मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने निकाली जनसंपर्क पदयात्रा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में चंदखुरी से पुराने विधानसभा तक निकाली पदयात्रा मोदी सरकार ने भारत के मजदूरों के काम के अधिकार को छीन लिया – दीपक बैज रायपुर : मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा माता कौशल्या धाम चंदखुरी से पुराने विधानसभा तक निकाली गयी। पदयात्रा के आरंभ के पहले चंदखुरी में जनसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,…
Read MoreCategory: राजनीति
कांग्रेस किसानों की नहीं, अपराधियों की हितैषी बन चुकी है: धोखाधड़ी के आरोपी विधायक का समर्थन कर बघेल-महंत ने खोला असली चेहरा — नारायण चंदेल
कांग्रेस और भूपेश बघेल बताएँ, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है या अपराधी के साथ – नारायण चंदेल रायपुर/जांजगीर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि कांग्रेस का अपराधियों को बचाने का पुराना धंधा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया है। श्री चंदेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत धोखाधड़ी के आरोपी कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू का खुला समर्थन कर रहे हैं जिसको पीड़ित किसान के 42.78 लाख रुपए हड़पने…
Read Moreदावा-आपत्ति के बाद भी जमीन गाइडलाइन दर में सुधार नहीं करना तानाशाही: 10 से 850% बढ़ोतरी से गरीब, किसान-व्यापारी तबाह, सरकार जनता की आवाज अनसुनी कर रही—धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : जमीन गाइडलाइन दर में दावा आपत्ति के बाद भी कमी नहीं करने को तानाशाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे प्रदेश में बिना सर्वे, बिना चर्चा के जमीन गाइडलाइन के दरों में 10 प्रतिशत से 850 प्रतिशत की वृद्धि किया। जिसको कांग्रेस पार्टी सहित आम जनता, व्यापारियों ने विरोध किया। प्रदेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन से घबराई भाजपा की सरकार ने गाईड लाईन दर वृद्धि पर आम जनता को दावा आपत्ति 31 दिसंबर तक करने…
Read Moreएक जिला, दो तरह की पुलिसिंग का तुगलकी प्रयोग: रायपुर में आधी कमिश्नरी से बढ़ेगा सीमा विवाद, प्रशासनिक समन्वय टूटेगा—यह सुधार नहीं, गंभीर उलझन है: सुरेंद्र वर्मा
रायपुर : राजधानी रायपुर के आधे हिस्से में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू करने के निर्णय को तुगलकी फरमान करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि निकम्मी सरकार अपनी अक्षमता छुपाने के लिए अव्यावहारिक फैसले ले रही है, ये कैसी कमिश्नरी? एक ही जिले के भीतर शहरी और देहात को अलग करने से ये दिक्कतें आएंगी, प्रशासनिक समन्वय बड़ी चुनौती होगी, नया रायपुर अटल नगर, मंत्रालय, राजभवन, संचनालय, एयरपोर्ट, विधानसभा की सुरक्षा देहात एसपी का जिम्मा होगा ये क्षेत्र कमिश्नरी से बाहर होगा।…
Read Moreधान खरीदी में किसान विरोधी षड्यंत्र: ऑनलाइन टोकन बंद, प्रति एकड़ लिमिट घटाई, रकबा समर्पण का दबाव—भाजपा सरकार पर किसानों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप, दीपक बैज का बड़ा बयान
रायपुर : किसानों को ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था को फिर से बहाल करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में जानबूझ कर बाधित किया जा रहा है, इस खरीफ सीजन के धान खरीदी को पूरा होने में अब एक पखवाड़ा से भी कम समय शेष बचा है, यही वो समय है जब बड़े किसानों का धान मंडी में आता है, ऐसे समय में ऑनलाइन टोकन बंद करना किसानों के साथ अन्याय है। यह सरकार धान की खरीदी…
Read Moreस्वामी विवेकानंद जयंती पर रायपुर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’, हजारों युवाओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने का संकल्प
रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की गई। स्वदेशी संकल्प दौड़ सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ हुई जिसका समापन बूढ़ातालाब स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रदेश के पांचों संभागों में आहूत की गई। जिसमें प्रदेश भर से युवा हजारों की संख्या में शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद जी के विचार, दर्शन और जीवन आदर्श युवाओं को प्रेरित करते हैं – टंकराम वर्मा इस दौरान प्रदेश के…
Read Moreटोकन नहीं मिला तो कीटनाशक पीने को मजबूर किसान, महासमुंद से रायगढ़ तक आत्महत्या की कोशिशें: भाजपा सरकार की अकर्मण्यता से किसान बे-मौत मर रहे – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि टोकन की समस्या से किसान लगातार जूझ रहे हैं, जिले के कोरबी क्षेत्र के 40 वर्षीय किसान सुमेर सिंह गोड़ ने धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सुमेर सिंह ने लगभग 3 एकड़ 75 डिसमिल जमीन पर खेती की थी और 68 क्विंटल से अधिक धान बिक्री के लिए…
Read Moreभाजपा सरकार के संरक्षण में गरियाबंद से रायपुर तक अश्लील डांस का तांडव, सरकारी रेस्ट हाउस में भी नग्नता: छत्तीसगढ़ की संस्कृति नष्ट करने का षड्यंत्र – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर : गरियाबंद में और सूरजपुर के सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस के आयोजन के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा सरकार के संरक्षण में राजधानी रायपुर, गरियाबंद, सूरजपुर में अश्लील डांस का आयोजन हो रहा है ये बेहद शर्मनाक है। गरियाबंद में जिस प्रकार नग्नता का प्रदर्शन हुआ और उस कार्यक्रम में एसडीएम एवं पुलिसवालों की डांस करते वीडियो सामने…
Read Moreराजधानी रायपुर में 5 दिन में 4 हत्याएं, हर 3 घंटे में दुष्कर्म-लूट-चाकूबाजी: अपराधियों को कानून का डर नहीं, भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ बना क्राइम कैपिटल – सुरेंद्र वर्मा
भाजपा के कुशासन में अपराधियों में पुलिस और कानून का डर खत्म, बीच शहर में लाइट गोल कर हो रहा है गैंगवॉर रायपुर : राजधानी रायपुर की तेलीबांधा क्षेत्र में गैंगवार और चाकूबाजी में युवक की हत्या को भारतीय जनता पार्टी की सरकार का जंगलराज करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में राजधानी रायपुर क्राइम कैपिटल बन गया है। पिछले एक साल में रायपुर में 92 हत्या, 280 दुष्कर्म और 543 चाकूबाजी के अपराध दर्ज हुए हैं,…
Read Moreधान नहीं, सिस्टम सड़ चुका है: सड़े धान के नाम पर हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार कटघरे में – दीपक बैज
रायपुर : पिछले वर्ष के धान का निराकरण सरकार नहीं कर पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान संग्रहण केन्द्रों में पड़े-पड़े सड़ रहे है, भीग गया, चूहे खा रहे, दीमक लग कर खराब हो गया। प्रदेश के अनेको संग्रहण केन्द्रों में सड़े हुये धान का भंडारण दिख जायेगा। धान के खराब होने और सडने के नाम पर पूरे प्रदेश में सुनियोजित भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 25 लाख 93 हजार 880 क्विंटल धान की मिलिंग ही नहीं करवाई गई है, उक्त धान…
Read More