वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ‘दीदी सदन‘ का किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनने वाले दीदी सदन का भूमिपूजन किया। यह सदन बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के ट्रेनिंग और मीटिंग व रिव्यू के लिए एक समर्पित केंद्र होगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सदन की बहुप्रतीक्षित मांग शीघ्र पूरी होने जा रही है। रायगढ़ के लिए बनाए विकास पत्र में भी इस…

Read More

जिले क़े प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली  विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करनें दिए निर्देश

बारनावापारा अभयारण्य  उत्कृष्ट पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकसित मछली पालन को बढ़ावा देने चलेगा जल से आजीविका अभियान  समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने  विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर पूरी तरह से…

Read More

आदर्श जिले के रूप में कोरबा को पहचान दिलाने सभी अधिकारी निभाएं अपनी भूमिका : अरुण साव

‘योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित कर विकसित कोरबा का सपना करें साकार’ उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा के प्रभारी मंत्री श्री साव ने जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में विकास कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने कोरबा को प्रदेश में आदर्श जिले के रूप में पहचान दिलाने सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्राथमिकता…

Read More

भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और बदइंतजामी के चलते किसान हलाकान, खाद बीज के परिवहन/भंडारण की व्यवस्था चरमराई – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

कमीशनखोरी के लिए डबल लॉक से सिंगल लॉक तक परिवहन बाधित, 80 फ़ीसदी सोसायटियों तक नहीं पहुंचा है पर्याप्त खाद समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की अकर्मण्यता और संवेदनहीनता के चलते छत्तीसगढ़ के किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं। खरीफ सीजन 2024-25 के लिए जो खाद और बीज डबल लॉक के गोदामों में रखे गए हैं, वहां से सिंगल लॉक की सोसाइटियों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था नहीं है।…

Read More

बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए मिशन अव्वल जैसे नवाचार प्रशंसायोग्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

धमतरी में आयोजित मिशन अव्वल समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान, उन्हें कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण सूत्र कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए धमतरी जिले में मिशन अव्वल का नवाचार किया गया, यह बहुत प्रशंसा योग्य है। बच्चों को आगे बढ़ते देखना बहुत अच्छा लगता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण सूत्र हैं कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति। यह बात मुख्यमंत्री श्री…

Read More

धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल, मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बच्चों की जिज्ञासा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया समाधान, कहा – पढ़ने के लिए गांव-शहर का अंतर जरूरी नहीं, केवल दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत चाहिए

शरारत मेरे हिस्से में नहीं आई, परिस्थितियां अलग थीं, बच्चों को शरारत जरूर करनी चाहिए- मुख्यमंत्री श्री साय समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शरारत मेरे हिस्से में नहीं आई लेकिन बच्चों को शरारत जरूर करनी चाहिए। साथ ही अपने सपने पूरे करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए यह मायने नहीं रहता कि आप गांव के स्कूल से पढ़ रहे हैं या शहर के स्कूल से। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यहां धमतरी जिले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल, मेधावी विद्यार्थी…

Read More

विश्व योग दिवस : वर्ष में एक बार योग दिवस मनाने के स्थान पर योग को दिनचर्या बनाना चाहिए – योगाचार्य अनिल तिवारी

शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को दिनचर्या के रूप में अपनाना होगा. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : आज प्रातः सात बजे विश्व योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद उद्यान में योग शिविर का आरंभ करते हुए योगाचार्य अनिल तिवारी ने कहा हम वर्ष में एक बार योग दिवस मनाकर प्रसन्न हो जाते हैं, परंतु यदि हम अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो योग को दिनचर्या के रूप में अपनाना होगा, योग दिवस का प्रारंभ प्रत्याहार की क्रिया अंतरमौन से…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण कर लिया जायजा,मरीजों से की मुलाकात

एक माह में बर्न यूनिट प्रारंभ करने के दिए निर्देश,हॉस्पिटल की साफ सफाई की प्रशंसा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बलौदाबाजार जिला के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह ओपीडी के समय जिला हॉस्पिटल में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं चेकअप कराने आये मरीजो से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया।  इस दौरान श्री जायसवाल ने जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से…

Read More

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में योग शिविर का आयोजन कर महाप्रबंधक सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून, 2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्थानों में योग शिविर व योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रातः 06.30 बजे से न्यू रेल क्लब ऑडिटोरियम तितली चौक में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया । इसके पश्चात योग शिक्षक श्री एल पी नायक के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल…

Read More

विशेष ख़बर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अग्रणी महिलाएं

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : लैंगिक समावेशिता और नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महिलाएं विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में भारतीय रेलवे के परिदृश्य को फिर से परिभाषित कर रही हैं । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 3655 महिलाओं के साथ एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है, जो परिचालन, सुरक्षा, गार्ड-ड्राइवर, इंजीनियरिंग और सार्वजनिक इंटरफेस के साथ स्टेशन प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं । इस परिवर्तनकारी प्रयास की अगुआई 1988 बैच की आईआरटीएस अधिकारी नीनू इटियेरा कर रही हैं, जो एक…

Read More