जशपुर, 29 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत जिला एवं जनपद स्तर के विभिन्न पदों पर 21 जुलाई 2025 को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया था जिसमें उपस्थित अभ्यर्थीयों की कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार उपरांत चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। जिसकी सूची जिला पंचायत के सूचना पटल पर प्रकाशित किया गया है एवं जशपुर जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है।
Read MoreCategory: जशपुर
विकास की रफ्तार तेज: जशपुर में अब बनेंगी 12 नई सड़कें, करोड़ों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को मिला जनता का आभार
जशपुर, 29 जुलाई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के 12 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और आवागमन सुगम बनेगा। जिले के 12 मार्ग के निर्माण के लिए 41 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम…
Read Moreआशा समूह की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में चला रहीं पौष्टिक भोजन की रसोई
जशपुर 29 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में बिहान योजना अंतर्गत गठित आशा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि संगठन, समर्पण और सहयोग से किस प्रकार आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। आज ये महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में अस्पताल रसोई संचालन का दायित्व कुशलता से निभा रही हैं और इसके माध्यम से न केवल मरीजों को पौष्टिक और समय पर भोजन मिल रहा है, बल्कि समूह की सदस्याएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। समूह…
Read Moreजिला जशपुर में ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग के बाद पहला प्रशिक्षण सेशन, सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित
जशपुर ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग पश्चात् समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 05 अगस्त को वीडियो कांफ्रेसिंग में जुड़ने हेतु लिंक एवं आईडी जारी जशपुर, 29 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा ई-ऑफिस ऑनबोर्डिंग पश्चात् जिला कार्यालय जशपुर के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 05 अगस्त 2025 को प्रातः 11.00 बजे से 1.00 बजे तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलेवार वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़ने हेतु भी निर्देशित किया गया…
Read Moreजशपुर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश: सामान्य औसत से 2143.9 मिमी अधिक वर्षा, कुनकुरी में सर्वाधिक वर्षा दर्ज
जशपुर, 29 जुलाई 2025: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7018.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 जुलाई तक की स्थिति में 4874.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 18.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 757.0 मिमी, मनोरा में 894.3 मिमी, कुनकुरी में 999.1 मिमी, दुलदुला में 422.8 मिमी, फरसाबहार में 585.1 मिमी, बगीचा में 727.1 मिमी, कांसाबेल में 684.9 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुर में जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
जशपुर, 28 जुलाई 2025/ जिला कार्यालय में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जनदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों को सुनकर उनसे जुड़ी समस्याओं को जाना एवं प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें राजस्व संबंधी मामले, जाति प्रमाणपत्र निर्माण, आय प्रमाण पत्र निर्माण, भूमि विवाद, राशनकार्ड…
Read Moreजशपुर : जिला जनसंपर्क कार्यालय के राजकुमार हुए पदोन्नत, सहायक संचालक श्रीमती सिदार एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने दी बधाई
जशपुर, 28 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय के राजकुमार पैंकरा को भृत्य के पद से पदोन्नत करते हुए सहायक ग्रेड-03 के पद पर कार्यालय जिला जनसंपर्क सरगुजा में पदस्थ किया गया है। पदोन्नति कर्मचारी श्री राजकुमार को जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के सहायक संचालक श्रीमती नूतन सिदार एवं कार्यालय के कर्मचारियों ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना की है। इसके साथ ही विगत दिवस 25…
Read Moreसचिन तेंदुलकर फाउंडेशन एवं माण देशी फाउंडेशन की तरफ से 5 दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा- खिलाड़ियों को तराशने प्रशिक्षकों की भूमिका अहम
जशपुर, 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट स्थित मंत्रणा कक्ष में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन, माण देशी फाउंडेशन म्हसवड एवं जिला परियोजना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।यह कार्यशाला जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 100 खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है, जो 01 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खेल की तकनीकी बारीकियों, शारीरिक फिटनेस,…
Read Moreनवसंकल्प शिक्षण संस्थानः पीएससी, व्यापम एवं एसएससी जीडी बैच में प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा 30 जुलाई को
ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक जशपुर, 28 जुलाई 2025/ नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में नए पीएससी, व्यापम एवं एसएससी जीडी बैच के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया जाएगा। नवसंकल्प संस्थान द्वारा नए बैच में छात्र-छात्राओ को पीएससी, व्यापम एवं एसएससी जीडी की तैयारी करायी जाएगी। इनमें जिला के निवासी 50 छात्रों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हॉस्टल सुविधा एवं भोजन सहित प्रदान किया जाएगा। 50 छात्रों में 25 छात्र 25 छात्राओं होगें। अन्य छात्रों को डे स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिया जाएगा।…
Read Moreजशपुर के कन्या महाविद्यालय में छात्रों को बांटी गई ‘जनमन’ पत्रिका, शासन की योजनाओं की मिली जानकारी
शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका का कन्या महाविद्यालय के छात्रों को किया गया वितरण जशपुर, 28 जुलाई 2025/ राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय जशपुर के छात्रों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन, सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। कन्या महाविद्यालय की छात्रा कु.अल्पना भगत, मंगला बेक, विनीता यादव, लक्ष्मी तिर्की एवं ओजकुमारी नाग ने कहा कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभप्रद है। पत्रिका में ग्रामीणों, किसानों, सहित युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन द्वारा…
Read More