समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव, आयुक्त को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में…
Read MoreDay: February 1, 2024
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, विभागीय वेबसाइटों में होंगे अपलोड, प्रवेश परीक्षा 04 फरवरी को आयोजित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) के प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइटों में अपलोड होंगे। छत्तीसगढ़ व्यापंम द्वारा संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) का आयोजन 04 फरवरी 2024 को किया जायेगा। नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस आशय का पत्र जारी किया है। जारी पत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी, चिप्स स्टेट डाटा सेंटर, सिविल लाईन रायपुर, आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय छत्तीसगढ़ और अपर संचालक कृषि संचालनालय इन्द्रावती…
Read Moreकेंद्रीय अंतरिम बजट से समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को होगा फायदा : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
बजट विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के नींव के रूप में करेगा कामः श्री चौधरी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतरिम केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि यह बजट विकसित भारत के नींव के रूप में काम करेगा। श्री चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के अमृतकाल की नींव रखने की दिशा में जिस रोडमैप पर काम किया है ये बजट इसी रोडमैप को दिखाता है। श्री चौधरी ने कहा कि केंद्रीय…
Read Moreन्यायाधीशों को अच्छे प्रबंधन के कौशल को विकसित करने के साथ ही तकनीकी रूप से निपुण होना चाहिए – मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में बांग्लादेश के 50 न्यायिक अधिकारियों का 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने अकादमी पहुँचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने न्यायपालिका में न्यायालय प्रबंधन और तकनीक के उपयोग विषय पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि न्यायपालिका का मुख्य कार्य निष्पक्ष और शीघ्र न्याय प्रदान करना है उन्होने अपने उद्बोधन में इस बात पर जोर दिया कि न्यायाधीशों को कार्यकुशलता बढ़ाने…
Read Moreअंतरिम बजट में विकसित भारत की झलक – शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ससंद में प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस अंतरिम बजट में विकसित भारत के निर्माण की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट अंतरिम होने के बावजूद पूर्ण बजट जैसा है। यह अंतरिम बजट विकसित भारत के निर्माण में एक ठोस कदम साबित होगा। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया में भारत को…
Read Moreछत्तीसगढ़ में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए चिप्स द्वारा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन : छत्तीसगढ़ की जीडीपी को आगामी 5 वर्षों में दोगुना किया जाना प्रमुख लक्ष्य – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
नया रायपुर में एक वर्ष में छ: हजार आई.टी. प्रोफेसनल्स सेटअप करने की है तैयारीः वित्त मंत्री एक छोटे से उद्योग से भी कई लोगों को मिलता है रोजगार: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज नया रायपुर में स्टार्टअप कंपनियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग द्वारा आयोजित नीति से प्रगति परिचर्चा में शामिल हुए। परिचर्चा को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा की पीएम श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreदिव्यांग बच्चों को दिलाएं रोजगार मूलक प्रशिक्षण: सचिव एस. प्रकाश
शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और दिव्यांग प्रमाण-पत्र देने के निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के साथ-साथ उन्हें रोजगार मूलक कार्यो में प्रशिक्षण दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाकर यूडीआईडी पंजीयन कराने और मेडिकल बोर्ड से दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर बेघर, बेसहारा, घुमंतू, दिव्यांग, बच्चों और महिलाएं मिलने पर उन्हें पुर्नवास केन्द्र में भेजने की…
Read Moreक्रेडा द्वारा 83 ‘पीएम श्री स्कूल’ के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में पीएम श्री स्कूलों को तेजी से अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देशानुसार क्रेडा द्वारा 83 पीएम श्री स्कूलों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र की स्वीकृति दी गई है। ‘पीएम श्री स्कूल’ योजना के तहत प्रदेश के ऐसे अविद्युतिकृत स्कूल भवनों में नियमित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए विभिन्न क्षमता के ऑफग्रिड सोलर पावर प्लांटों की स्थापना की जा रही है, जिससे विद्यालयीन समय में बढ़ोत्तरी, शिक्षा संबंधी आधुनिक उपकरणों के संचालन तथा रात्रिकालीन सुरक्षा में भी…
Read More500 एकड़ क्षेत्र में फैला झुमका जलाशय बनेगा पर्यटन क्षेत्र, झुमका जल महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, मुख्यमंत्री ने भी लिया बोटिंग का आनंद
घुनघुट्टा जलाशय भी बनेगा पर्यटन क्षेत्र कोरिया में नालंदा परिसर बनाने की भी घोषणा 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर यहां 500 एकड़ क्षेत्र में फैले झुमका जलाशय की शिकारा बोट पर बैठकर बोटिंग की। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने झुमका तथा घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कोरिया में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन पुलिस चौकी पोड़ी(बचरा) का किया शुभारंभ : राजस्व जिला अलग होने की वजह से नागरिकों को हो रही थी दिक्कत, इसके चलते लिया गया निर्णय
अब कोरिया जिले के थाना बैकुण्ठपुर में किया गया शामिल, पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत थाना खड़गवां में था शामिल समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोरिया जिले के दौरे के दौरान पुलिस सहायता केंद्र पोड़ी(बचरा) का शुभारंभ किया। पहले यह पुलिस सहायता केंद्र पोड़ी थाना खड़गवां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के क्षेत्राधिकार में था। अब इसे कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाने में सम्मिलित किया गया है। नवीन पुलिस चौकी पोड़ी(बचरा) के अंतर्गत आने वाले 36 ग्राम पूर्व से ही जिला कोरिया के अंतर्गत शामिल रहे हैं परंतु…
Read More