श्री राधा कृष्ण मंदिर पमशाला में आज से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ कार्तिक मास के पावन अवसर पर 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम होगा भजन-कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील जशपुर : कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर पमशाला में आज 27 अक्टूबर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत 24 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से एवं शाम 5 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन से…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में 3.45 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट! पंडरीपानी में बन रहा छात्रावास, आखिर क्यों इस निर्माण पर टिकी हैं आदिवासी विद्यार्थियों की उम्मीदें?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छात्रावास भवन निर्माण कार्य में तेजी 3 करोड़ 45 लाख रुपये की मिली है मंजूरी, फरसाबहार तहसील के पंडरीपानी में बन रहा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करने का मिलेगा अवसर जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रावास भवन निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र अंतर्गत…
Read Moreजशपुर में सड़कों पर उतरीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं! स्टेडियम चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, 5 सूत्रीय मांगों पर सरकार से आर-पार की मांग।
संयुक्त मंच के आह्वान पर जशपुर में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, रणजीता स्टेडियम चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और सचिव के नाम संबोधित कर 5 सूत्रीय मांगों पर की समयबद्ध निर्णय की मांग जशपुर : संयुक्त मंच के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के साथ-साथ जशपुर जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने एक दिवसीय हड़ताल, धरना-प्रदर्शन, एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 के बैनर तले जिले भर की सैकड़ों कार्यकर्ता-सहायिकाएं सुबह…
Read Moreआसमान से आफत की आशंका! जशपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को दिए विशेष सतर्कता के निर्देश।
चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया अलर्ट 28 व 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जशपुर : मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम ‘अरनब‘ के प्रभाव से आगामी 03 दिवस मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से 28 अक्टूबर 2026 को जशपुर जिले के कई…
Read Moreजशपुर जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की उम्मीद! कलेक्टर रोहित व्यास के सामने पहुंचे 43 आवेदन, अधिकारियों को मिला समय-सीमा में समाधान का निर्देश।
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं 43 आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार, समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश* जशपुर : कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के माध्यम से…
Read Moreप्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश का बड़ा अपडेट! 9वीं की मेरिट सूची जारी, 30 अक्टूबर है अंतिम तारीख; जानिए कौन-कौन से दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग की चयन सूची जारी चयनित विद्यार्थियों को 30 अक्टूबर तक लेना होगा प्रवेश, विभागीय वेबसाइट पर सूची उपलब्ध जशपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट क्रम में चयन सूची जारी कर दी गई है। चयन सूची विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in](https://eklavya.cg.nic.in) पर प्रदर्शित की गई है। चयनित विद्यार्थियों को आवंटित प्रयास…
Read More10 लाख का लोन दिलाने का झांसा, खाते से उड़ाए ₹1.93 लाख! भिलाई में छिपा बैठा था आरोपी, जशपुर पुलिस ने ऐसे दबोचा; दो साथी अब भी फरार!
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को भिलाई से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल प्रार्थी से , लोन दिलाने के नाम पर सेक्यूरिटी मनी के रूप में ले लिए थे, 01लाख 93 हजार रूपए, फिर हो गए थे फरार मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध मामले में संलिप्त अन्य दो आरोपी हैं फरार, पुलिस कर रही है लगातार पता साजी, शीघ्र ही कर लिया…
Read Moreजशपुर में मौसम लेने वाला है करवट! 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, क्या बिगड़ेगा मौसम का मिजाज? कलेक्टर ने किसानों और आम नागरिकों को किया सतर्क, जानिए प्रशासन ने जारी की कौन-सी जरूरी हिदायतें।
मौसम विभाग ने जारी किया भारी वर्षा का अलर्ट, कलेक्टर ने की सुरक्षा की अपील जशपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान “अर्नब” तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए किसानों…
Read Moreजिस सड़क का ग्रामीणों को था इंतजार, वह बनकर हुई तैयार! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में फरदबहार से झारमुंडा तक विकास की नई राह, 2.10 किलोमीटर सड़क से बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी; जानिए इस निर्माण से क्या-क्या होंगे बड़े फायदे?
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प फरदबहार से झारमुंडा तक 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा, 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के फरदबहार से झारमुंडा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लगभग 2 करोड़ 73 लाख…
Read More“मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा” बयान पर कुनकुरी में सियासी घमासान! खड़गे के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजयुमो, बस स्टैंड पर फूंका पुतला; बीजेपी ने उठाए प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर सवाल
खड़गे के बयान पर कुनकुरी में सियासी संग्राम, भाजयुमो ने फूंका पुतला; प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने कुनकुरी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बयान के विरोध में सोमवार को कुनकुरी बस स्टैंड पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर खड़गे का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव को फिर चर्चा में ला दिया…
Read More