ऑपरेशन शंखनाद : गौवंश तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की दो अलग-अलग बड़ी कार्यवाही, 13 नग गौवंशों को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 07 आरोपी गिरफ्तार। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में जंगल के रास्ते पैदल हांककर ले जाए जा रहे 09 गौवंश बरामद, पहले एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आए तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार। थाना कुनकुरी क्षेत्र में पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 04 गौवंश बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में 200 युवाओं ने ली लोकतंत्र की मजबूती की शपथ, SIR और ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर जनप्रतिनिधियों से हुए तीखे सवाल… युवा संवाद में किन मुद्दों पर छिड़ी चर्चा?
200 युवा नागरिकों ने जशपुर में युवा संवाद के दौरान लोकतांत्रिक शपथ ली जशपुर : विकसित भारत युवा संवाद में श्रीमती रायमुनी भगत, विधायक, जशपुर ने 200 युवा नागरिकों के साथ सहभागिता की। मेरा युवा भारत, जशपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, दिनांक 3 नवंबर 2026 को शासकीय रा.भ.रा. एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में युवा संवाद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देने, सूचित सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को उजागर करने के लिए युवा नागरिकों और जनप्रतिनिधियों…
Read Moreजशपुर के राज्योत्सव में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ की थीम ने खींचा सबका ध्यान… विभागीय प्रदर्शन में किसने मारी बाजी? उद्यानिकी विभाग बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण, जशपुर में भव्यता के साथ मना राज्योत्सव ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर सजी सांस्कृतिक संध्या, लोककला और छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी मनमोहक झलक विभागीय स्टॉलों में योजनाओं का प्रदर्शन, उद्यानिकी विभाग प्रथम स्थान पर, मुख्य अतिथि ने किया अवलोकन जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में राज्योत्सव समारोह भव्यता, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपराओं और…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 26 साल में कितना बदला जशपुर? राज्योत्सव के मंच से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खोले विकास के कई बड़े पन्ने, मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज से लेकर रेल और सड़क कनेक्टिविटी तक का बताया रोडमैप!
26 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के क्षेत्र में तय किया लंबा सफर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में तेजी से हो रहा विकास : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर रणजीता स्टेडियम में भव्य आयोजन, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया राज्योत्सव सशक्त नारी, युवा उड़ान थीम में महिला आत्मनिर्भरता और युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों को किया गया है रेखांकित जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के…
Read Moreकहीं मधुमक्खी का हमला तो कहीं तालाब और आसमानी बिजली का कहर! तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मृतकों के वारिसों के लिए शासन ने खोला सहायता का रास्ता, प्रत्येक को मिलेंगे 4 लाख रुपये!
दुर्घटनाओं में मृतकों के निकटतम वारिसों को मिलेगी आर्थिक सहायता, 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपये स्वीकृत जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्रावधानों के तहत दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर मृतकों के निकटतम वारिसों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए जशपुर जिले के 3 प्रकरणों में कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत प्रकरणों का विवरण इस प्रकार है- 1. लक्ष्मीदास वैष्णव…
Read Moreजशपुर के राज्योत्सव में सजे विकास के दर्जनों रंगीन मंच! एक ही परिसर में जुटे इतने विभाग कि हर स्टॉल पर खुल रही सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की नई तस्वीर, जानिए क्या-क्या है खास!
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों ने विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 2 नवम्बर को रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। राज्योत्सव में जिला पंचायत, कृषि, पशुपालन, वन, परिवहन, राजस्व, उद्यानिकी, रेशम, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, आयुष, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा, पर्यटन, जिला अंत्यावसायी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, छत्तीसगढ़ गृह…
Read Moreराज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल पर उमड़ा हजारों लोगों का हुजूम! एक ही जगह खुला सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का पूरा खजाना, जशपुर की इन उपलब्धियों ने खींचा सबका ध्यान!
जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल को मिल रहा जनसमर्थन, हजारों लोगों ने किया अवलोकन राज्योत्सव प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की मिल रही जानकारी जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जनसम्पर्क विभाग जिला जशपुर द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी फोटो, बैनर एवं पुस्तिकाओं के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही है। स्टॉल का अवलोकन करने के लिए बड़ी…
Read Moreजशपुर आंगनबाड़ी संघ की कमान अब दिलासो कुजूर के हाथों में, निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुनी गईं! पद संभालते ही दिया बड़ा संदेश—संघ के हितों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार!
श्रीमती कविता यादव के प्रांताध्यक्ष बनने के बाद जशपुर जिले को मिला नया नेतृत्व,दिलासो कुजूर निर्विरोध जिलाध्यक्ष जशपुर आंगनबाड़ी संघ को मिली नई कप्तान, दिलासो कुजूर के हाथों में जिले की कमान,श्रीमती कविता यादव के प्रांताध्यक्ष बनने के बाद जशपुर जिले को मिला नया नेतृत्व जशपुर : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, पंजी क्रमांक 409 की जिला प्रबंध कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक कंडोरा स्थित गोकुलधाम में प्रांताध्यक्ष श्रीमती कविता यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जिला नेतृत्व के चयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया…
Read Moreपटवारियों की हड़ताल से अटके किसानों और आम जनता के काम, अब प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख! 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार संभालने का फरमान, 5 पटवारी पहले ही निलंबित—नोटिस के बाद भी नहीं लौटे तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें!
पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश, संबंधित एसडीएम ने जारी किए शो कॉज नोटिस’ फसल क्षति सर्वेक्षण और जरूरी राजस्व कार्य प्रभावित, अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी’ अनुपस्थिति अवधि को ब्रेक इन सर्विस माना जावेगा जशपुर : सरगुजा संभाग में हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा ने संबंधित पटवारियों को तत्काल कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए…
Read Moreजशपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए खुलने जा रहा नौकरी का बड़ा मौका! SIS कंपनी लगाएगी छह जगह भर्ती कैंप, 10वीं पास से स्नातक तक कर सकेंगे आवेदन, 19 से 40 वर्ष के युवाओं को सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर बनने का अवसर—जानिए कब और कहां पहुंचे!
SIS कंपनी में सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जशपुर जिले में लगेगा कैंप मनोरा से पत्थलगांव तक छह स्थानों पर होगा भर्ती शिविर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर जशपुर : जशपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) कंपनी द्वारा सुरक्षा जवानों की भर्ती के लिए जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं GTO अधिकारी के पदों पर रोजगार…
Read More