समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आये और भाजपा कार्यालय में बैठक करके वापस चले गये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सभाओं में भीड़ नहीं आ रही, शाह और नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं में लोग नहीं आ रहे इसलिये अब भाजपा के बड़े नेता बंद कमरों में मीटिंग कर रहे। सभा करने का साहस नहीं जुटा पा रहे। कांग्रेस की सभाओं में लाखों लोग इकट्ठा हो रहे है, इससे भी भाजपा…
Read MoreCategory: राजनीति
कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : गरीबों के लिए लड़ते हैं वह इतिहास बनाते हैं लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं वो खुद ही खत्म होते हैं – मल्लिकार्जुन खड़गे
हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के लिये काम कर रही है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूरो से लेकर तमाम वर्गो के हित साधने का काम कर रही है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए कहा मैं छत्तीसगढ़ में आया हूं और देख रहा हूं कि सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका बेनिफिट आपको मिल रहा है। एक बात मैं कहूंगा एक…
Read Moreखड़गे के कान में कब सुनाई देगी छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियों की चीख : राहुल, प्रियंका की आंखों पर पट्टी, कानों में रुई और मुंह पर ताला क्यों – नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ की दुष्कर्म पीड़ित बेटियों की चीख उन्हें क्यों सुनाई नही देतीं? खड़गे जी को तो एक परिवार के आदेश निर्देश के सिवाय कुछ सुनाई नहीं देता। हमारे सम्माननीय बुजुर्ग हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों, बहनों, बुजुर्ग महतारियों की चीखें सुनाई नहीं देतीं तो शायद उम्र का असर होगा। कम सुनाई पड़ता होगा। राहुल गांधी ने दुष्कर्म के एक मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा…
Read Moreकांग्रेस ने छीना छत्तीसगढ़ में सबका आरक्षण, भूपेश बतायें 5 साल में कांग्रेस की जेब में कितने पैसे डाले? – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा किसान सम्मेलन में लगाए गए आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने राज्यसभा में जो…
Read Moreमुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना कांग्रेस का एक और नया झूठ व छल : पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा – कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं और प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी भूपेश सरकार भरोसे का सम्मेलन कर रही है
श्रम विभाग में कानूनों के खुले तौर पर उल्लंघन और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित रखे जाने का आरोप लगाया पूर्व मंत्री पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर एक बार फिर सवालों के जरिए हमला बोला और उन सवालों का जवाब मांगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जा रही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन योजना को कांग्रेस का एक और नया झूठ व छल बताया है। श्री पांडेय…
Read Moreब्राह्मण पारा को 3.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, क्षेत्रवासियों का होगा विकास : बृजमोहन अग्रवाल
भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को गड्ढा प्रदेश बनाकर छोड़ दिया छत्तीसगढ़ की जनता अपने ऊपर हुए अत्याचारों का विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर दक्षिण विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्राह्मण पारा तथा कुशालनगर के लिए आज स्थानीय विधायक बृजमोहन जी ने योजनाओं की झड़ी लगा दी। इसके विकास के लिए 3.5 करोड़ रुपए की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की। ये सभागार अंग्रेजो के जमाने का है। यहां से बड़े आंदोलनों की शुरुआत की गई। साथ ही छात्र राजनीति के समय में मैंने…
Read Moreपीएससी घोटाला : बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ सरकार को “कैरियर किलर सरकार” और “धोखा” देने वाली बताते हुए, सीबीआई से जांच कराने की मांग की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की छत्तीसगढ सरकार को राज्य के युवाओं का “कैरियर किलर सरकार” निरूपित करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपने कुशासन के 5 साल में हर वर्ग को के साथ धोखा किया है। श्री अग्रवाल ने ये आरोप राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021, राज्य सेवा परीक्षा (पीएससी) 2022, वन सेवा भर्ती परीक्षा और शिक्षक भर्ती में व्यापक भ्रष्टाचार के संदर्भ में कही है। श्री अग्रवाल ने चिंता जाहिर करते हुई कहा कि युवा छत्तीसगढ़…
Read Moreभाजपा कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते छत्तीसगढ़ की जनता का विरोध करने लगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बेरोजगारी भत्ते पर झूठ और भ्रम फैलाने में लगे – सुशील आनंद शुक्ला
मुख्यमंत्री के द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के निर्णय से भाजपा डरी – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के निर्णय से भाजपा डर गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो गयी है। वह भूपेश सरकार के द्वारा लिये जा रहे जनकल्याणकारी निर्णयों से घबरा गयी है। भाजपा आने वाले चुनाव में झूठ और भ्रम के सहारे राजनीति करना चाह रही। भाजपा युवाओं के बेरोजगारी भत्ते का भी विरोध…
Read Moreभाजपा नहीं चाहती 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो, मोदी सरकार धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा देने में अड़ंगा लगाती है – दीपक बैज
मोदी सरकार के प्रतिबंध के कारण ही 2500 कीमत देने भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू किया भाजपा को वोट देना मतलब धान खरीदी बंद करना होगा मोदी सरकार एक भी दाना चावल मत लें कांग्रेस सरकार किसानों से पूरा धान खरीदेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी हो इसीलिये मोदी सरकार ने 86 लाख मीट्रिक टन चावल के कोटे को घटाकर 61 लाख कर दिया है। मोदी सरकार धान…
Read Moreप्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के खोखले दावे करके पूरी तरह संवेदनहीनता और निर्लज्जता का परिचय दे रही : विभा अवस्थी
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने बेमेतरा जिले में गैंगरेप को लेकर सवाल दागा : घर में भी अगर महिलाएँ सुरक्षित नहीं है तो सड़कों पर कैसे सुरक्षित रहेंगी? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी ने बेमेतरा जिले में एक युवती के साथ तीन लोगों द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा है कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के खोखले दावे करके पूरी तरह संवेदनहीनता और निर्लज्जता का परिचय दे रही है। श्रीमती…
Read More