आज सम्पूर्ण विश्व योग कर अपने जीवन को संतुलित कर रहा है – भाजपा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी जगदीश रामू रोहरा एवं सह प्रभारी योग गुरू शंभू गुप्ता ने कहा है कि योग भारत की सभ्यता संस्कृति की पहचान है। योग भारत की स्वस्थ रहने की कला है। योग आत्मा से परात्मा का मिलन का आध्यात्मिक ज्ञान है। जो भारत के ऋषि मुनियों ने वर्षों की तपस्या और अनुसंधान के पश्चात सम्पूर्ण मानव जाति को सुखी रहने के लिए दिया है। उन्होंने कहा…
Read MoreDay: June 19, 2024
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत’ जप्त 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के प्रकरण में शामिल सह आरोपी प्रतिबंधित इंजेक्शन सप्लाईकर्ता एक अंतर्राज्यीय आरोपी को किया गया गिरफ्तार.
आरोपी द्वारा मेडिकल दुकान के आड़ में अवैध लाभ अर्जन हेतु पूर्व में गिरफ्तार आरोपी को वाणिज्यिक मात्रा में नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन सप्लाई कर तस्करी में रहता था शामिल. मामले में आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी पूर्व में भी 1750 नग नशीले इंजेक्शन एवं 160 नग कफ सिरफ की तस्करी के मामले में माल सप्लाई करने पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा भेजा गया था जेल. अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ आगे…
Read Moreब्लॉक मुख्यालय में करोड़ो रुपये से बना सरकारी आवास भवन हो रहा है खंडहर, ब्लॉक मुख्यालय अधिकारी रह रहे हैं दूसरे ब्लॉक में
समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए करोड़ों रुपए से आवास बनाया गया है। किंतु वँहा रहने वाला कोई नही है। बल्कि इस विकासखंड मुख्यालय के अधिकारी अपने मुख्यालय में न रहकर दूसरे ब्लॉक में ज कर रहते है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी अपने मर्जी के मालिक है। जब मन करेगा तो मुख्यालय में रहेंगे नही तो कंही भी जा कर रहेंगे। उन्हें इस बात से भी फर्क नही पड़ता की वे मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में है।…
Read Moreगुणवत्तायुक्त शिक्षा वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न : ग्लोबल स्किल पार्क, विश्व स्तरीय प्रयोगशाला और प्रशिक्षण संस्थाएं बनाने पर हुई चर्चा
विश्व स्तरीय ,समावेशी और न्याय संगत शिक्षा पर दिया गया जोर समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु ‘‘गुणवत्तायुक्त शिक्षा’’ विषय पर गठित वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव और सदस्य डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@ 2047 विजन…
Read Moreमंत्रिपरिषद की बैठक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय…. पढ़ें ख़बर…
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बस्तर, सरगुजा, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण तथा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य पांचों प्राधिकरणों की कार्य प्रणाली को प्रभावी एवं सशक्त बनाने के साथ ही उन क्षेत्रों में जनसुविधा के कामों को गति प्रदान करना है। इन पांचों प्राधिकरणों की कमान अब सीधे मुख्यमंत्री के जिम्मे होगी।…
Read Moreभव्य एवं गरिमापूर्ण मनाया जाएगा योग दिवस, शासन ने जारी किए विस्तृत निर्देश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
आयोजन को सफल बनाने बड़े पैमाने पर तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देश योग को अमृत विरासत के रूप में बढ़ावा देने संगोष्ठियों, नाटकों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस साल भी देश-दुनिया के हर कोने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी उत्साह से योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आयोजन की भव्य तैयारियों…
Read Moreसामुहिक जिम्मेदारी से दूर होगी सिकल सेल एनीमिया की बीमारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
अखिल भारतीय स्तर के सिकल सेल रिसर्च सेंटर खोलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है प्रस्तावःमुख्यमंत्री मोदी की गारंटी में विकसित भारत के साथ 2047 तक पूरी तरह से खत्म होगी सिकल सेल एनीमिया की बीमारीः श्री साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश 2047 तक विकसित भारत का रूप ले लेगा और इसी दौरान भारत से सिकल सेल एनीमिया की बीमारी भी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव के सख्त तेवर : गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित 3 उप अभियंताओं और लेखापाल का निलंबन समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पांच अधिकारियों के निलंबन का…
Read Moreशत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की
दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाएं समदर्शी न्यूज़, रायपुर : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। इस आशय के निर्देश श्रम मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के…
Read Moreअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल महासमुन्द के योग कार्यक्रम में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्य के सभी जिलों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित योग कार्यक्रम के लिए मंत्रिमंडल, सांसद और विधायकों को नामांकित किया गया है। इसी तारतम्य में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुन्द में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Read More