रायपुर : बार-बार बदले जा रहे आबकारी नीति और नए-नए शराब दुकान खोलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ साय सरकार लगातार नई शराब दुकानें खोल रही है, दूसरी तरफ इस सरकार में पुलिस ही ड्रग्स की तस्करी कर रही है। इस सरकार की नियत और जमीनी हकीकत बिल्कुल साफ है, मुनाफाखोरी के लालच में छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनाया जा रहा है। सत्ता के संरक्षण में नकली शराब, अवैध शराब, गुणवत्ताहीन शराब के साथ ही सूखे…
Read MoreCategory: राजनीति
मोदी की गारंटी फेल! किसानों को एकमुश्त 3100 नहीं, दो किस्तों में भुगतान—भाजपा सरकार ने धान उत्पादकों के साथ किया खुला धोखा: धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : किसानों को धान की कीमत 3100 रु प्रति क्विंटल एकमुश्त देने की गारंटी को झूठा करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को मोदी की गारंटी थी कि धान बेचते ही 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से धान बेचते ही पंचायत भवन में नगद भुगतान किया जायेगा, जो बीते दो साल में पूरा नही हुआ है। किसानों के लिए मोदी गारंटी झूठा साबित हो गया। भाजपा अपने सबसे बड़े नेता की किसानों…
Read Moreतलवार-चाकू से आदिवासियों पर हमला, फिर आरोपियों को संरक्षण! बालोद मामले में केस वापसी पर भड़के दीपक बैज, बोले—भाजपा अपराधियों को दे रही ढाल
भाजपा नेताओं ने आदिवासियों पर प्राण घातक हमला किया उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है उसे राजनीतिक बताकर वापस लेना पीड़ितों के साथ अन्याय – दीपक बैज रायपुर : बालोद जिला में भाजपा नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को राजनीतिक बताकर वापस लिए जाने को पीड़ितों के साथ अन्याय करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नेताओं पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को राजनीतिक बताकर वापस ले रही है, ये पीड़ित आदिवासी वर्ग के साथ अन्याय है। प्रकरण वापस होने की खबर के बाद…
Read Moreरायपुर संभाग युवा संवाद में गूंजा विकसित भारत का विज़न : केंद्रीय बजट 2026-27 युवाओं के सपनों को साकार करने वाला दस्तावेज — गुरु खुशवंत साहेब
रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न : विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट – गुरु खुशवंत साहेब रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं को लेकर प्रदेश के युवाओं से लगातार संवाद कार्यक्रम कर जागरूक कर रहा है। रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम बुधवार को रावतपुरा सरकार युनिवर्सिटी धनेली रायपुर में संपन्न हुआ। युवा संवाद को ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले केंद्रीय बजट को लेकर युवाओं…
Read Moreकांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं, केवल कोसना और झूठ फैलाना ही बचा है — पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संतोष पाण्डेय का तीखा हमला
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित था। उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। आज पूरा देश उनकी स्मृति में उन्हें नमन कर रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय: पंडितजी द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
Read Moreबस्तर पण्डुम एवं ओलंपिक जैसे आयोजन से बस्तर को वैश्विक पहचान मिली है – किरण देव
बस्तर के गांव धुड़मारास ने देश और दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाई है – किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर संभाग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में आज विकास की बयार चल रही है। बस्तर अंचल की सोच अब तेजी से बदल रही है। बस्तर अंचल की कलाकृति, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सरल जीवन, प्राकृतिक सौंदर्यता आज दुनिया में सबसे ज्यादा…
Read More7.5 लाख किसानों का 7130 करोड़ का धान नहीं खरीदा, 23 लाख टन उपज गोदाम के बाहर सड़ी — भाजपा सरकार पर दीपक बैज का गंभीर आरोप
रायपुर : भाजपा सरकार के कारण प्रदेश के लाखो किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 7.5 लाख से अधिक किसानों का 7130 करोड़ रू. का लगभग 23 लाख टन धान नहीं खरीदा। सरकार ने 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से उनका धान नहीं खरीदा। साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल की परेशानियों तथा रकबा सरेंडर के कारण 5 लाख से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाये। सरकार ने पहले दिन से ही कम से…
Read Moreयुवाओं को न नौकरी, न बेरोजगारी भत्ता; संघ समर्थित मीसा बंदियों पर करोड़ों लुटा रही भाजपा सरकार – धनंजय सिंह ठाकुर का तीखा हमला
रायपुर : मीसाबंदियों को पेंशन देने के निर्णय पर सवाल उठाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार सरकारी खजाने को संघ समर्थित मीसा बंदियों पर लुटा रही है। प्रदेश के युवाओं को न रोजगार दे पा रही है न बेरोजगारी भत्ता दे रही है। मीसाबंदी राजनीतिक रूप से सरकार का विरोध कर रहे थे। उन्हें पेंशन देने की क्या आवश्यकता?क्या जनता की गाढ़ी कमाई भाजपा के समर्थित लोगों पर खर्च करने के लिये है? एक ओर सरकार कर्ज पर कर्ज ले…
Read Moreभाजपा शासन में महिला सुरक्षा पर सवाल : बिलासपुर में दुष्कर्म आरोपी भाजपा पार्षद पति खुलेआम घूम रहा, पुलिस पर संरक्षण का आरोप – वंदना राजपूत
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विष्णु देव के शासन में सरकार के नाक के नीचे भाजपा के नेता महिला की अस्मिता तार-तार कर रहे है और शासन में बैठे लोग खामोशी से देख रहे है। बिलासपुर में बीजेपी पार्षद पति पर दुष्कर्म का आरोप लगता है लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है। पुलिस प्रशासन को अपराधी को पकड़ने का अपना मूल काम छोड़कर सरकार के दबाव में आ करके रसूखदारों को बचाने में…
Read Moreस्वस्थ नागरिक, सुरक्षित समाज’ का संकल्प है केंद्रीय बजट : शताब्दी पाण्डेय
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे ‘मानवीय विकास का नया अध्याय’ बताया है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट केवल आर्थिक आँकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के लिए स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन की गारंटी देता है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य को केवल ‘इलाज’ की व्यवस्था से बाहर निकालकर एक सशक्त…
Read More