कांग्रेस के प्रयासो से 12 जाति समूह आदिवासी वर्ग में शामिल, 15 सालों तक आदिवासियो का शोषण करने वाले भाजपाई श्रेय लेने की होड में, रमन ने मुख्यमंत्री रहते प्रयास नहीं किया था – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार के प्रयासो और विधिसम्मत की गयी अनुशंसा से ही 12 जाति समूहों के लोगो को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस आशय का पत्र भी 11 फरवरी 2021 को लिखा था। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुये भी इन जाति समूहों को अनु.जनजाति में शामिल करने के लिये आंदोलन किया था। स्वंय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष रहते हुये सौरा समाज सहित…

Read More

पत्रकार वार्ता : वायदा खिलाफी रमन का इतिहास भूपेश सरकार ने 36 में 34 वायदे पूरा किया, कांग्रेस ने जारी किया जन घोषणा पत्र के पूरे वायदों का ब्योरा, कांग्रेस भेजेगी रमन सिंह को अपने वायदों और भाजपा के 3 बार के संकल्प पत्र की कॉपी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 15 सालों तक झूठ फरेब की सरकार चलाने वाले वायदा खिलाफी करने वाले डॉ. रमन सिंह एक बार फिर से झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा नहीं किया सिर्फ 19 वायदे पूरे किये है। जबकि कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में कुल 36 वायदे किये थे जिसमें से हमने 34 वायदे पूरा कर दिया है। हम रमन सिंह को अपने घोषणा पत्र…

Read More

5 वर्षीय बच्ची के गैंगरेप मामले में बोले डॉक्टर रमन, घटना अमानवीयता की पराकाष्ठा, आरोपियों का अब तक न पकड़े जाना कांग्रेस की बड़ी असफलता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बस्तर संभाग के सुकमा जिला के एर्राबोर थाने के अंतर्गत एक शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि इस घटना के मद्देनजर पहले तो पीड़ित बच्ची के परिजनों को छात्रावास से भगा दिया गया, उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ। यह अमानवीयता की हद है। डॉ. सिंह ने कहा कि पीड़ित बच्ची व उसके माता…

Read More

नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आए, कांग्रेसी सरकार संविदा कर्मचारियों को नोटिस देने लगी – दीपक म्हस्के

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने प्रदेश सरकार पर संविदा, अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित ना करने पर कहा कि नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस अब नोटिस देने लगी है। श्री म्हस्के ने एस्मा लागू कर हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को अन्यायपूर्ण बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री म्हस्के ने कहा कि सरकार ने इन कर्मचारियों में फूट डालने के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की है, जबकि सरकार अच्छी तरह जानती है कि हजारों हड़ताली…

Read More

प्रदेश में पुलिस प्रशासन की लाठी केवल बेगुनाहों पर चलती है – शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन की लाठी केवल बेगुनाहों के ऊपर चलती है। जिस तरह से  महासमुंद जिले के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम झिटकी की घटना जिसमें एक गरीब परिवार को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी बनाने को लेकर नाबालिग छात्रा एवं उनके परिवार ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोमाखान तहसीलदार द्वारा प्रशासन महासमुंद के आदेश निर्देशों का गलत तरीके से पद का दुरुपयोग…

Read More

जनजाति समुदायों के विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर पर भाजपा की प्रेस वार्ता

भाजपा ने निर्णय से छत्तीसगढ़ के 10 लाख आदिवासियों की जिंदगी पूरी तरह बदल जायेगी : अरुण साव भाजपा का निर्णय आदिवासी समाज को 1, 2 दिन नही बल्कि पीढ़ियों तक लाभ देगा : डॉ रमन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने 12 जनजाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार व लाभ प्रदान करने के लिए कानून बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से महज़ लिपिकीय त्रुटि के कारण पिछले 70 वर्ष…

Read More

सुकमा में 5 वर्षीय आदिवासी बच्ची से रेप का मामला, एर्राबोर पहुंचा भाजपा जांच दल : जांच दल ने कहा छात्रावास के हाल बेहाल, न कैमरा, न आदिवासी महिला अधीक्षिका, न अब तक कोई गिरफ्तारी, कांग्रेस के अंधेरगर्दी नही चलेगी – रंजना साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुकमा जिले के एर्राबोर थाना अंतर्गत एक आवासीय कन्या विद्यालय में हुए सामुहिक दुष्कर्म मामले की जांच करने पहुंची भाजपा की पांच सदस्यीय जांच समिति को छात्रावास में शासन प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों व आदिवासियों के आक्रोश के चलते जांच समिति को छात्रावास में जाने की अनुमति दी गई। बाद में समिति की संयोजक व विधायक रंजना साहू ने मीडिया से चर्चा के दौरान सभी अपराधियों, छात्रावास अधीक्षिका व सह अधीक्षिका पर एफआईआर दर्ज करने की मांग…

Read More

युवाओं का 15 हजार करोड़ खाने वाले, पीएससी घोटाला कर युवाओं का भविष्य चौपट करने वाले, शिक्षा में छत्तीसगढ़ को 34 वें स्थान पर लाने वाले अब युवाओं से मिल रहे है – अमित साहू

नए मतदाताओं से मुख्यमंत्री की भेंट पर बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू कांग्रेस ने जितना छल युवाओं से किया मुख्यमंत्री युवाओं को बताए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू ने बुधवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि प्रथम बार के युवा मतदाताओं से संवाद करने के बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के मन की पीड़ा और आक्रोश को महसूस करें। श्री साहू ने कहा कि अपने पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने…

Read More

मणिपुर पर हंगामा और सुकमा पर रहस्यमय चुप्पी यही है कांग्रेस का दोहरा चरित्र, शासकीय छात्रावास की पहली कक्षा की छात्रा से सामूहिक अनाचार पर भूपेश बघेल चुप क्यों?, सकमा के पीड़ित से मिलने कब आएंगे राहुल और प्रियंका – बृजमोहन अग्रवाल

सरकार इस जगन्य अपराध को छुपाने में लगी थी कहां है आदिवासी हितों के दुहाई देने वाले कांग्रेस के मंत्री और विधायक कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एर्राबोर सुकमा में अबोध छात्रा के साथ आवासीय छात्रावास में हुए अनाचार की  घटना को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर पर हल्ला मचाने वाले मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेताओं की एर्राबोर सुकमा के घटना मे चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि शासन…

Read More

संविदाकर्मचारियों पर “एस्मा” भूपेश बघेल का तुगलकी फरमान, कांग्रेस का कर्मचारी विरोधी चेहरा बेनकाब, धोखा व कांग्रेस एक दूसरे के पूरक – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर भूपेश बघेल का एस्मा लगाने का निर्णय इस सरकार के ताबूद में आखिरी कील हैं। सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि धोखा और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक हैं, चुनाव में वोट लेने के लिए कर्मचारियों को धोखा दिया, वोट लेने के लिए कर्मचारियों के लिए चांद तारे तोड़ लेने की बात कही और सरकार बनते ही कर्मचारियों को धोखा दिया। श्री अग्रवाल…

Read More