जशपुर में भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम

जशपुर/ जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रायपुर में भाजपा के आला कमान की बैठक में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां भाजपा के संगठन को और सशक्त बनाने के लिए की गई हैं, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि  जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद भगत,ग्रामीण नेहरू सिंह,मनोरा पंकज जायसवाल,सोनक्यारी प्रभाकर यादव,पंडरापाठ देवलाल भगत,कुनकुरी शहर राजकुमार गुप्ता,ग्रामीण उमेश यादव,तपकरा दिलीप साहू,पंडरीपानी फरसाबहार मुकतेश्वर साय,…

Read More

पत्रकार वार्ता : अपराध का पर्याय है कांग्रेस, समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए – गुरु खुशवंत

खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेसी – नवीन मार्कंडेय रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही…

Read More

संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा, पहली बार सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने विपक्ष को सदन में घुसने से रोका – दीपक बैज

भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है रायपुर/ संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को सदन में प्रवेश से रोका गया। विपक्षी सांसदों के साथ सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने धक्का मुक्की किया। कांग्रेस के 81 वर्षीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया…

Read More

जैव-सीएनजी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – बृजमोहन

रायपुर-नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ में जैव-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना से राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। यह न केवल पर्यावरणीय लाभ प्रदान कर रहा है, बल्कि कृषि अवशेषों और गोबर जैसे संसाधनों के उपयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है।  यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर को साझा करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में सीएनजी संयंत्रों को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय  लाभों को ध्यान…

Read More

साय सरकार के एक साल में ही दर्जनों योजनाओं ने बदली आदिवासी क्षेत्रों की तस्वीर – विकास मरकाम

डबल इंजन सरकार में आदिवासियों के विकास ने पकड़ी दोगुनी रफ्तार; विकास मरकाम रायपुर | विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक साल सुशासन और आदिवासियों के खुशहाली का काल है। पिछले पांच वर्षों के कुशासन और भ्रष्टाचार के कराह रही आदिवासी समुदाय ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। आदिवासी समुदाय से ही माननीय मुख्यमंत्री जी आते है इससे आदिवासियों के मुद्दों एवं विषयों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है। बस्तर…

Read More

पीसीसी अध्यक्ष अबूझमाड़ मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिले, अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर में निर्दोष आदिवासी मारे गये

रायपुर/18 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अबूझमाड़ क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में घायल बच्ची से मिलने डीकेएस अस्पताल गये तथा घायल बच्ची का हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह की बस्तर मौजूदगी के पहले बस्तर के निर्दोष आदिवासी मारे गये। 11 तारीख की घटना है। 11 तारीख की घटना में क्यों 7 लोगों की मौत आप बता रहे है स्पष्ट ग्रामीण बोल रहे है कि दो नक्सली है, 5 ग्रामीण है। ग्रामीण बच्चे को…

Read More

कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला पैदल मार्च : गौतम अडानी की धोखाधड़ी पर कार्यवाही और मणिपुर हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी राजभवन मार्च

रायपुर/18 दिसंबर 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर मूर्ति से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा लगाए गए आरोपों तथा इन आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में जो भारत की छवि खराब हुई है उसको लेकर तथा महीनों से मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका न्याय विभाग ने…

Read More

टी.एस.सिंहदेव के बयान पर भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता की प्रतिक्रिया, ‘तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस का आचरण रहा है’

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कथित बाबरी ढाँचे और गड़े मुर्दे उखाड़ने संबंधी पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भाजपा का एक ही नारा है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास। श्री गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा अपने इस संकल्प के अनुरूप पूरे देश के जनमानस को साथ में लेकर चलती है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा और सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर बहुत स्पष्ट कहा…

Read More

सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है, सरकार की अकर्मण्यता से स्थानीय निकायों में संवैधानिक संकट की स्थिति, पंचायतों के लिए आरक्षण कार्य स्थगित – दीपक बैज

रायपुर/17 दिसंबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया की घोषित समय सारिणी को अचानक स्थगित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार हार के डर से स्थानीय निकायों का चुनाव टालना चाहती है। धान खरीदी में इस सरकार की सांसें फूलने लगी है, टोकन, बारदानो की कमी, तौल में गड़बड़ी, परिवहन और मिलिंग के अभाव में धान खरीदी बाधित होने से पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ़ आक्रोश है, जिससे यह सरकार डरी हुई है और हार…

Read More

प्रदेश में उठाव नहीं होने के कारण धान खरीदी बंद हो गयी है…भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण राईस मिलरों से गतिरोध – दीपक बैज

मुख्यमंत्री को चुनौती 10 धान खरीदी केंद्र चलें हकीकत पता चल जायेगी. रायपुर : प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि खरीदी केंद्रों में जगह की कमी के कारण राज्य में अघोषित तौर पर धान खरीदी बंद की जा चुकी है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं प्रदेश के किसी भी 10 धान खरीदी केंद्र चलें, देख लें धान खरीदी बंद है या नहीं। रायपुर, बेमेतरा, कांकेर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कवर्धा के अनेकों खरीदी केंद्रों पर खरीदी बंद होने की…

Read More