुविधा होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रोहित व्यास ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता–2023 की…

Read More

बगिया से बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक अभियान की शुरुआत—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी, 8 मार्च तक गांव-गांव पहुंचाकर लोगों को करेगा जागरूक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बाल विवाह रोकने करेगा प्रचार प्रसार जशपुर : बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरूकता को राज्य के अंतिम छोर तक पहुँचाने और छत्तीसगढ़ को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बगिया से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 8 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न गांवों और कस्बों में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।…

Read More

जशपुर का मयाली बनेगा वैश्विक पर्यटन मानचित्र का नया सितारा—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 10 करोड़ की मयाली–बगीचा विकास परियोजना का किया भूमिपूजन, इको-टूरिज्म, धार्मिक व एडवेंचर पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री श्री साय स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात होम स्टे, रिसोर्ट्स, पाथवे, लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न पर्यटक सुविधाएं होंगी विकसित मुख्यमंत्री श्री साय ने किया मयाली–बगीचा विकास परियोजना का भूमिपूजन जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली–बगीचा विकास परियोजना का आज मयाली नेचर कैंप में भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से मयाली,…

Read More

युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में करियर का बड़ा अवसर—16 और 17 फरवरी को सरगुजा में आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, सैकड़ों पदों पर सीधी भर्ती की संभावना

जशपुर : प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 एवं 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टल  erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है।  ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in  या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है। एवं अपने समस्त शैक्षणिक…

Read More

प्रकृति की गोद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोमांचक अनुभव—मयाली नेचर कैंप में एडवेंचर स्पोर्ट्स का स्वयं आनंद लेते हुए किया नए साहसिक पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ, इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई गति

मयाली नेचर कैंप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद पर्यटन एवं एडवेंचर गतिविधियाँ पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को भी देती हैं बढ़ावा: मुख्यमंत्री जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग ही उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में न केवल विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों का स्वयं अनुभव किया, बल्कि कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने नियमानुसार 10 रुपये का प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश…

Read More

गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनसंवाद—जनदर्शन के माध्यम से सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

जशपुर : जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह…

Read More

देशदेखा के केरेगांव में दिखा आत्मनिर्भर ग्रामीण पर्यटन का मॉडल—अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा, होम-स्टे महिलाओं की आजीविका और संस्कृति संरक्षण का सशक्त माध्यम

अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत जशपुर : अंतरिक्ष यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला जशपुर प्रवास के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप स्थित केरेगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम-स्टे का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्थानीय आदिवासी संस्कृति, जनजीवन और पारंपरिक आतिथ्य परंपरा से रूबरू हुए। होम-स्टे प्रवास के दौरान…

Read More

“अंतरिक्ष विज्ञान में अपार संभावनाएं हैं, जशपुर के बच्चे भी आगे आएं” — ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आह्वान, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ में 10 हजार विद्यार्थियों ने देखा इंडिया इन स्पेस का जीवंत महासंगम

अंतरिक्ष विज्ञान में अपार संभावनाएं, जशपुर के बच्चे भी आगे आये – ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी जशपुर : विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रगौरव की अद्भुत छवि उस समय सजीव हो उठी जब भारत के अंतरिक्ष गौरव, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का आज जशपुर आगमन हुआ। उनके सम्मान में रणजीता स्टेडियम, जशपुर में ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर भव्य अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम का…

Read More

अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने जशपुर के एकलव्य विद्यालय घोलेंग में ग्राउंड स्टेशन का किया शुभारंभ—छात्रों को मिला लाइव सैटेलाइट ट्रैकिंग और अंतरिक्ष विज्ञान की प्रायोगिक शिक्षा का अनूठा अवसर

अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में ग्राउंड स्टेशन का किया शुभारंभ श्री शुक्ला ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, कड़ी मेहनत और लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास के लिए किया प्रेरित जशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ग्राम घोलेंगे के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सदैव के लिए स्मरणीय बन गया। अशोक चक्र से सम्मानित अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने विद्यालय परिसर में स्थापित ग्राउंड स्टेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह और जिज्ञासा का विशेष…

Read More