रायपुर : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि ये चुनाव नहीं केवल खानापूर्ति है, पहले नाम तय कर लिये गए, उसके बाद नामांकन से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता का चयन किया गया, भाजपा की नींव रखने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ही भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए तय मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, भाजपा में पहली बार ऐसा हुआ है कि आडवाणी और जोशी मतदाता सूची में ही शामिल नहीं हैं, ये…
Read MoreCategory: राजनीति
एसआईआर में करेक्शन और नाम जुड़वाने के लिए बूथों के चक्कर काट रहे मतदाता, 19 लाख लोगों तक बीएलओ नहीं पहुँचे — समय सीमा बढ़ाए चुनाव आयोग : सुरेंद्र वर्मा
रायपुर : एसआईआर प्रक्रिया में दावा आपत्ति को लेकर हो रही असुविधा को दूर करने और तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 22 जनवरी तक ही दावा आपत्ति लिए जाने हैं, छत्तीसगढ़ में एस आई आर प्रक्रिया के दौरान 27 लाख मतदाताओं के नाम काटने के बाद स्थित है कि अब तक केवल 1 लाख 82 हजार दावा आपत्ति के आवेदन ही जमा हुए हैं, जिन 19 लाख 13 हजार मतदाता तक बीएलओ…
Read Moreडीईओ कार्यालय आगजनी की न्यायिक जांच हो, सरकार विभागीय जांच से सच दबा रही — भ्रष्टाचार छिपाने की साजिश की आशंका : सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : डीईओ ऑफिस में हुई आगजनी की न्यायिक जांच की जानी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार विभागीय जांच करवा कर मामले की लीपापोती करना चाह रही है। इस आगजनी में बताया जा रहा अनेको महत्वपूर्ण फाइलें जली है। मिड्डे मिल, प्राइवेट स्कूलों को अनुदान, मदरसों को अनुदान, विभागीय पदोन्नति एवं अनेक निर्माण कार्यो, जैसे विषयों की फाईले जली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सरकार में…
Read Moreभूपेश सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही, कदम-कदम पर महिलाओं का आत्मसम्मान रौंदा गया — कांग्रेस को अपराधों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : डॉ. किरण बघेल
भूपेश सरकार में कदम-कदम पर महिलाओं का आत्मसम्मान रौंदा गया – डॉ. किरण बघेल रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा है कि राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करके कांग्रेस अब अपराधों को लेकर सियासी पाखण्ड का प्रदर्शन कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह द्वारा प्रदेश में अपराधों को लेकर आयोजित पत्र-वार्ता पर पलटवार करते हुए उन्होंने प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे अधिकांश…
Read Moreमनरेगा खत्म करने की साजिश के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, बेमेतरा में पीपरभाठा से मोईनभाठा तक पदयात्रा में शामिल हुए दीपक बैज
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बेमेतरा में निकली पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए मनरेगा बचाओ यात्रा में रायपुर : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बेमेतरा के ग्राम-पीपरभाठा से मोईनभाठा तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके पहले राजधानी के रायपुर में तथा राजनांदगांव एवं बस्तर में मनरेगा बचाओ पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरो का रोजगार छीनना चाहती है। मनरेगा बंद करने से…
Read Moreकेवाईसी के बहाने 32 लाख राशन कार्ड रद्द, दो माह से लाखों गरीब परिवार राशन से वंचित — सरकार जनविरोधी फैसलों पर उतारू : सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : सरकार दो माह से 32 लाख उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का जनविरोधी कदम है, सरकार नहीं चाहती कि सभी को राशन देना पड़े, इसलिए केवायसी का बहाना कर राशन वितरण रोक दिया गया है। सरकार बनने के बाद सभी राशन कार्ड नए सिरे से बनाए गए थे उनमें मुख्यमंत्री अपनी फोटो छपवाए थे, जब डेढ़ साल पहले राशन कार्ड बनाए गए, बनाते समय भी आधार कार्ड लिया गया था फिर उनको…
Read Moreधान खरीदी कम करने के लिए सरकार ने खुद सिस्टम को किया ध्वस्त, टोकन बंद कर किसानों को मंडी से दूर किया जा रहा है : दीपक बैज
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है ताकि खरीदी कम हो , इस खरीफ सीजन के धान खरीदी को पूरा होने में अब एक पखवाड़ा से भी कम समय शेष बचा है, यही वो समय है जब बड़े किसानों का धान मंडी में आता है, ऐसे समय में ऑनलाइन टोकन बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। यह सरकार धान की खरीदी को दुर्भावना पूर्वक नियंत्रित करने के लिए बहुत ही अव्यावहारिक…
Read Moreमहिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कड़ा रुख, मप्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुँचा प्रतिनिधिमंडल
भाजपा महिला मोर्चा ने मप्र के विधायक पर एफआईआर दर्ज करने सौंपा ज्ञापन रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, शताब्दी पांडे व महिला मोर्चा की पूरी टीम आज मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर एसपी ऑफिस कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा महिला नेत्रियों ने ज्ञापन में कहा है कि अजा-अजजा एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए अश्लील टिप्पणी कर…
Read Moreटीएमसी शासन में लोकतंत्र का दम घुटा: वोटर लिस्ट सुधार पर धमकियों से टूटा ईमानदार बीएलओ, अशोक दास की मौत के लिए तृणमूल जिम्मेदार – संतोष पांडेय
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं हैं- संतोष पांडेय पश्चिम बंगाल टीएमसी शासनकाल में भय, दबाव और राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला बना दी गई है – संतोष पांडेय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प. बंगाल के 150-जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 110 के बूथ लेवल ऑफिसर अशोक दास की मौत के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी के इस अलोकतांत्रिक आचरण की कड़ी निन्दा की है। श्री पाण्डेय ने कहा…
Read Moreमनरेगा बचाओ संग्राम: भर्रेगांव से सुरगी तक कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों ग्रामीण
मजदूरों की ताकत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली केंद्र सरकार – दीपक बैज रायपुर : कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शनिवार को राजनांदगांव ब्लाक के ग्राम भर्रेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस जन आंदोलन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने की। भर्रेगांव से शुरू हुई यह पदयात्रा मोखला, आरला, बुची भरदा, कोटराभाटा होते हुए लगभग सात किलोमीटर का सफर तय कर सुरगी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत कर जन आंदोलन में शामिल होते चले ।…
Read More