परिचय के मोहताज नहीं है सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण की जनता भारी मतों से जिताएगी – सीएम साय सुनील सोनी के नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 21 अक्टूबर/ 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया था, भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया था। इसलिए पांच ही साल में छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे उखाड़ के फेंक दिया। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले आज जेल में हैं और…
Read MoreCategory: राजनीति
नामांकन रैली की प्रचण्ड भीड़ ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह : कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा, भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय
भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है – किरण सिंहदेव नामांकन रैली की भीड़ को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं – अरुण साव जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है – बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ 10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है – सुनील सोनी रायपुर, 25 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव…
Read Moreभाजपा के सदस्यता अभियान ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़े, 26 से 28 अक्टूबर तक भाजपा का सर्वस्पर्शी सर्वाधिक सदस्यता अभियान : किरण देव
ये दिवाली सदस्यता वाली,दिल से ,जुड़े दल से जुड़े कमल से :किरण देव रायपुर, 25 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा ने केवल 46 दिनों में 50 लाख से ज्यादा सदस्य बनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रचा है। भाजपा के सर्वस्पर्शी, सर्वाधिक सदस्यता अभियान के तहत अब 26, 27, 28 अक्टूबर को महिलाओं, थर्ड जेंडर, पुजारियों एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। श्री देव शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता के…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल की पत्रकार वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- बृजमोहन दक्षिण की जनता के हितैषी होते तो विधायक पद से इस्तीफ़ा नहीं देते
बृजमोहन ने दक्षिण की जनता को धोखा दिया जनता उपचुनाव में बदला लेगी आकाश शर्मा सक्रिय युवा, सुनील सोनी निष्क्रिय सांसद जनता बदलाव को तैयार रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल दक्षिण विधानसभा की जनता के हितैषी होते तो वह विधायक पद से इस्तीफा नहीं देते। बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण की जनता के साथ विश्वासघात किया है, जनमत का अपमान किया है। जनता उपचुनाव में सुनील…
Read Moreबलरामपुर कोतवाली में हुई युवक की मौत के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार, इस्तीफा दे – दीपक बैज
भाजपा सरकार में एक माह में पुलिस अभिरक्षा में दूसरी मौत, थाने में भी लोग सुरक्षित नहीं रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बलरामपुर कोतवाली में हुई युवक की मौत के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में भी लोग अब सुरक्षित नहीं है। एक माह के भीतर पुलिस अभिरक्षा में दो लोगों की मौत हो गई। लोहारीडीह के प्रशांत साहू की थाने में पीट पीट कर हत्या कर दी जाती है अब बलरामपुर…
Read Moreरायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : आकाश शर्मा के नामांकन रैली में हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता हुये शामिल
भाजपा ने निष्क्रिय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया – दीपक बैज आकाश युवा और जुझारू है – डॉ. चरणदास महंत आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ का बेटा है – भूपेश बघेल दक्षिण विधानसभा में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बाहरी नहीं है – आकाश शर्मा रायपुर,24 अक्टूबर 2024/ दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिये नामांकन रैली कांग्रेस भवन गांधी मैदान से हजारो के भीड़ के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में हजारो की संख्या में युवा, महिलाये, बुर्जुग शामिल हुये। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा…
Read Moreभाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में – बृजमोहन अग्रवाल
भाजपा ने 10 महीने में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जनता के हित में काम किया, उसका लाभ उपचुनाव में मिलेगा : शिवरतन रायपुर, 24 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी
रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता – विष्णु देव साय रायपुर, 24 अक्टूबर/ कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की। विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के…
Read Moreभाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुहूर्त नामांकन दाखिल किया : विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे-सुनील सोनी
रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, खेमराज बैध, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती, बृजेश पांडे, जेपी चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन ने कहा कि…
Read Moreदक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में ली बैठक रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रमुखों द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधानसभा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक, शक्तिकेंद्रों के संयोजक सहसंयोजक अपेक्षित थे। साथ ही इसी प्रकार जिला एवं मंडलों के भी सभी पदाधिकारी अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने…
Read More