भाजपा नेताओं ने आदिवासियों पर प्राण घातक हमला किया उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है उसे राजनीतिक बताकर वापस लेना पीड़ितों के साथ अन्याय – दीपक बैज रायपुर : बालोद जिला में भाजपा नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को राजनीतिक बताकर वापस लिए जाने को पीड़ितों के साथ अन्याय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को राजनीतिक बताकर वापस ले रही है, ये पीड़ित आदिवासी वर्ग के साथ अन्याय है। प्रकरण वापस होने की खबर के बाद…
Read MoreCategory: राजनीति
रायपुर संभाग युवा संवाद में गूंजा विकसित भारत का विज़न : केंद्रीय बजट 2026-27 युवाओं के सपनों को साकार करने वाला दस्तावेज — गुरु खुशवंत साहेब
रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न : विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट – गुरु खुशवंत साहेब रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं को लेकर प्रदेश के युवाओं से लगातार संवाद कार्यक्रम कर जागरूक कर रहा है। रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम बुधवार को रावतपुरा सरकार युनिवर्सिटी धनेली रायपुर में संपन्न हुआ। युवा संवाद को ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले केंद्रीय बजट को लेकर युवाओं…
Read Moreकांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं, केवल कोसना और झूठ फैलाना ही बचा है — पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संतोष पाण्डेय का तीखा हमला
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित था। उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। आज पूरा देश उनकी स्मृति में उन्हें नमन कर रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय: पंडितजी द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
Read Moreबस्तर पण्डुम एवं ओलंपिक जैसे आयोजन से बस्तर को वैश्विक पहचान मिली है – किरण देव
बस्तर के गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है – किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर संभाग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में आज विकास की बयार चल रही है। बस्तर अंचल की सोच अब तेजी से बदल रही है। बस्तर अंचल की कलाकृति, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सरल जीवन, प्राकृतिक सौंदर्यता आज दुनिया में सबसे ज्यादा…
Read More7.5 लाख किसानों का 7130 करोड़ का धान नहीं खरीदा, 23 लाख टन उपज गोदाम के बाहर सड़ी — भाजपा सरकार पर दीपक बैज का गंभीर आरोप
रायपुर : भाजपा सरकार के कारण प्रदेश के लाखो किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 7.5 लाख से अधिक किसानों का 7130 करोड़ रू. का लगभग 23 लाख टन धान नहीं खरीदा। सरकार ने 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से उनका धान नहीं खरीदा। साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल की परेशानियों तथा रकबा सरेंडर के कारण 5 लाख से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाये। सरकार ने पहले दिन से ही कम से…
Read Moreयुवाओं को न नौकरी, न बेरोजगारी भत्ता; संघ समर्थित मीसा बंदियों पर करोड़ों लुटा रही भाजपा सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर का तीखा हमला
रायपुर : मीसाबंदियों को पेंशन देने के निर्णय पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार सरकारी खजाने को संघ समर्थित मीसा बंदियों पर लुटा रही है। प्रदेश के युवाओं को न रोजगार दे पा रही है न बेरोजगारी भत्ता दे रही है। मीसाबंदी राजनीतिक रूप से सरकार का विरोध कर रहे थे। उन्हें पेंशन देने की क्या आवश्यकता?क्या जनता की गाढ़ी कमाई भाजपा के समर्थित लोगों पर खर्च करने के लिये है? एक ओर सरकार कर्ज पर कर्ज ले…
Read Moreभाजपा शासन में महिला सुरक्षा पर सवाल : बिलासपुर में दुष्कर्म आरोपी भाजपा पार्षद पति खुलेआम घूम रहा, पुलिस पर संरक्षण का आरोप – वंदना राजपूत
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विष्णु देव के शासन में सरकार के नाक के नीचे भाजपा के नेता महिला की अस्मिता तार-तार कर रहे है और शासन में बैठे लोग खामोशी से देख रहे है। बिलासपुर में बीजेपी पार्षद पति पर दुष्कर्म का आरोप लगता है लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है। पुलिस प्रशासन को अपराधी को पकड़ने का अपना मूल काम छोड़कर सरकार के दबाव में आ करके रसूखदारों को बचाने में…
Read Moreस्वस्थ नागरिक, सुरक्षित समाज’ का संकल्प है केंद्रीय बजट : शताब्दी पाण्डेय
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे ‘मानवीय विकास का नया अध्याय’ बताया है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट केवल आर्थिक आँकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन की गारंटी देता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य को केवल ‘इलाज’ की व्यवस्था से बाहर निकालकर एक सशक्त…
Read Moreनक्सलवाद खात्मे को लेकर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अलग अलग तारीख बता रहे है कौन सही? – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सलवाद खात्मे की तिथि 31 दिसम्बर 2026 बताये जाने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा नक्सलवाद खात्मे को लेकर क्या केंद्रीय गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री के बीच मतभेद है? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद खात्मे की डेड लाईन 31 मार्च 2026 बताते है, वही गृहमंत्री के साथ बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए कहते है, 31 दिसम्बर 2026 तक नक्सलवाद खत्म होगा। आखिर क्या चल रहा है? इन दोनों प्रमुखों…
Read Moreएनपीके खाद और पोटाश की कीमतों में वृद्धि, किसानों के हितों पर कुठाराघात – सुरेंद्र वर्मा
यूरिया की बोरी में वजन और नाइट्रोजन की मात्रा में कटौती, सल्फर के अधिक मिलावट से होगा नुकसान रायपुर : एनपीके खाद और पोटाश की कीमतों में वृद्धि को किसानों के साथ अन्याय बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ सरकार विगत दो वर्षों से धान के एमएसपी में वृद्धि का लाभ किसानों को नहीं दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर खाद की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। एनपीके की कीमत 1,720 रुपए प्रति बोरी से बढ़ाकर 1,900…
Read More