जशपुर में रिकार्डतोड़ बारिश! एक महीने में 5071.9 मिमी वर्षा, औसत से 50% अधिक – कुनकुरी सबसे आगे

जशपुर, 15 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5071.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 जुलाई तक की स्थिति में 3228.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 205.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 540.7 मिमी, मनोरा में 642.2 मिमी, कुनकुरी में 722.3 मिमी, दुलदुला में 353.5 मिमी, फरसाबहार में 442.0 मिमी, बगीचा में 500.2 मिमी, कांसाबेल में 530.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 : जशपुर जिले में 9 सरकारी और 2 निजी अस्पतालों को किया गया शामिल, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को राहत

सड़क दुर्घटना का प्रत्येक पीड़ित योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक के नकदी रहित उपचार का होगा हकदार जिला प्रशासन के आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इसका लाभ मिले जशपुर, 14 जुलाई 2025/ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 के अंतर्गत जिले में शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से…

Read More

जशपुर : मनोरा में बैंक लिंकेज से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया अवसर, 23 दीदियों को 21 लाख और 36 समूहों को मिला 1.35 करोड़ का लोन

जशपुर, 14 जुलाई 2025/ मुद्रा लोन एवं बैंक क्रेडिट मेला का आयोजन आज जनपद पंचायत मनोरा के सभाकक्ष में किया गया। इस बैंक मेले में मुद्रा योजना के तहत 23 दीदियों का कुल 21 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही बैंक लिंकेज फ्रेश प्रकरण के तहत 20 समूहों को का एक करोड़ 3 लाख 5 हजार रूपए एवं रिनिवल 16 समूहों को 31 लाख 50 हजार रुपए का स्वीकृति बैकों के द्वारा किया गया । बैंक लिंकेज के तहत कुल 36 समूहों का 01 करोड़ 35…

Read More

जनता की आवाज़ बनी प्राथमिकता : जशपुर कलेक्टर ने खुद सुनीं समस्याएं, और सुनिश्चित किया कि हर शिकायत को मिले न्याय

जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निपटारे की सूचना समय पर प्राप्त हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का…

Read More

मानसून मेहरबान : जशपुर जिले में 14 जुलाई तक रिकॉर्ड 4866.4 मिमी बारिश, पिछले एक दशक का टूटा रेकॉर्ड

जशपुर, 14 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4866.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 14 जुलाई तक की स्थिति में 3177.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 113.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 527.5 मिमी, मनोरा में 629.6 मिमी, कुनकुरी में 666.3 मिमी, दुलदुला में 326.5 मिमी, फरसाबहार में 430.0 मिमी, बगीचा में 485.0 मिमी, कांसाबेल में 502.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

प्राकृतिक आपदा में पति को खोने वाली भिन्सारी बाई को मिला सहारा, जशपुर कलेक्टर ने 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी

जशपुर, 14 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम कारादरी निवासी रामजीत राम का नाले के पानी में डुबने से 20 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी भिन्सारी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के समन्वय का संदेश : जशपुर कलेक्टर ने मुक्ति धाम निरीक्षण के दौरान दिया जन-संवेदना से जुड़ा संदेश

परिसर में कचरा एकत्र करने के लिए डस्ट बिन रखने व छोटा डिवाइडर को बंद करने के निर्देश जशपुर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के मुक्ति धाम में बन रहे प्रतीक्षालय भवन और अन्य निर्माण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिसर की नियमित साथ सफाई करने के लिए कहा है। उन्होंने मुक्ति धाम में डस्ट बिन रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुक्ति धाम के प्रवेश द्वार को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

जशपुर पुलिस का मानवीय चेहरा: एक वर्ष से बिछड़ी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती को इलाज कराकर परिजनों से मिलवाया

युवती राजपुर जिला बलरामपुर क्षेत्र की जशपुर, 14 जुलाई 2025 : SSP शशिमोहन सिंह जशपुर को दिनांक 11.07.2025 को सूचना प्राप्त हुई की चौकी दोकडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेवडा को जाने वाले जगल रास्ता में सड़क के किनारे एक विक्षिप्त महिला उम्र करीब 30 वर्ष अत्याधिक पीड़ा से ग्रसित है तथा उठने-बैठने व चलने में असक्षम है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP श्री शशिमोहन सिंह  के द्वारा चौकी प्रभारी डोकडा उप निरीक्षक अशोक यादव को निर्देशित किया कि उक्त कमजोर महिला को तत्काल अस्पताल ले जाकर उसके परिजनों का पतासाजी…

Read More

1100 से अधिक गौवंश छुड़वाने वाली ऑपरेशन शंखनाद का बड़ा असर! एक साल से फरार मनसूर खान को जशपुर पुलिस ने दबोचा

पिछले साल अगस्त माह में चलाए गए वृहद “ऑपरेशन शंखनाद” के दौरान मौका पाकर भाग गया था यह आरोपी साइटांगरटोली से, आरोपी के विरूद्ध थाना लोदाम में अप.क्र. 42/2024 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध, आरोपी के साथियों के कब्जे से पिछले साल अगस्त 2024 में साईंटांगरटोली में 32 गौ-वंश एवं 09 पीकअप वाहन, 04 कार एवं 05 मोटर सायकल को जप्त किया गया था, प्रकरण के अन्य सहआरोपी फरार हैं, उनकी…

Read More

जशपुर में बन रहे अटल परिसर का निरीक्षण कर भड़के कलेक्टर, कार्य एजेंसी को दी सख्त चेतावनी, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण का आदेश

जशपुर 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को जिला संग्रहालय परिसर के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की । उन्होंने कार्य एजेंसी को कड़ी हिदायत देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर नगरीय निकाय और नगर  पंचायत…

Read More