धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी – केदार कश्यप

वनवासी का समाज जीवन सनातन संस्कृति व हिंदू जीवन दर्शन का आधार स्तंभ, धरती आबा बिरसा मुंडा जैसे पूर्वजों ने संस्कृति का संरक्षण किया। जगदलपुर/ प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय बहुल क्षेत्र वाला प्रदेश है। इसलिए इस क्षेत्र में इस समागम का आयोजन सर्वथा प्रासंगिक है। केदार ने…

Read More

जनजातीय समाज के उत्थान में भगवान श्री बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय, उनके संघर्ष की गाथा और आदर्श आज भी है प्रासंगिक – किरण सिंह देव

जावंगा ऑडिटोरियम में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस दंतेवाडा/रायपुर। गीदम स्थित जावंगा के ऑडिटोरियम में आज जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान में भगवान बिरसा मुंडा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और संघर्ष की गाथा आज भी प्रेरणादायक है। उनकी 150वी जयंती को आज पूरा देश मना रहा है। जनजातीय समाज की विरासत सदैव…

Read More

प्रदेश में अपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल, भाजपा सरकार डिजिटल अपराधियों को रोकने में भी असफल – धनंजय सिंह ठाकुर

प्रदेश में अपराधों के कारण आम आदमी का जान-माल असुरक्षित रायपुर/15 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के साथ डिजिटल अपराध से भय का माहौल है। आम जनता, घर, बाहर, बाजार, स्कूल, ऑफिस में असुरक्षित महसूस कर ही रही है अब अपराधी डिजिटल माध्यम से भी  अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राजधानी में चार दिन के भीतर तीन बड़े डिजिटल अपराध हुए हैं। पंडरी, देवेन्द्र नगर,…

Read More

फिर से ट्रेनों को रद्द किये जाने का कांग्रेस विरोध करती है, लगातार ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता के ऊपर अत्याचार – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/15 नवंबर 2024। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 49 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया जाना जनता के ऊपर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बार-बार ट्रेनों को रद्द किये जाने का कांग्रेस विरोध करती है। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रद्द करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में भी पहले 16 एक्सप्रेस, 5 लोकल एवं फिर 24 ट्रेनों को एक बार फिर से रद्द कर दिया गया है। रेलवे का…

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल जांच, इलाज और दवा के लिए भटक रहे मरीज़, रिएजेंट तक नहीं खरीद पा रही है सरकार, आम जनता बे-मौत मरने मजबूर – सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/15 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ में बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। डायलिसिस, कीमोथेरेपी, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी मशीनें बंद पड़ी हैं। टेस्ट किट बिना उपयोग के एक्सपायरी हो रहे हैं। टीकाकरण कार्यक्रम तक बाधित है, टीके सप्लाई के दौरान टेंपरेचर मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते बिलासपुर और अंबिकापुर में शिशुओं की मौतें हुई। शुगर,…

Read More

शराब की काली कमाई के मोह में भाजपा सरकार रेस्टोरेंट, ढाबों में शराब बिकवायेगी, भाजपा बताये छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी? – दीपक बैज

भाजपा सरकार शराब की काली कमाई में डूबी है सरकारी दफ्तर में कामकाज की मॉनिटरिंग का कोई एप नहीं है लेकिन शराब की ब्रांड के लिये सरकार ने एप बना लिया है रायपुर,15 नवंबर 2024/ भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के रेस्टोरेंट और ढाबों में शराब परोसे जाने के निर्णय का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार शराब के ब्रांड की उपलब्धता के लिये एप बनाई है। सरकारी दफ्तर में काम काज की मानिटरिंग का कोई एप नहीं है लेकिन शराब…

Read More

भाजपा सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता को लेकर संगठन ने की विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा

जिला एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता लक्ष्य पूरा करने पर किया जाएगा पुरस्कृत रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अभी तक की रिकॉर्ड सदस्यता करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन स्वरूप अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान समारोह जिला एवं प्रदेश स्तर पर नवंबर महीने के अंत में आयोजित किया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने बताया कि 100 से अधिक सदस्य बनाने वालों को जिला स्तर पर  सदस्यता शतक वीर…

Read More

मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय

रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस उप मुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रत्याशी सुनील सोनी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक एवं भाजपा प्रदेश पदाधकारी हुए शामिल जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग के दोनों तरफ भारी संख्या में जनता-जनार्दन ने उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपना अगाध समर्थन व विश्वास व्यक्त किया जनता से आशीर्वाद लेने निकली जन आशीर्वाद यात्रा में जनता के ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो…

Read More

पत्रकार वार्ता में शिवरतन शर्मा के साथ मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला,  कहा : भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं, भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है

मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से…

Read More

दक्षिण चुनाव अभियान के दौरान जनता का रुझान साफ दिखा, जनता बदलाव के लिए मतदान को आतुर है – दीपक बैज

रायपुर, 11 नवम्बर 2024/ दक्षिण उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज दक्षिण विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है पूरे चुनाव अभियान को कांग्रेस पार्टी ने सकारात्मकता के साथ किया। कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा, हमारे सभी बडे़ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता के साथ चुनाव अभियान में जुटे हुए है। एक ओर जहां कांग्रेस की एकजुटता दिख रही है, वही भाजपा का बिखराव भी…

Read More