1444 अनोखे स्तंभ, दिव्य नक्काशी और अद्वितीय कला—राणकपुर महातीर्थ देखकर बोले सांसद बृजमोहन: यह केवल मंदिर नहीं, ‘आध्यात्मिक प्रकाश-स्तंभ’ है!

शिल्प, श्रद्धा और शाश्वत आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है राणकपुर महातीर्थ: सांसद बृजमोहन रायपुर : राजस्थान प्रवास पर पहुंचे सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भक्ति और कला के अद्भुत संगम चतुर्मुख जिनप्रासाद, श्री राणकपुर महातीर्थ में दर्शन किए। महातीर्थ में पहुंचे सांसद बृजमोहन का प्रबंध समिति द्वारा आत्मीय और स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। समिति सदस्यों ने उन्हें जिनालय की प्राचीन परंपरा, निर्माणकला और आध्यात्मिक महिमा से अवगत कराया, जिसे सांसद अग्रवाल ने जीवन का अनुपम और अविस्मरणीय अनुभव बताया। सांसद बृजमोहन ने कहा कि…

Read More

नकली दवाओं से मौत का ख़तरा! मेकाहारा से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक घटिया दवाइयों का बोलबाला—सुशील आनंद शुक्लाने लगाया बड़ा आरोप

रायपुर : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज नहीं हो पा रहा। प्रदेश नकली दवाओं का केंद्र बन चुका है, राजधानी सहित सभी मेडिकल कॉलेजों में, हर सरकारी अस्पताल में लगातार नकली दवाएं मिल रही है। मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा, मेकाहारा जैसे अस्पताल में एक बेड पर दो प्रसूता को बच्चों के साथ लिटाया जा रहा। स्वास्थ्य मंत्री व्यवस्था सुधारने के बजाय उस पर पर्दा डालने…

Read More

अडानी के लिए जंगलों की बलि?—15 कोयला खदानों की नीलामी से लाखों पेड़ों की कटाई का आरोप, दीपक बैज का मोदी सरकार पर सीधा वार

रायपुर : मोदी सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने एक बार फिर से कोयला खदानों की नीलामी शुरू कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपने पूंजीपति मित्र को फायदा पहुंचाने मोदी सरकार ने निजी कमर्शियल यूज के लिए कोयला खदानों की खुली नीलामी के लिए सूचना जारी की है, जिसके तहत 29 नवंबर के बीच इलेक्ट्रिक ऑक्शन किया जायेगा। केंद्र सरकार देश में जिन 41 खदानों की नीलामी करने जा रही है उनमें से 15 खदानें छत्तीसगढ़ की है। राज्य की यह 15 खदानें…

Read More

रायपुर चौपाटी विवाद पर मूणत का बड़ा खुलासा: कांग्रेस की अवैध संरचना पर सरकार बनाएगी मेगा एजुकेशन हब

चौपाटी की जगह हमारी सरकार एजुकेशन हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है : मूणत भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा : कांग्रेस ने रायपुर शहर में अवैध कब्जों व निर्माणों को संरक्षण देने का काम ही किया एजुकेशन हब बनने से हजारों विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा : मूणत रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने साइंस कॉलेज मैदान के सामने बनी चौपाटी को पूरी तरह अवैध बताते हुए कहा है कि हमारी सरकार उक्त स्थान को…

Read More

युवा शक्ति का भव्य प्रदर्शन! छत्तीसगढ़ से 72 युवा सरदार 150 यूनिटी मार्च में शामिल होने रवाना—देशभर से जुटेंगे हजारों प्रतिभागी—CM साय दिखाएंगे हरी झंडी

छत्तीसगढ़ के युवा सरदार 150 युनिटी मार्च में शामिल होने रविवार को रवाना होंगे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया : खेल अकादमी में मुख्यमंत्री साय दोपहर बस को हरी झण्डी दिखाकर टोली को रवाना करेंगे सात दिनों की इस यात्रा के समस्त पड़ाव में अनेक छोटे-बड़े कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसमें समस्त युवा प्रतिभागी शामिल होंगे : टिकरिहा रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवाओं (प्रत्येक जिले से 02) की टोली यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा आयोजित…

Read More

60,000 बुनकरों की रोज़ी पर संकट! भाजपा सरकार की नीतियों से 4 लाख चादरें गोदाम में धूल खा रहीं–धनंजय ठाकुर का बड़ा आरोप

सरकारी विभाग में राजस्थान और यूपी से चादर खरीदी के कारण स्थानीय बुनकरों की चार लाख नग चादर गोदाम में पड़ी है रायपुर : भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण स्थानीय 60,000 बुनकरो  के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वोकल फॉर लोकल का नारा लगानी वाली भाजपा सरकार ने एक भाजपा नेता को फायदा पहुंचाने यूपी, गुजरात, राजस्थान के व्यापारियों से सरकारी विभागों के लिए चादर खरीदी की है, जिसके कारण प्रदेश के…

Read More

“बालश्रम से लेकर मानव तस्करी तक सब कुछ!”— सुरेंद्र वर्मा का सरकार पर सीधा हमला, बोले “मोजो मशरूम फैक्ट्री सत्ता संरक्षण में फल-फूल रही”

रायपुर : मोजो मशरूम फैक्ट्री में लगातार उजागर हो रहे गैर कानूनी गतिविधियों पर प्रशासन की खामोशी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ही अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है, मोजो मशरूम फैक्ट्री के संचालको के भाजपाइयों से क्या संबंध है? यह खुलासा आवश्यक है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बावजूद प्रशासन खामोश है। मासूम बच्चों को बंधक बनाकर बालश्रम कराया जा रहा है। राजधानी रायपुर से महज़ 30 किलोमीटर पर हाईवे किनारे…

Read More

4 श्रम संहिता को ‘श्रमिक विरोधी’ बताकर कांग्रेस का हमला— सुशील आनंद शुक्ला बोले: “मजदूरों के अधिकारों पर सबसे बड़ा प्रहार”

पूंजीपतियों के लाभ के लिए मजदूरों को गुलाम बनाने का मोदी सरकार का षड्यंत्र रायपुर : श्रम कानूनों में परिवर्तन को देश के मेहनतकश जनता के साथ छल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि मजदूर संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने कॉर्पाेरेट हित में मजदूरों को गुलाम बनाना चाहती है। 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को रद्द करके 4 श्रम संहिता मनमानी पूर्वक थोपना श्रमिकों पर अत्याचार है। नया कानून मजदूरों के जीवन और आजीविका को संकट में डालने वाला है।…

Read More

“एसआईआर नागरिकों को परेशान कर रहा है”— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप, मतदाता सूची में गड़बड़ियों से बढ़ी जनता की चिंता

रायपुर : ऐसा लग रहा है एसआईआर नागरिकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से प्रदेश में एसआईआर शुरू हुआ है प्रदेश का हर मतदाता मानसिक रूप से परेशान है। लोग पहले की मतदाता सूचियों में अपने परिजनों का नाम ढूंढ रहे है, बीएलओ से अपना प्रपत्र देने की गुहार कर रहे, गणना प्रपत्र मिल भी गया तो उसको भरने और जमा करने के लिए परेशान हो रहे है। ऐसा लग रहा कि एसआईआर आम आदमी को परेशान…

Read More

भाजपा की डबल इंजन की सरकार की मजबूत और स्पष्ट नीतियों के चलते नक्सलवाद आखरी सांस ले रहा है – शिवनारायण पांडेय

बस्तर में नक्सली आतंक का विस्तार कांग्रेस की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण हुआ – शिवनारायण पांडेय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा है कि नक्सली आतंक के पर्याय हिड़मा व उसकी पत्नी समेत 6 नक्सलियों के मारे जाने से बस्तर में शांति स्थापना की पहल और आतंक से की मुक्ति महत्वपूर्ण कड़ी है। अभी नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है और 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। हमारा यह स्पष्ट मंतव्य है कि शांति और विकास अनुसूचित…

Read More