जशपुर : जशपुर जिले में पैतृक जमीन को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक परिवार ने खेत में जबरन घुसकर खड़ी धान की फसल ट्रैक्टरों से रौंदने, महिलाओं के साथ मारपीट, युवती से छेड़छाड़, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर जशपुर पुलिस ने सरपंच सहित 10 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले ने…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने की बड़ी पहल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे और डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संयुक्त समन्वय बैठक में नवीन आपराधिक कानून BNSS-2023 के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर दिया विशेष जोर
संयुक्त समन्वय बैठक:- जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे एवं डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह की उपस्थिति में पुलिस, अभियोजन एवं शासकीय अधिवक्ताओं की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित, नवीन आपराधिक कानूनों (BNSS-2023) के प्रभावी क्रियान्वयन, अभियोजन की गुणवत्ता एवं न्यायालयों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर दिया गया विशेष जोर, ट्रायल प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, दोषमुक्ति प्रकरणों की माॅनीटरिंग, एफएसएल एवं डीएनए रिपोर्ट तथा नवीन विधिक प्रावधानों के प्रभावी पालन के दिए गए आवश्यक निर्देश। जशपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जशपुर में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री…
Read Moreदोकड़ा में श्री जगन्नाथ कथा का दूसरा दिवस: श्रीकृष्ण जन्म और बाल लीलाओं के भावपूर्ण वर्णन से भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा : पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का द्वितीय दिवस संपन्न श्रीकृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन भाव-विभोर हुए हजारों श्रद्धालु दोकड़ा/जशपुर : श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव दोकड़ा में आयोजित पांच दिवसीय श्री जगन्नाथ कथा का द्वितीय दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा वाचक एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कीर्तन गायक श्री कामता प्रसाद शरण जी ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार, जन्मोत्सव तथा उनकी बाल एवं अलौकिक लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया। कथा…
Read Moreकांसाबेल को मिली नई जीवनरक्षक सौगात! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एम्बुलेंस का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बंदरचुवां में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा जनहित में प्रदत्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में तैनात रहेगी और क्षेत्र के मरीजों को समय पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर…
Read Moreजशपुर स्पेशल लोक अदालत की बड़ी सफलता! 31.60 लाख रुपये से जुड़े 29 चेक बाउंस मामलों का हुआ आपसी समझौते से निराकरण
धारा 138 एन.आई.एक्ट से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन आपसी समझौते से 31.60 लाख रुपये से अधिक राशि के मामलों का हुआ समाधान जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट) की धारा 138 के अंतर्गत चेक अनादरण (चेक बाउंस) से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु आज स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित…
Read Moreजशपुर में MY Bharat की अनूठी पहल, नशा मुक्ति केंद्र में ELP के जरिए युवाओं ने जाना नशे का सच
मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा नशा मुक्ति केंद्र में ईएलपी का सफल आयोजन जशपुर : मेरा युवा भारत (MY Bharat) जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समाज कल्याण विभाग के समन्वय तथा ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, जशपुरनगर में 13 जुलाई से 17 जुलाई तक एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति केंद्र में उपचाररत व्यक्तियों से संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को जाना। उन्होंने समझा कि किन परिस्थितियों और कारणों से लोग नशे की ओर आकर्षित होते…
Read Moreजशपुर के 7 मेधावी विद्यार्थियों का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया सम्मान, विज्ञान में नवाचार की राह पर बढ़ने का दिया संदेश
कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को किया सम्मानित। विज्ञान भारती के प्रांतीय महासचिव डॉ वारा प्रसाद कोला भी रहे उपस्थित। जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को विद्यार्थी विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप रायपुर में शिरकत किए 07 विद्यार्थियों को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थी विज्ञान और गणित विषय में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के…
Read Moreजशपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी, जिले में अब तक 2672.9 मिमी वर्षा; मनोरा सबसे आगे, सन्ना ने बनाया नया रिकॉर्ड
जशपुर जिले में 18 जुलाई को 103.8 मिमी औसत वर्षा, सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में 24.1 मिमी दर्ज जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 18 जुलाई 2026 तक 2672.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 3636.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 103.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 280.8 मिमी, मनोरा में…
Read Moreबारिश बन सकती है किसानों के लिए मुसीबत! जशपुर कृषि विभाग की चेतावनी, ये 7 काम नहीं किए तो हो सकता है भारी नुकसान
जशपुर में बारिश से फसल बचाने किसान भाइयों को कृषि विभाग की सलाह जारी जशपुर : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए 7 सूत्रीय सलाह जारी की है। विशेषज्ञों की मुख्य सलाह: 1. पानी निकासी: खेत में पानी 6-8 घंटे से ज्यादा न रुके। तुरंत नाली बनाएं। जलभराव से जड़ सड़न व फफूंद रोग बढ़ते हैं। बीमारी पर Mancozeb, Copper Oxychloride, Carbendazim दवा का उपयोग करें। 2. पौधों को सहारा: बांस/रस्सी से स्टेकिंग करें। पौधे व फल जमीन न छुएं, इससे बारिश की छींटों से रोग कम फैलता है। 3.…
Read Moreवाहन मालिकों के लिए खुशखबरी! जशपुर में 6 नए PUC सेंटर को मिली मंजूरी, पेट्रोल पंपों को मिलेगी प्राथमिकता
जशपुर : परिवहन मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में अधिकाधिक प्रदूषण जांच पीयूसी केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ के द्वारा जशपुर जिले में कुल 10 प्रदूषण जांच केन्द्र खोले जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में जिले में वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए 04 केन्द्र स्थापित हैं। आमजनों की सुविधा के लिए जिले के ऑयल रिटेल आउटलेट्स यानी पेट्रोल पम्प, वाहन विक्रेताओं, परिवहन सुविधा केन्द्रों एवं इच्छुक व्यक्तियों को प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिवहन मुख्यालय के…
Read More