समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान कि छत्तीसगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से बेहतर प्रदर्शन करेगी इस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज खुद सपने देख रहे हैं वो भी जागते हुए ..? ऐसा बचकाना बयान देकर वो केवल अपने आप को ही खुश कर रहे हैं क्योंकि हकीकत वो अच्छे से जान चुके है कि छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ़…
Read MoreDay: February 20, 2024
राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय क्षेत्रीय सरस मेला में हुए शामिल
क्षेत्रीय सरस मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 133 महिला स्व-सहायता समूह अपने उत्पादों के साथ मेले में हैं शामिल देश भर के विभिन्न उत्पादों के 212 स्टाल्स के जरिए मिल रही है उत्पादों की जानकारी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में आज क्षेत्रीय सरस मेला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मेले का आयोजन 28 फरवरी तक किया जायेगा। सरस मेले में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से कुल 133 महिला…
Read Moreखाद्य विभाग की अनुदान मांगें पारित : इस साल 144.92 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी
वन नेशन-वन राशन कार्ड से देश के किसी भी दुकान से ले सकते हैं राशन 283 नई राशन दुकानें खोली गई 77 लाख 10 हजार राशन कार्डों का किया जा रहा नवीनीकरण समदर्शी न्यूज़, रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयालदास बघेल के विभाग से संबंधित 3,033 करोड़ 48 लाख 88 हजार रूपए की अनुदान मांगें छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद पारित की गई। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि इस वर्ष 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नवोदय विद्यालय, धमतरी एवं कबीरधाम में केन्द्रीय विद्यालय भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम जिले के महराजपुर और धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम चर्रा में नवनिर्मित केन्द्रीय विद्यालय भवन और नारायणपुर के ग्राम सुपगाँव में नवनिर्मित नवोदय विद्यालय भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों में निर्मित 25 केंद्रीय विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन किया। नारायणपुर जिले के सुपगाँव में नवनिर्मित नवोदय विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास, सहकारिता एवं जल…
Read Moreलंबित रोजगार प्रकरणों में रोजगार देने की मांग : भू-विस्थापितों ने किया एसईसीएल के बिलासपुर मुख्यालय का घेराव
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : कोरबा जिले के अंतर्गत एसईसीएल के कुसमुंडा, गेवरा, दीपका क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के सैकड़ों भू-विस्थापितों ने कल कोरबा से बिलासपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में एसईसीएल के मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी लंबित प्रकरणों का निराकरण कर सभी छोटे-बड़े खातेदारों को रोजगार देने की मांग कर रहे थे। घेराव को रोकने के लिए दो स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्य द्वार तक पहुंचने में सफल रहे। इस बीच वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की…
Read Moreपॉवर कंपनी मुख्यालय के साथ रायपुर में स्मार्ट मीटर लगना प्रारंभ, स्मार्ट मीटर से मोबाइल पर जान सकेंगे हर पल की बिजली खपत
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगभग 60 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में शासकीय विभागों में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत आज पॉवर कंपनी के डंगनिया स्थित मुख्यालय में की गई। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता अपने घर में हो रही बिजली खपत की जानकारी हर पल मोबाइल एप के जरिये जान करेंगे, जिससे वे अधिक खपत दिखने पर अनावश्यक उपकरण बंद करके बिजली की बचत कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर की स्थापना के लिए उपभोक्ताओं से किसी तरह का…
Read Moreराजेश अग्रवाल की राष्ट्रीय सीनेट बोर्ड में नियुक्ति
समदर्शी न्यूज़ डेस्क, शहर के प्रसिद्ध उद्यमी एवम समाजसेवी राजेश अग्रवाल को जेसीआई के द्वारा पुनः राष्ट्रीय सीनेट बोर्ड में बतौर डायरेक्टर नियुक्त किया गया, आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी रेकेश शर्मा ने नियुक्ति पत्र भेजा है , ज्ञात हो वे एक मात्र डायरेक्टर हैं जिन्हें निरन्तर नौंवी दफा इस पद में नियुक्त किया गया हैं एवं उन्हें इस पद के साथ अतिरिक्त प्रभार में जेसीआई इंडिया के डायमंड जुबिली सेलेब्रेशन कमिटी में भी डायरेक्टर नियुक्त किया गया हैं। ज्ञात हो की राजेश अग्रवाल विगत 40 वर्षो से अधिक समय…
Read Moreराज्यपाल श्री हरिचंदन ने ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ पुस्तक का किया विमोचन, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के साहित्यकारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ विमोचन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन में डॉ. भगवान जयसिंह द्वारा संपादित पुस्तक ‘‘द बर्डस् इन द स्टार्म‘‘ (The Birds in The Storm) का विमोचन किया। डॉ जयसिंह ओड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि एवं अनुवादक हैं। इस पुस्तक में अनेक विख्यात ओड़िया कवियों की लगभग 80 कविताओं का संकलन किया गया है। कार्यक्रम में श्री माधव कौशिक, अध्यक्ष केन्द्रीय साहित्य अकादमी सहित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के अनेक साहित्यकार एवं लेखक उपस्थित थे। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने डॉ. जयसिंह को उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई…
Read Moreविकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : बृजमोहन अग्रवाल
PM-USHA के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सौगात बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड़, रविवि रायपुर और अ.बि.वि.वि. बिलासपुर को 20-20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने PM USHA के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत राज्य…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से संबंधित विभागों की अनुदान मांगें पारित, अब पूरे प्रदेश में लागू होगी डायल 112 की सेवा, देश का चौथा साईंस सेंटर खुलेगा रायपुर में
प्रदेश के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में बनाया जाएगा ‘महिला सदन‘ एवं ‘अमृत सरोवर‘ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अनुदान मांगे पारित की गई। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अनुदान मांगों की चर्चा में कहा कि पिछले पांच वर्षाें में पुलिस विभाग का मनोबल गिरा हुआ था, हमारी सरकार ने पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को बढ़ाने की पहल की। साथ ही अपराधियों में पुलिस का खौफ…
Read More