रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भंग कर ‘कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में एक “ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम” बताया है। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने सत्ता संभालते ही युवाओं से किया अपना वादा निभाया है। व्यापम की पुरानी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक सुधार…
Read MoreCategory: राजनीति
भारतीय खाद्य निगम (FCI) की आधुनिकीकरण के तहत छत्तीसगढ़ भारत के ‘राइस पावरहाउस’ के रूप में उभरा – बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर : भारतीय खाद्य निगम (FCI) में हो रहे तकनीक-संचालित बदलावों के साथ, छत्तीसगढ़ ने “भारत के धान के कटोरे” के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए नए आंकड़ों से धान की खरीद में ऐतिहासिक वृद्धि और एक बड़े लॉजिस्टिक बदलाव का खुलासा हुआ है, जिसका उद्देश्य राज्य की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को वैश्विक मानक बनाना है। मूल्य में 100% की वृद्धि: धान खरीद का स्वर्ण मानक छत्तीसगढ़ के किसानों की वित्तीय स्थिति में…
Read Moreलोकसभा में गूँजी किसानों की आवाज़ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से माँगा फसलों की खरीद और भंडारण का पूरा हिसाब
किसानों के हितों के लिए संसद में प्रखर हुए बृजमोहन अग्रवाल, FCI की खरीद व्यवस्था और भंडारण क्षमता पर मांगा जवाब धान खरीदी से लेकर भंडारण व्यवस्था तक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाए किसानों से जुड़े अहम सवाल नई दिल्ली/रायपुर : सांसद एवं भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों के हितों को लेकर प्रखरता से आवाज़ उठाई है। श्री अग्रवाल ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा विभिन्न राज्यों से की जाने वाली फसलों की…
Read Moreराष्ट्रपति के सम्मान पर सियासी तूफान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ममता बनर्जी को कड़ा पत्र, बोले— राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान देश, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान जरूरी: आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान देश कभी स्वीकार नहीं करेगा : मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को कड़ा पत्र लिखकर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल ही में हुए व्यवहार पर गहरी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि जनजातीय समाज से आने वाली देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया विभाग से संवाद, विकास योजनाओं के प्रचार और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह
प्रदेश के विकास और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक दौर में पहुंचे अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह मीडिया विभाग ने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन किया। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में भाजपा मीडिया विभाग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं और विशेष रूप से राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। श्री साय ने अपने प्रबोधन में मीडिया विभाग की भूमिका को रेखांकित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 विशेषांक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया। इस विशेषांक में केंद्रीय बजट के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को भी विस्तृत रूप से समाहित किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश…
Read Moreमहिलाओं के सशक्तीकरण, स्वावलंबन और आत्मसम्मान में एक क्रांतिकारी कदम : रंजना साहू
महतारी वंदन योजना के 25 वीं किस्त पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का माना आभार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए महतारी वंदन योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण…
Read Moreबघेल का ‘दलीय लोकतंत्र’ पर ज्ञान देना ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा : अखिलेश सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र पर दिए गए अनर्गल बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हास्यास्पद और दिवालिया सोच करार दिया है। श्री सोनी ने कहा कि जिस पार्टी का इतिहास ही तानाशाही और एक परिवार की गुलामी का रहा हो, उसके नेता को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि भाजपा वह संगठन है जहाँ एक चायवाले…
Read Moreटिकट के लिए सौदेबाजी ही कांग्रेस का असली ‘हाथ’ और असली चरित्र : केदार कश्यप
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा : हरियाणा में महिला कांग्रेस नेत्री के वायरल वीडियो ने कांग्रेस की ‘दुकान’ का काला सच उजागर किया ‘छत्तीसगढ़ हो या हरियाणा, कांग्रेस में जनसेवा नहीं, केवल ‘जेब सेवा’ के आधार पर बँटते हैं टिकट’ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने हरियाणा महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी और उनके पति के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृष्टिगत कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र पर तीखा हमला बोला है। श्री कश्यप ने कहा कि इस वीडियो ने एक…
Read Moreछत्तीसगढ़ से राज्यसभा में नई आवाज़ — लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध चुनी गईं, किरण देव, अरुण साव समेत भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बताया नारी शक्ति और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने पर सोमवार को प्रदेश भाजपा-परिवार में उत्साह दिखाई दिया। भाजपा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों ने इस मौके पर श्रीमती वर्मा को अपनी ओर से बधाई देकर उनके प्रति मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं का सम्मान : किरण देव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि श्रीमती वर्मा का चयन भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रधानमंत्री…
Read More