“भाजपा सरकार से न रुपया संभल रहा, न अर्थव्यवस्था” — दीपक बैज का हमला, डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और महंगाई को बताया गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम

रायपुर : डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार गिरावट, मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था की हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि गलत आर्थिक नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण ही रुपया तेजी से कमजोर हो रहा है, यह सरकार हर मोर्चे पर असफल हो चुकी है अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया लगातार टूट रहा है, मोदी राज में रूपये के अवमूल्यन के मामले में एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा में शामिल हो गया है, लेकिन असहाय सरकार…

Read More

“छत्तीसगढ़ से उखाड़े गए नेता अब बिहार की राजनीति सिखा रहे!” भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का भूपेश बघेल पर तंज— बोले, अपनी पार्टी को संभाल नहीं पाए, अब नीतीश कुमार की रणनीति पर दे रहे ज्ञान

जिन्हें जनता ने खुद छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंका, वे अब दूसरे राज्यों की सफल रणनीतियों पर ज्ञान बाँट रहे हैं – संतोष पाण्डेय कांग्रेस की राजनीति में अब भूपेश बघेल भी  ‘पिटे हुए मोहरे’ मात्र रह गए हैं – संतोष पाण्डेय ​रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को हास्यास्पद और राजनीतिक दीवालिएपन का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिन्हें जनता ने खुद छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंका,…

Read More

भाजपा नेता को अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं? : पीएससी में बॉयलर निरीक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाकर राज्यपाल से जांच की मांग पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का तंज— “यह साफ संकेत है कि भर्ती घोटाला सरकार के संरक्षण में हुआ”

रायपुर : भाजपा नेता को अपने सरकार पर भरोसा नहीपीएससी में हुई बॉयलर निरीक्षक भर्ती की गड़बड़ी की शिकायत राज्यपाल से करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा नेता ने पीएससी में बॉयलर कि भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाकर राज्यपाल से जांच की मांग की इससे स्पष्ट है पीएससी में गड़बड़ी सरकार के संरक्षण में हुआ। भाजपा नेता को अपने सरकार पर भरोसा नही है।  भाजपा सरकार ने पीएससी में रिटायर्ड आईएएस रीता शांडिल्य को पहले कार्यकारी अध्यक्ष…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप: “भाजपा राज में छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है” — नकली होलोग्राम, मिलावटी शराब और अंतरराज्यीय तस्करी पर सरकार की मिलीभगत का लगाया आरोप

रायपुर : राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। पूरे प्रदेश में शराब तस्करी करके अवैध शराब बेची जा रही है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली…

Read More

एक दिन में दो गैंगरेप से मचा सियासी भूचाल! : बालोद और केशकाल की वारदात पर वंदना राजपूत का भाजपा सरकार पर तीखा हमला— “बेटियां घर और गांव में भी सुरक्षित नहीं, यह सरकार के माथे पर कलंक”

रायपुर : प्रदेश में एक दिन के अंदर दो-दो गैंगरेप की घटनाये चिंता का विषय है। यह घटना सरकार के माथे पर कलंक है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, महिलाये असुरक्षित हो गयी है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुराचार के बाद पीड़िता का वीडियो बनाकर प्रचारित करने का दुस्साहस आरोपियो ने किया। इसी प्रकार केशकाल में भी एक 19 वर्षिय युवती के साथ गैंगरेप की घटना हो गयी। इस युवती के घर…

Read More

“सरकार रेत माफिया के आगे सरेंडर मोड में” : कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का हमला– अवैध उत्खनन से 19 नदियों पर संकट, अंतरराज्यीय तस्करी का भी दावा

रायपुर : नदियों में अवैध रेत और खनिज उत्खनन पर हाईकोर्ट की तल्खी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार के संरक्षण में ही रेत का अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में पनपा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही गुंडागर्दी के दम पर नदियों को खाली कराने का खुला खेल चल रहा है। असंतुलित दोहन से पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया है, महानदी, अपरा, सबरी नदी सहित छत्तीसगढ़ की 19 नदियों की धाराएं प्रभावित…

Read More

राज्यसभा चुनाव: लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री साय सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन

रायपुर : राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में पहुंचकर पार्टी के महान नेताओं की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। प्रदेश कार्यालय के स्मृति मंदिर में श्रीमती वर्मा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश…

Read More

संसद की गरिमा की रक्षा का बड़ा दायित्व: बृजमोहन अग्रवाल बने विशेषाधिकार समिति के सदस्य, संसदीय अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका

विशेषाधिकार समिति के सदस्य बने बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय गरिमा की रक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका रायपुर/ नई दिल्ली : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण विशेषाधिकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संसदीय मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता तथा जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता का प्रमाण है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में समिति संसद की…

Read More

झेरिया धोबी समाज के वार्षिक अधिवेशन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल, संगठन की एकता और सेवा भावना की सराहना

पुस्तैनी व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप देने का आह्वान, युवाओं से लॉन्ड्री उद्योग को ब्रांड बनाकर आगे बढ़ाने की अपील स्व-सहायता समूह और सहकारी मॉडल से आत्मनिर्भर बने समाज, डिजिटल और तकनीकी नवाचार अपनाने पर जोर समाज भवन व विकास कार्यों हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा, शिक्षा और सामाजिक सहयोग को बताया प्राथमिकता रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जनप्रिय नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ग्राम धुसेरा में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज, अभनपुर बेलर परिक्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों,…

Read More

महासमुंद में बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों का पुनर्वास, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत : नक्सलियों का बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीजन पूर्णतः हुआ समाप्त

रायपुर : बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन के 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति पर विश्वास जताते हुए आज महासमुंद जिले में हथियारों सहित पुनर्वास का मार्ग अपनाया। यह “पूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा सीमा के निकट महासमुंद में हुआ। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुर्नवास का मार्ग चुनने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी का स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि इस पुनर्वास के साथ ओडिशा राज्य कमेटी का पश्चिमी सब जोन (बरगढ़ – बलांगीर – महासमुंद डिवीजन) पूर्णतः समाप्त हो गया…

Read More