समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं।…
Read MoreCategory: राजनीति
पत्रकार वार्ता : देश की दशा और दिशा बदलने कांग्रेस पांच गारंटी लाई है -सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू. भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू. कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 रू. मजदूरी एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जायेगी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश की दशा और दिशा बदलने कांग्रेस पांच गारंटी लाई है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा,…
Read Moreकुछ लोगो के पार्टी छोड़ने से पार्टी की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस के पास ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज, भाजपा के पास निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं इसीलिये उधार के नेता खोज रही – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के भाजपा प्रवेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। कांग्रेस के प्रदेश में निष्ठावान 19 लाख से अधिक कार्यकर्ता है। 24000 बूथों पर पार्टी की बूथ कमेटिया तैनात है। कुछ अवसरवादी लोगो के पार्टी छोड़ने से पार्टी की मजबूती एवं पार्टी के चुनाव अभियान में कोई कमी नहीं आनी वाली। हर चुनाव में कुछ वैचारिक रूप से कमजोर तथा सत्ता लोलुप लोग…
Read Moreभाजपा सरकार ने किसानों के धान का 1600 करोड़ नहीं दिया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त भाजपा सरकार हजम कर गयी – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से धोखा कर रही। किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया। जिससे किसानों का 1600 करोड़ का नुकसान हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बजट का प्रावधान करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना…
Read Moreभाजपा की गारंटी चाइनीज माल की तरह झूठीः भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़, राजनांदगांव : कांग्रेस के राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए भाजपा को खूब घेरा। भूपेश ने छुईखदान में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का दावा करने वाली भाजपा की हर एक बात झूठी निकली। वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के 2लाख रुपए तक के कर्ज माफ होने की बात आपसे आकर कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है जबकि हमने शपथ ग्रहण के…
Read Moreबस्तर चुनाव के एक दिन पूर्व फिर से भाजपा में 700 से ज्यादा लोगो का प्रवेश, शिशुपाल शोरी सहित कांग्रेस के दिग्गज भाजपा में शामिल : कांग्रेस अब विलुप्त होने की कगार पर – विष्णु देव साय
कांग्रेस के जहाज को डूबने से कोई नही बचा सकता – अरुण साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चल रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं व विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर गुरुवार को काँकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित सैकड़ों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा प्रवेश किया। लोकसभा के लिए प्रथम चरण में होने जा रहे बस्तर लोकसभा में मतदान से ठीक एक दिन पहले बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका…
Read Moreअष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ गरियादोहर में शामिल हुई विधायक गोमती साय
समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : पत्थलगांव विधायक गोमती साय गुरुवार को श्री बजरंगबली मंदिर समिति गरियादोहर द्वारा आयोजित कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा भाजपा मंडल अंर्तगत गरियादोहर में अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ में शामिल होने पहुंची। श्रीमती साय ने कहा कि अष्टप्रहरी अखंडकीर्तन महायज्ञ पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में आयोजित किया जाता है। हम सनातन धर्म के अनुयायी है। प्रभु राम का नाम ही सुख शांति प्रदान करता है। प्रभु राम का संकीर्तन पूरे गांव व आस पास के सभी गांवों में सुख शांति प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा…
Read Moreलबरा, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को सबक सिखाना है, बिलासपुर में फिर से भाजपा का सांसद बनाना है – विष्णु देव साय
भारत जोड़ो यात्रा करने वाले अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बिलासपुर : कांग्रेसी लबरा और भ्रष्टाचारी हैं, जिसने अपने 5 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। इनको फिर से सबक सिखाना है। कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा की, लेकिन अपने घर को ही नहीं संभाल पा रहे हैं। रोज बड़े-बड़े कांग्रेस नेता के रिश्तेदार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दुर्ग में विजय बघेल के नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा प्रवेश किया।…
Read Moreजब तक प्रदेश में हमारी सरकार, नहीं बंद होगी महतारी वंदन योजना – विष्णु देव साय
कोरबा से भाजपा की अनुभवी प्रत्याशी सांसद बनने जा रही हैं आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा आदिवासियों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है समदर्शी न्यूज़, रायपुर/कोरबा : महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव के बाद ये योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि जब तक प्रदेश में हमारी सरकार रहेगी ये योजना कभी बंद नहीं होगी। योजना का निरंतर लाभ महिलाओं को मिलता रहेगा। कोरबा में एक जन सभा…
Read Moreमतांतरण रोकने के लिए सख्त कानून तैयार – विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मतांतरण रोकने के लिए हमारी सरकार कानून तैयार कर रही है। जिसे विधानसभा के अगले सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। एक अखबार को दिए अपने साक्षात्कार में श्री साय ने कहा कि कुछ ऐसी संस्थाएं प्रदेश में काम कर रही हैं, जो कि आदिवासियों को यह कहकर भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं हैं। वह मतांतरित हो जाते हैं और मुख्य धारा से कट जाते हैं। अगर कोई जबर्दस्ती या प्रलोभन देकर मतांतरण कराने की कोशिश करता…
Read More