महतारी वंदन: सास-बहू को मिली आर्थिक स्वतंत्रता, दूर हुई उदासी

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ो से घिरा गाँव है कारीमाटी..। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में खपरैल वाले कच्चे मकान में एक साथ रहने वाली सास-बहू मंगली बाई और प्रमिला बाई को बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ता है। इनके छोटे से गाँव से अन्य गाँव की दूरी अधिक होने और रास्ते में घना जंगल तथा पहाड़ होने की वजह से रोजी-मजदूरी का काम भी मिल नहीं पाता था, ऐसे में कई जरूरी कार्यों के लिए…

Read More

तोतों की आजादी की लड़ाई में नया मोड़ : वन विभाग का यू-टर्न, तोतों की बिक्री पर रोक से जुड़े निर्देश स्थगित

तोता एवं अन्य घरों में पाले गए पक्षी के संबंध में पूर्व में जारी निर्देश स्थगित, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली से लिया जाएगा तकनीकी मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व में 23 अगस्त को रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानूनन संरक्षण पाए तोतो एवं अन्य पक्षियों के धडल्ले से बिक्री के संबंध में कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें संशोधन करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) छत्तीसगढ़ अटल नगर, रायपुर द्वारा…

Read More

बदलेगी जशपुर अञ्चल की तस्वीर : शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी साढ़े छः करोड़ की स्वीकृति.

बरसात के बाद दिखने लगेगी शहर सहित पूरे जिले में विकास की झलक – रायमुनि भगत चार इंजन वाली सरकार ने आठ माह में कर दिखाया बड़ा काम – कृष्ण कुमार राय समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 28 अगस्त / नगर पालिका क्षेत्र सहित पूरे जशपुर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के बाद विकास कार्य तेजी से शुरू होगा। जशपुर में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। आने वाले दो माह में लोगों को विकास कार्य दिखने लगेगा। जशपुर…

Read More

बारनवापारा अभ्यारण्य एवं सीमावर्ती वनक्षेत्रों में विवरण कर रहे बाघ एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा एवं निगरानी के संबध में चरवाहा सम्मेलन का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ विगत 06 माह से जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के अंतर्गत विचरण कर रहें बाघ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आज वनमंडल स्तरीय चरवाहों का एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला बारनवापारा अभ्यारण्य में आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपवनमंडलाधिकारी कसडोल आई.एफ.एस अक्षय दिनकर भोसले के द्वारा  पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बाघ के व्यवहार एवं अन्य गतिविधियों के बारे में बारीकी से विस्तृत जानकारी साझा किया गया। उनके द्वारा बाघ विचरण क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों, ट्रैकिंग के संबंध में निर्धारित स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर एवं विचरण…

Read More

डायरिया और H1N1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी जिलों को अलर्ट

डायरिया, H1N1 प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं रोकथाम एवं उपचार हेतु तैयारियों की हुई समीक्षा : स्वास्थ्य संचालक ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों को दिए सावधानी बरतने एवं मरीजों के त्वरित उपचार करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को बीमारियों  को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

Read More

जल जीवन मिशन: छत्तीसगढ़ में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही, कार्य में तेजी लाने के लिए नए अधिकारी नियुक्त

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का काम समय-सीमा में पूर्ण करने किए जा रहे सभी उपाय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश में जल जीवन मिशन का काम समय-सीमा में पूर्ण करने सभी उपाय किए जा रहे हैं। मिशन के कार्यों में गति लाने लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। कार्य के प्रति उदासीन और गलत रिपोर्टिंग करने वाले छह जिलों के कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध निलंबन और चार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम केंदुडीही पहुंचकर वहां केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल उरांव और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जब वर्ष 1999 में…

Read More

मुख्यमंत्री को नुआखाई शोभा यात्रा में शामिल होने का मिला न्योता

समदर्शी न्यूज़ रायपुर 28 अगस्त/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में नुआखाई शोभायात्रा संचालन समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को नुआखाई पर्व शोभायात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 3 सितम्बर को शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के ग्रास मेमोरियल खेल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल को नुआखाई पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए आमन्त्रण…

Read More

मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु एडवायजरी जारी : मंकी पॉक्स को डब्ल्यूएचओ ने 14 अगस्त 2024 को पब्लिक हेल्थ एमरजेन्सी ऑफ इंटरनेशनल कान्स घोषित किया

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को शिविर लगाकर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने किया निर्देशित, कहा- एडवायसरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक किया जाए पालन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) नामक बीमारी के बचाव व रोकथाम हेतु जारी एडवायजरी में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरपूर्वक पालन करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 20 अगस्त 2024…

Read More

आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर पीएम जनमन योजना के तहत कैंम्प लगाकर पीवीटीजी परिवारों को शासन की योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

23 अगस्त से 10 सितंबर तक होगा दूसरे चरण का आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 28 अगस्त/ आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम की पहल पर प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा एवं सचिव सह आयुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा के कुशल नेतृत्व में ‘‘प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान’’ (पीएम-जनमन) के दूसरे चरण अंतर्गत प्रदेश स्तर पर मिशन मोड पर पीवीटीजी परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं पीवीटीजी बसाहटों का सुव्यवस्थित विकास भी किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना का दूसरा चरण…

Read More