संगठन चुनाव को लेकर भाजपा जशपुर जिला कार्यालय में हुआ कार्यशाला का आयोजन : सभी 20 मंडलों में संगठन पर्व में सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता और संगठन चुनाव में बूथ समितियों के चुनाव की मंडलवार की गई विस्तृत समीक्षा.

गांव, गरीब, मजदूर, किसानों को समर्पित रहा विंष्णुदेव सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल – निर्मल सिन्हा जशपुर : 3 दिसम्बर को जिला भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर, युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुरेश राम, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह एवं मुकेश शर्मा सहित…

Read More

भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी.नड्डा से मुलाकात कर दी उन्हें जन्मदिन की बधाई.

कुरूद विधानसभा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का किया अनुरोध. रायपुर : नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री,विधायक व भाजपा मुख्य प्रवक्ता श्री अजय चंद्राकर ने माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे. पी. नड्डा जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कुरूद विधानसभा के ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्माण कार्य को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनादेश दिवस का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को दिया पुनः धन्यवाद

हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे:विष्णु देव साय रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक और शानदार जीत के एक साल पूरे होने पर ‘जनादेश दिवस’ का आतिशी आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पार्टी की जीत की सालगिरह मनाई और अपने उत्साह व उल्लास को व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष…

Read More

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाई जाएगी: बृजमोहन रायपुर/नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है। सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।  जिसपर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने…

Read More

निकाय प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव का फैसला लोकतंत्र की जीत : श्रीवास्तव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद हेतु सीधे चुनाव के फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देकर कदम-कदम पर सियासी नौटंकियाँ करने वाली कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर यह करारा प्रहार है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अपना प्रतिनिधि चुनने के जनता के लोकतांत्रिक अधिकार छीनने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है। भ्रष्टाचार और एक खानदान की चापलूसी…

Read More

संगठन महापर्व : भाजपा की राजनांदगाँव जिला कार्यशाला हुई, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया मार्गदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर राजनांदगाँव में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी  6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25  दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता में कहा- विष्णुदेव सरकार में सभी व्यवस्था, अव्यवस्था में बदल चुकी है, भाजपा में बयान देने राजनीतिज्ञों की कमी वेतन भोगी बयान दे रहे

कांग्रेस पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया आज भी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है, मैं क्यों असंतुष्ट रहूंगा रायपुर/ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार में सभी व्यवस्था अव्यवस्था में बदल चुकी है। आयुष्मान कार्ड को ही देखिए, एक भी मरीज को इसका लाभ नहीं मिल रहा, सरकार ने एक साल से अस्पतालों का कोई भुगतान नहीं किया है। हमारी सरकार में कभी 24 घंटे में भुगतान हो जाता था। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल देख लीजिए, कोई बजट नहीं है, चाक और डस्टर…

Read More

प्रदेश भर में कांग्रेसजन आज जायेंगे धान खरीदी केन्द्रों में, किसानों की समस्याओं को सामने लाने धान खरीदी केन्द्र जा रहे – दीपक बैज

रायपुर/ धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की समस्याओं को उजागर करने तथा समस्याओं के निराकरण के लिये सरकार का ध्यान आकर्षित करने कांग्रेस आज धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलायेगी। कांग्रेस नेता प्रदेश की सोसायटियों में निरीक्षण करने जायेंगे, किसानों से चर्चा करेंगे। वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में फैली अव्यवस्था, बारदानों की कमी तथा टोकन के लिये सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों तथा मीलरों द्वारा धान का उठाव नहीं करने के कारण किसान परेशान…

Read More

भाजपा संगठन महामंत्री शिवप्रकाश बताये क्या जिन्हें निकाय एवं पंचायत चुनाव की टिकट मिलेगी उसे ही समाज का हितकारी, बाक़ी को अहितकारी माना जायेगा? – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/ भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के निकाय चुनाव में समाज के हितकारी को ही टिकट देने के वाले बयान पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने माना कि भाजपा में उपद्रवी,भ्रष्ट आचरण वाले और समाज के लिए विध्वंसक लोग अधिकांश संख्या में शामिल है। जिसके कारण ही उन्होंने कहा है कि निकाय चुनाव में उन्हीं लोग को टिकट दिया जाए जो समाज के लिए हितकारी हो। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने…

Read More

जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चयन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होता है तो महापौर में क्यों आपत्ति? – सुशील आनंद शुक्ला

चुनाव प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही रायपुर/02 दिसंबर 2024/ नगरी निकाय चुनावों में महापौरों और अध्यक्ष चुनाव को सीधे जनता से चुने जाने के भाजपा सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है तथा संविधान की व्यवस्था के खिलाफ रहा है। संविधान में देश के प्रधानमंत्री का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके सांसदों के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री का चुनाव भी अप्रत्यक्ष तरीके से होता है, मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है। भाजपा…

Read More