कोर्ट के फैसले से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की कार्यवाही विद्वेषपूर्ण थी, निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया गया रायपुर/09 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि लोहारीडीह मामले में है 23 लोगों को कोर्ट से मिली राहत से सरकार के द्वारा की गई दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई उजागर हुई है। कबीरधाम जिला कोर्ट ने अग्निकांड और हत्या के मामले में 23 आरोपियों को चार प्रकारों से मुक्त किया है। पीड़ितों के परिजनों का शुरू से ही यह दावा था कि लोहारीडीह मामले में…
Read MoreCategory: राजनीति
विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र की हत्या, भाजपा सरकार तानाशाही में उतर गई – धनंजय सिंह ठाकुर
विधायक गुलाब कमरों किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की मांग कर रहे रायपुर/09 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने विधायक गुलाब कमरों को हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की हैं। भाजपा की सरकार तानाशाही में उतर गई है, पुलिस के दम पर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विधायक गुलाब कमरो वादानुसार किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की मांग को लेकर आयोजित धरना में शामिल होने…
Read Moreधान बेचने में किसानों की परेशानियों को लेकर कांग्रेस का ब्लॉकों में धरना, राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जायेगा – दीपक बैज
रायपुर/09 दिसंबर 2024। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही परेशानियों तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश के सभी ब्लॉकों में 10 दिसंबर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। धरने के बाद स्थानीय सक्षम अधिकारी को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा राज्यपाल से अनुरोध किया जायेगा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की परेशानियों को दूर करने तथा हर किसान का पूरा धान खरीदने का निर्देश सरकार को देंवे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों…
Read Moreभूपेश के चेहरे पर निरंतर चौथी हार पर कांग्रेसी खुद ही निशाना साध रहे अपने नेतृत्व पर : प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में मचे घमासान पर कटाक्ष कर कहा – जब आगाज ऐसा है तो फिर अंजाम क्या होगा?
अब केवल कार्यकर्ता ही नहीं, कांग्रेस के नेता भी खुलकर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे अम्बिकापुर में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए आहूत कांग्रेस की बैठक में हुई तू-तू मैं-मैं और कार्यकर्ताओं ने जमकर सुनाई खरी-खोटी, उठाए गंभीर सवाल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति पर अब खुलकर सामने विरोध व्यक्त कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनावी मैदान में लगातार चौथी हार पर कांग्रेसी खुद ही अपने…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू का अमित जोगी के पोस्ट पर तीखा हमला, कहा : छत्तीसगढ़ में प्रलोभन आदि के रास्ते जबरिया धर्मांतरण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
जोगी का प्रलाप साम्प्रदायिक मानसिकता का शर्मनाक उदाहरण है : अमित साहू रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने ईसाई प्रचारकों के कार्यक्रम रद्द होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के लिए जोगी कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित जोगी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर पोस्ट करके जोगी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार को साम्प्रदायिक बताने पर श्री साहू ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यह प्रलाप जोगी कांग्रेस की साम्प्रदायिक…
Read Moreकांग्रेस में फेरबदल की बातें हार का ठीकरा फोड़ने के लिए मत्था तलाशे जाने की कवायद भर है – केदारनाथ गुप्ता
जिस कांग्रेस में एक खानदान की चरण-वंदना ही कुलजमा राजनीतिक पूंजी मानी जाती रही है, वहाँ ‘संगठन’ की बातें बेमानी लगती हैं – केदारनाथ गुप्ता रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और अब रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में अपनी राजनीतिक हैसियत की दुर्गति करा चुकी कांग्रेस के नेता अब भी आत्मचिंतन करने के बजाय एक तरफ भाजपा और प्रदेश सरकार को लेकर ऊलजलूल बयानबाजी करके ‘खाली समय में’ कांग्रेसी नित-नई जुमलेबाजी करके हास्यास्पद प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हार…
Read Moreमोइली कमेटी छत्तीसगढ़ पहुंची तब कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की जिद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की थी आज उस कमेटी की रिपोर्ट कहां है और उस पर क्या कार्यवाही हुई? – शिवरतन शर्मा
कांग्रेस के लोग बँटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं- शिवरतन शर्मा भ्रम फैलाने के लिए ही कांग्रेस के लोग समितियों के धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं – शिवरतन शर्मा भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार पूरा धान खरीदेगी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है। श्री शर्मा ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की पत्रकारवार्ता : कहा-धान खरीदी की परेशानियों को लेकर 10 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरना, धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये
रायपुर/07 दिसंबर 2024। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान…
Read Moreसाय सरकार में धान खरीदी तेज रफ्तार से चल रही है, ‘तुहँर हाथ तुहँर टोकन’ एप के माध्यम से किसानों ने लगभग 45 हजार टोकन स्वयं काट लिए हैं – संदीप शर्मा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर औचक निरीक्षण को महज सियासी ड्रामेबाजी बताया है। श्री शर्मा ने कहा है कि इस कथित निरीक्षण के नाम पर प्रदेशभर में सुव्यवस्थित रीति से चल रही धान खरीदी की प्रक्रिया में खलल पैदा करना और धान खरीदी को लेकर झूठे तथ्यों के साथ प्रदेश के किसानों को गुमराह करके उन्हें उकसाना और फिर अव्यवस्था व अराजकता फैलाना ही कांग्रेस नेताओं का एजेंडा है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…
Read Moreकांग्रेस की लगातार हार पर भाजपा ने पूछा बड़ा सवाल : केदार कश्यप ने कहा एक के बाद एक कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन ?
कांग्रेस में पसरा सन्नाटा,जनता के साथ किए धोखे का मिल रहा फल:केदार कश्यप रायपुर। प्रदेश सरकार में वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर इस बात को लेकर तीखा तंज कसा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। श्री कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश के वन…
Read More