जशपुर, 15 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम झारमुण्डा, निवासी अमृत साय का सांप के काटने से 08 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता नन्दकिशोर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के युवाओं के लिए मौका! 9 शासकीय आईटीआई में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 23 जुलाई तक भरें फॉर्म!
जशपुर, 15 जुलाई 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पत्थलगांव, तपकरा, कुनकुरी, बगीचा, कांसाबेल, आरा, दुलदुला, मनोरा एवं कस्तुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 एवं 2025-27 में दाखिले के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात्रि 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। शा.औ.प्रशि. संस्था पत्थलगांव के नोडल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन केवल बेवसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए इन समस्त शा. जौद्योगिक…
Read Moreआईटीआई आरा एडमिशन 2025: तीसरे चरण के लिए शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन, देर न करें!
जशपुर, 15 जुलाई 2025/ संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए तृतीय चरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 23 जुलाई तक किया जा सकता है। औ.प्रशि. संस्था आरा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई रात 11ः59 बजे तक आवेदन कर सकते है। आवेदन केवल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये औ.प्र.संस्था आरा के सूचनापटल का अवलोकन किया जा सकता है। अधिक जानकारी या मदद…
Read Moreविश्व जनसंख्या दिवस पर जशपुर में विधिक जागरूकता की अलख, स्कूली छात्रों व आमजन को मिला अधिकारों का ज्ञान
स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन जशपुर, 15 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के माह जुलाई 2025 में 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला एवं तालुका स्तर के अधिकार मित्रों -पैरालीगल वॉलीण्टियर्स द्वारा जनसमुदाय तक विधिक जागरूकता के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के प्रयोजनार्थ जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं क्षेत्रों में विधिक जागरूकता…
Read Moreजशपुर में हाथियों की यादों को मिलेगा कैनवास पर स्थान! विश्व हाथी दिवस पर चित्र और शब्दों से होगा संरक्षण का संदेश
विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता हाथियों के संरक्षण, उनके व्यवहार, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका तथा हाथी मानव संघर्ष की रोकथाम जैसे विषयों पर आधारित चित्रकला एवं लेख करना होगा प्रस्तुत प्रतिभागी चित्र एवं लेख को 05 अगस्त तक वनमण्डल कार्यालय के स्टेनो कक्ष में कर सकेगें जमा जशपुर, 15 जुलाई 2025/ वन विभाग द्वारा विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष्य में हाथियों के संरक्षण एवं मानव हाथी द्वंन्द को कम करने हेतु चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा…
Read Moreजशपुर में रिकार्डतोड़ बारिश! एक महीने में 5071.9 मिमी वर्षा, औसत से 50% अधिक – कुनकुरी सबसे आगे
जशपुर, 15 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5071.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 15 जुलाई तक की स्थिति में 3228.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 205.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 540.7 मिमी, मनोरा में 642.2 मिमी, कुनकुरी में 722.3 मिमी, दुलदुला में 353.5 मिमी, फरसाबहार में 442.0 मिमी, बगीचा में 500.2 मिमी, कांसाबेल में 530.5 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreनगदी रहित उपचार स्कीम 2025 : जशपुर जिले में 9 सरकारी और 2 निजी अस्पतालों को किया गया शामिल, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को राहत
सड़क दुर्घटना का प्रत्येक पीड़ित योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपये तक के नकदी रहित उपचार का होगा हकदार जिला प्रशासन के आमजन से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर इसका लाभ मिले जशपुर, 14 जुलाई 2025/ सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नगदी रहित उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु नगदी रहित उपचार स्कीम 2025 के अंतर्गत जिले में शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों की सूची जारी कर दी गई है। राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से…
Read Moreजशपुर : मनोरा में बैंक लिंकेज से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया अवसर, 23 दीदियों को 21 लाख और 36 समूहों को मिला 1.35 करोड़ का लोन
जशपुर, 14 जुलाई 2025/ मुद्रा लोन एवं बैंक क्रेडिट मेला का आयोजन आज जनपद पंचायत मनोरा के सभाकक्ष में किया गया। इस बैंक मेले में मुद्रा योजना के तहत 23 दीदियों का कुल 21 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इसके साथ ही बैंक लिंकेज फ्रेश प्रकरण के तहत 20 समूहों को का एक करोड़ 3 लाख 5 हजार रूपए एवं रिनिवल 16 समूहों को 31 लाख 50 हजार रुपए का स्वीकृति बैकों के द्वारा किया गया । बैंक लिंकेज के तहत कुल 36 समूहों का 01 करोड़ 35…
Read Moreजनता की आवाज़ बनी प्राथमिकता : जशपुर कलेक्टर ने खुद सुनीं समस्याएं, और सुनिश्चित किया कि हर शिकायत को मिले न्याय
जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह निर्देश दिए कि हर आवेदनकर्ता को उनके प्रकरण के निपटारे की सूचना समय पर प्राप्त हो, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का…
Read Moreमानसून मेहरबान : जशपुर जिले में 14 जुलाई तक रिकॉर्ड 4866.4 मिमी बारिश, पिछले एक दशक का टूटा रेकॉर्ड
जशपुर, 14 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4866.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 14 जुलाई तक की स्थिति में 3177.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 113.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 527.5 मिमी, मनोरा में 629.6 मिमी, कुनकुरी में 666.3 मिमी, दुलदुला में 326.5 मिमी, फरसाबहार में 430.0 मिमी, बगीचा में 485.0 मिमी, कांसाबेल में 502.5 मिमी, पत्थलगांव में…
Read More