झारखंड जिताने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की मैराथन बैठकें

धरमलाल कौशिक,भूपेंद्र सव्वनी,रजनीश सिंह,विकास महतो संभाल रहे जमशेदपुर लोकसभा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : झारखंड राज्य के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी को विजय दिलाने छत्तीसगढ़ से बिल्हा के विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक जी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्षण तड्डू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष  सुधांशु वोझा के साथ परिचयात्मक बैठक कर चुनाव प्रचार हेतु कार्ययोजना बनाई। बैठक में छत्तीसगढ़ से बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश…

Read More

झारखंड के विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प : संजय श्रीवास्तव

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव समेत कई नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। संजय श्रीवास्तव ने आज प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें झारखंड में ठगबंधन की सरकार का पर्दाफाश करना है एवं झारखंड में सुशासन, आदिवासियों के विकास एवं अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति का उत्थान करने वाली भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने यह भी कहा कि “झारखंड के विकास के लिए…

Read More

उड़ीसा में इस बार कमल खिलेगा : केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़, झारसुगुड़ा/रायपुर : उड़ीसा के झारसुगुड़ा में वनमंत्री केदार कश्यप एवं आदिवासी नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी जिला चुनाव कार्यालय में जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और संकल्पपत्र के एक एक बिंदु को हमे जन जन और घर घर तक पहुंचाना है, साथ ही केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यों को हर सभा सम्मेलन में आम जनों तक पहुंचाना…

Read More

गरीबों को चावल नहीं दे पा रही है भाजपा की सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को चावल नहीं दे पा रही है। गरीबों के चावल में डंडी मार रही है। पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य की दुकानों में चावल नहीं पहुंचने के कारण एपीएल और बीपीएल वाले दोनों चावल के लिए भटक रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय एपीएल हितग्राहियों के लिए प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों को 50 क्विंटल चावल दिया जाता था जिसे कटौती करके 15 क्विंटल कर दिया गया है। वहीं बीपीएल कार्डधारी…

Read More

महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं मिली – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : महतारी वंदन में 75 प्रतिशत महिलाओं को तीसरी किश्त की राशि अभी तक नहीं मिली है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिये मुख्यमंत्री तीसरी किश्त की राशि के संबंध में घोषणा किया था लेकिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है। सरकार बतायें महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कितने महिलाओं के खाते में डाला गया? भाजपा सरकार ने पहली और दूसरी किश्त देने के बाद महिलाओं को तीसरी किश्त नहीं दे…

Read More

बीजापुर के पीडिया में हुई नक्सल मुठभेड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाए सवाल, कहा – नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने नारायणपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ तथा बीजापुर में बम विस्फोट में बच्चों की मौत पर भी सवाल खड़ा किया। अहाता आबंटन में भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया, इसके साथ ही दावा किया कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना तय है। नारायणपुर कांग्रेस नेता की हत्या की निंदा, हत्या के लिये भाजपा सरकार दोषी नारायणपुर जिले में…

Read More

विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को  बधाई, मुख्यमंत्री निवास में रखा गया मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने साझा किया किस्सा, बिजली की समस्या आने पर वो कैसे हुए थे क्रोधित और सभी को सस्पेंड करने तक की कही थी बात समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया विभाग को विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। श्री साय ने कहा विधानसभा चुनावो में विपरीत परिस्थितियों में भी मीडिया विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा और लोकसभा चुनावो में भी सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके…

Read More

पानी की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद दल ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, 50 लाख के डस्टबीन कहां गायब ? – मीनल चौबे

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा पार्षद दल ने आज महापौर एजाज़ ढेबर से मुलाकात कर शहर में पानी की समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए नगर निगम की क्या तैयारी है के संबंध में जानकारी चाही। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारी महापौर को गुमराह करते है और परिणामस्वरूप टैक्सपेयी जनता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। और वे अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित रहते है.अधिकारियों का दावा है कि अमृत मिशन का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। जबकि वास्तविकता…

Read More

3 महीने बाद भी किसानों को फसल खराब होने का मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को फसल खराब होने पर मुआवजा 30 दिन के भीतर मिलेगा – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बे-मौसम बारिश से फसल खराब होने से प्रभावित किसानों को 3 महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिलना दुर्भाग्यजनक है। इन्हीं समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कांग्रेस ने किसानों को गारंटी दी है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर बे मौसम फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा की राशि 30 दिन के भीतर देना अनिवार्य किया जाएगा। जनवरी माह में हुई बारिश के चलते दुर्ग धमधा, बालोद गुंडरदेही, गुरुर सहित…

Read More

ओडिशावासियों से बृजमोहन ने कहा-उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा को जिताए

ओडिशा के काटाबांजी में किया भाजपा का प्रचार, अग्रवाल सभा की लो बैठक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के शिक्षा संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में भाजपा के पक्ष में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न समाजों की बैठक लेकर ओडिशा के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान कर रहे है। इसी क्रम में आज ओडिशा के कांटाबांजी में उन्होंने अग्रवाल सभा ट्रस्ट की बैठक ली और समस्त व्यापारी समुदाय से प्रदेश के हित में लोकसभा क्षेत्र में सांसद…

Read More